इंडिया न्यूज़, नई दिल्ली :
Mekapati Goutham Reddy Passed Away कुछ समय पहली आयी खबर के अनुसार, आंध्र प्रदेश के उद्योग और आईटी मंत्री मेकापति गौतम रेड्डी का सोमवार सुबह हैदराबाद में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। रिपोर्ट्स के अनुसार वह रविवार को दुबई एक्सपो 2022 में शिरकत कर दुबई से लौटे थे। दिल का दौरा पड़ने के बाद उन्हें अपोलो अस्पताल ले जाया गया और अस्पताल के डॉक्टरों ने उन्हें बचाने की पूरी कोशिश की लेकिन असफल रहे।
उनकी मौत का कारण हार्ट अटैक बताया रहा है
उनके परिवार में पत्नी श्री कीर्ति, बेटी अनन्या रेड्डी और पुत्र अर्जुन रेड्डी के अलावा माता-पिता और दो भाई हैं। वह केएमसी उद्योगों के प्रबंध निदेशक भी थे। वह इतने स्वस्थ व्यक्ति थे कि उन्हें जानने वाले लोग उनके निधन की खबर पर विश्वास नहीं कर पा रहे हैं और न ही पचा पा रहे हैं।
Also Read : Gold Silver Price Today 18 February 2022 देश में आज सोने चांदी के दाम इस प्रकार