होम / रिश्वत के आरोप में पंजाब के पूर्व कैबिनेट मंत्री साधु सिंह धर्मसोत गिरफ्तार

रिश्वत के आरोप में पंजाब के पूर्व कैबिनेट मंत्री साधु सिंह धर्मसोत गिरफ्तार

Vir Singh • LAST UPDATED : June 7, 2022, 9:24 am IST

संबंधित खबरें

इंडिया न्यूज, चंडीगढ़, (Punjab News): पेड़ कटाई के बदले रिश्वत लेने के आरोप में पंजाब के पूर्व कैबिनेट मंत्री साधु सिंह धर्मसोत को गिरफ्तार किया है। विजिलेंस ब्यूरो ने आज सुबह करीब तीन बजे फतेहगढ़ साहिब जिले के अमलोह से दबोचा। उनके दो साथियों को भी अरेस्ट किया गया है। यह भी जानकारी है कि विजिलेंस ब्यूरो ने मोहाली में जंगलात के कुछ अधिकारियों को भी रिश्वत के आरोप में पकड़ा था।

कैप्टन अमरिंदर सरकार में वन मंत्री थे, एक पेड़ के लेते थे इतने रुपए

प्राप्त जानकारी के अनुसार धर्मसोत पर एक पेड़ कटवाने के बदले 500 रुपए रिश्वत लेने का आरोप है। नए पेड़ लगवाने की एवज में भी रिश्वत ली जाती थी और उस पैसे का हिस्सा सीधे धर्मसोत को भी जाता था। गौरतलब है कि धर्मसोत पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के कार्यकाल में वन मंत्री थे।

पहले स्कालरशिप घोटाले में भी घिर चुके हैं धर्मसोत

धर्मसोत पर पहले भी भष्टाचार के आरोप लग चुके हैं। जब वह राज्य में सामाजिक सुरक्षा मंत्री थे उस समय उनके ऊपर गलत तरीके से स्कॉलरशिप का पैसा विश्वविद्यालयों और निजी कॉलेजों को देने का आरोप लगा था। इस मामले में खूब हंगामा भी हुआ था। हालांकि फिर भी तत्कालीन कैप्टन अमरिंदर सिंह की सरकार ने उन्हें क्लीन चिट दे दी थी।

भगवंत मान ने किया था सलाखों के पीछे पहुंचाने का वादा

पंजाब के मौजूदा सीएम भगवंत मान ने साधु सिंह धर्मसोत को जेले में पहुंचाने का वादा किया था। राज्य में सरकार बनने के बाद उन्होंने यह बात कही थी। गौरतलब है कि चुनावों से पहले विपक्षी पार्टियों और आम आदमी पार्टी ने धर्मसोत पर लगे आरोपों के मामले को खूब उठाया था। शिरोमणि अकाली दल भी इस मुद्दे पर आंदोलन किया था। आज राहुल गांधी और प्रियंका गांधी सिद्धू मूसेवाला के परिजनों से मिलने मानसा स्थित उनके घर जाएंगे।

ये भी पढ़े :  नवजोत सिंह सिद्धू पीजीआई चंडीगढ़ में हुए भर्ती, लीवर से जुड़ी समस्या सामने आने के बाद कराया गया एडमिट

हमें Google News पर फॉलो करे- क्लिक करे !

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

 

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT