इंडिया न्यूज, नई दिल्ली:
Weather Today 6th April Update उत्तर भारत के ज्यादातर राज्यों में पहले ही भीषण गर्मी पड़ रही है और भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार फिलहाल इसमें राहत के बजाय स्थिति और गंभीर होने वाली है। राजस्थान के कई इलाकों के साथ ही उत्तर भारत में लू यानी हीट वेव (गर्म हवाएं) और तेज होंगी।
अधिकारियों के अनुसार पिछले कई दिन से बारिश न होने की वजह से उत्तर पश्चिम भारत में ज्यादा मौसम गर्म हो गया है। आईएमडी के मुताबिक अगले पांच दिन तक उत्तर पश्चिमी भारत के ज्यादातर इलाकों में हीट वेव रहने की संभावना है।
स्काईमेट वेदर (skymet weather) का कहना है कि पश्चिमी यूपी व राजस्थान में अलग-अलग जगहों पर हीट वेव से लेकर गंभीर लू के हालात बन सकते हैं। इसी के साथ दक्षिण हरियाणा, दिल्ली, पंजाब, मध्य प्रदेश, झारखंड, बिहार, पश्चिम विदर्भ और गुजरात में भी कुछ जगहों पर लू रहने के आसार हैं। दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम 19 डिग्री रहने की संभावना है। वहीं गुजरात के अहमदाबाद में अधिकतम तापमान 42 डिग्री व न्यूनतम 27 डिग्री रह सकता है।
मौसम विभाग ने चेतावनी दी है घर अथवा कार्यालय से जरूरी न होने पर बाहर न निकलें। तापमान 41 से 42 डिग्री रहेगा। वैज्ञानिकों के अनुसार गुजरात व राजस्थान की तरफ से आ रही गर्म हवाओं के कारण कई जिले लू की चपेट में आ चुके हैं। कुछ जगहों पर एक-दो दिन में लू तीव्र हो सकती है और अधिकतम तापमान 44 डिग्री पार भी जा सकता है।
Also Read : April 5 Weather : अप्रैल में ही गर्मी दिखा रही तेवर
मध्य प्रदेश में गर्म हवाएं चलेंगी। भोपाल में आज अधिकतम तापमान 41 और न्यूनतम 21 डिग्री रहेगा। राजस्थान की राजधानी जयपुर का अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री। तेज धूप खिली रहेगी।उत्तराखंड की राजधानी देहरादून का अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस रहेगा।
अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में कुछ जगह हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं। वहां सागर के ऊपर 40-50 किमी प्रति घंटे की गति से हवाएं चलने की संभावना है। स्काइमेट वेदर ने यह जानकारी दी है। इसके अनुसार अरुणाचल प्रदेश, मेघालय, असम और सिक्किम के अलग-अलग हिस्सों में कुछ जगह हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है। केरल व तमिलनाडु में एक या दो जगह हल्की बारिश हो सकती है। वहीं पश्चिम बंगाल, दक्षिण कोंकण, गोवा, महाराष्टÑ, कर्नाटक के कुछ हिस्सों, व आंध्रपेदश और दक्षिण छत्तीसगढ़ के उत्तरी तटीय इलाकों में कहीं-कहीं बारिश होने का अनुमान है।
Also Read : Hot Weather Effects Hills : टाइम से पहले पिघल रही बर्फ, बद्रीनाथ, केदारनाथ सहित चारों धाम हुए बर्फविहीन
Also Read : Weather Update 4 April 2022 : देश के कई राज्यों में पारा 40 के पार
Connect With Us : Twitter | Facebook | Youtube
Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.