Hindi News / Indianews / Russia Ukraine War Indian Student

Russia Ukraine War Indian Student : गोलीबारी में भारतीय छात्र घायल, कीव के अस्पताल में भर्ती

Russia Ukraine War Indian Student इंडिया न्यूज, कीव: Russia Ukraine War Indian Student रूस और यूक्रेन में चल रहे युद्ध के बीच भारतीय छात्र को गोली लग गई है। नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री जनरल वीके सिंह यह जानकारी दी है। वीके सिंह के अनुसार भारतीय छात्र को यूक्रेन की राजधानी कीव में गोली लगी और […]

BY: Vir Singh • UPDATED :
Advertisement · Scroll to continue
Advertisement · Scroll to continue

Russia Ukraine War Indian Student

इंडिया न्यूज, कीव:

Russia Ukraine War Indian Student रूस और यूक्रेन में चल रहे युद्ध के बीच भारतीय छात्र को गोली लग गई है। नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री जनरल वीके सिंह यह जानकारी दी है। वीके सिंह के अनुसार भारतीय छात्र को यूक्रेन की राजधानी कीव में गोली लगी और घायल हालत में उसे वहां के एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वीके सिंह ने पोलैंड की रेजजो एयरपोर्ट पर यह जानकारी दी।

Aaj ka Mausam: मौसम मचा सकता है कोहराम! 13 अप्रैल तक गरज-चमक सकते हैं बादल, कई जिलों में तेज़ हवाओं का तगड़ा अलर्ट

Minister of State for Civil Aviation General VK Singh

Also Read : PM Modi On Indian Student Killed in Ukraine : पीएम मोदी ने नवीन शेखरप्पा के पिता से की बात

पहले मिसाइल हमले में मारा गया है कर्नाटक का छात्र

Russia Ukraine War Indian Student

गौरतलब है कि इससे पहले इसी सप्ताह यूक्रेन के खार्किव शहर में रूस के मिसाइल हमले में कर्नाटक के 21 वर्षीय छात्र नवीन शेखरप्पा की मौत हो चुकी है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने इस बात की पुष्टि की थी। पीएम मोदी ने छात्र के पिता से बात कर उन्हें सांत्वना थी। परिजनों को शव के भारत लाने के लिए भी आश्वस्त किया गया है। यूक्रेन की राजधानी कीव स्थित भारतीय दूतावास देश के सभी लोगों को कीव छोड़ने की एडवाइजरी जारी की चुका है।

तीन सी-17 ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट से  यूक्रेन से 630 और भारतीय दिल्ली लाए गए

Russia Ukraine War Indian Student

केंद्र की मोदी सरकार द्वारा यूक्रेन में फंसे भारतीयों को लाने के लिए शुरू कि गए आपरेशन गंगा के तहत आज तीन सी-17 भारतीय वायु सेना के ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट से 630 और भारतीय नागरिकों को युक्रेन से स्वदेश लाया गया है। इन लोगों को हंगरी के बुडापेस्ट और रोमानिया के बुखारेस्ट लाया गया है। दिल्ली में सी-17 ग्लोबमास्टर इन लोगों को लेकर लैंड हुआ है। कुछ छात्रों के आने के बाद रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने उनकी अगवानी की।

Also Read : Ukraine Conflict Indian Students Update : यूक्रेन में कर्नाटक के एक स्टूडेंट की मौत

Connect With Us : Twitter | Facebook 

Tags:

Russia Ukraine CrisisRussia Ukraine War Live UpdatesUkraine Crisis Live Update
Advertisement · Scroll to continue

लेटेस्ट खबरें

Advertisement · Scroll to continue