Amrita Arora Birthday: जब 2004 में इन दो हिरोइनों के बोल्ड किस ने बवाल मचा दिया था. तब लोगों ने इसकी खूब आलोचना की थी. देखें, ये कौन हैं और कब का मामला है.
अमृता अरोड़ा जन्मदिन
Amrita Arora Birthday: आज अमृता अरोड़ा का जन्मदिन है. मलाइका अरोड़ा की बहन और बॉलीवुड एक्ट्रेस और मॉडल अमृता अरोड़ा आज अपना 45वां जन्मदिन मना रही हैं. आज इस मौके पर हम आपको सिनेमा में अमृता अरोड़ा के उन पलों को याद दिलाएंगे, जिसके किसिंग और इंटीमेट सीन्स के साथ बॉलीवुड के कई रोचक किस्से मौजूद हैं. जिसने 2004 में इंडियन ऑडियंस को पूरी तरह से चौंका दिया था. कई सीन्स ऐसे दिए जिनको लेकर काफी विवाद भी हुआ था.
जी हां, हम बात कर रहे हैं अमृता अरोड़ा और ईशा कोप्पिकर की. जिन्होंने सिल्वर स्क्रीन पर एक दूसरे को किस किया था. और उस दौर में इस बोल्ड किस कि वजह से जबरदस्त विवाद खड़ा हो गया था.
तब के समय इस तरह के सीन, बहुत कम देखने को मिलते थे. और ऐसे में मामला और भी गंभीर हो जाता है जब दो फीमेल कैरेक्टर्स के लिपलॉक सीन का मामला हो. यहां बॉलीवुड के जिस फिल्म की बात हो रही है उस फिल्म का नाम ‘गर्लफ्रेंड’ है.
फिल्म ‘गर्लफ्रेंड’ आज से लगभग 20 साल पहले करण राजदान के निर्देशन में बनाई गई थी. इस फिल्म में आशीष चौधरी, ईशा कोप्पिकर, अमृता अरोड़ा और सुमित निझवान ने मुख्य भूमिका निभाई थी. इस फिल्म में अमृका अपरोड़ा और ईशा कोप्पिकर के बीच एक लंबा इंटीमेट सीन्स दिखाया गया था.
इस इंटीमेट सीन्स में अमृका अपरोड़ा और ईशा कोप्पिकर के बीच एक लिपलॉक सीन भी मौजूद था. इसको देखने के बाद फिल्म बनाने वालों से लेकर एक्ट्रेसेज तक सबकी खूब आलोचना हुई थी. इस फिल्म ने एक बड़ी कंट्रोवर्सी क्रिएट कर दी थी.
यह फिल्म एक लव ट्रायंगल वाली फिल्म है. इस फिल्म में दो सहेलियां एक ही लड़के से प्यार करती हैं. इन दोनों में से एक लड़की शातिर दिमाग की होती है और उन दोनों के रिश्ते में दरार डलवाने के लिए मास्टर प्लान बनाती है. इस पूरी फिल्म की कहानी इसी के आस-पास घूमती नजर आती है.
Dushyant Kumar Gautam: दुष्यंत कुमार गौतम को राज्यपाल बनाए जाने पर विवाद के बीच अंकिता…
Kal Ka Rashifal 15 October 2026: जानें मेष से मीन तक 12 राशियों का भविष्यफल.…
Rajasthan Crime: राजस्थान के चुरू से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक…
Union Cabinet Meeting Decisions: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने रेलवे कर्मचारियों…
IPL 2027 से पहले बड़ा खिलाड़ी ट्रेड हुआ है। टी. नटराजन ₹5 करोड़ में सनराइजर्स…
Meerut Blue Drum Case: मुस्कान ने बॉयफ्रेंड साहिल के साथ मिलकर अपने पति सौरभ की…