Ranjit Murder Case : डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम जोकि पहले ही रोहतक की सुनारियां जेल में रेप और हत्या के मामले में सजा काट रहा है, वहीं अब डेरामुखी को डेरा मैनेजर रंजीत सिंह की हत्या मामले में भी दोषी करार दिया गया है। कोर्ट ने अन्य अभियुक्तों को भी डेरा मैनेजर रणजीत सिंह की हत्या के मामले में दोषी माना है। इन सभी को 12 अक्टूबर को सजा सुनाई जाएगी। ज्ञात रहे कि रणजीत सिंह की हत्या 10 जुलाई, 2002 में हरियाणा के कुरुक्षेत्र में की गई थी।
डेरामुखी राम रहीम को 2 साध्वियों से दुष्कर्म के मामले में 20 साल की सजा मिली हुई है। रामचंद पत्रकार की हत्या के मामले में वह उम्रकैद की सजा काट रहा है। 25 अगस्त, 2017 को पंचकूला सीबीआई की विशेष अदालत ने दोषी करार देते हुए उसे जेल भेज दिया था।