<

प्यार की जीत! 97 साल की उम्र में रचाएंगे प्रेमिका से शादी, बुजुर्ग की फिल्मी लव स्टोरी जानकर हैरान रह जायेंगे आप!

हाल ही में सिंगापुर के एक 97 वर्षीय बुजुर्ग को बुढ़ापे में अपना प्यार मिलेगा. बच्चों के कड़े विरोध के बावजूद उन्होंने अपनी लंबे समय से चली आ रही प्रेमिका से शादी करने का कानूनी अधिकार हासिल कर लिया.

97 Year Old Man Remarriage Case: कहते हैं लव हैज़ नो एज यानी प्यार की कोई उम्र नहीं होती. सिंगापुर के एक 97 वर्षीय व्यवसायी ने इसे सच साबित कर दिया है. हाल ही में सिंगापुर के एक 97 वर्षीय विधुर व्यवसायी ने अपने बच्चों के कड़े विरोध के बावजूद अपनी लंबे समय से चली आ रही साथी से शादी करने का कानूनी अधिकार हासिल कर लिया.
बेटे ने पिता को मानसिक रूप से अक्षम बताकर मुकदमा दायर किया था, लेकिन अदालत ने इसे खारिज कर दिया. इसका मतलब ये हुआ कि अब व्यवसायी अपनी सेक्रेटरी और प्रेमिका से शादी कर सकते हैं. 

क्या है पूरा मामला?

यह कहानी सिंगापुर के एक व्यवसायी की है, जिन्होंने 1960 के दशक में एक केमिकल कंपनी की स्थापना की थी. उनकी कंपनी में एक सेक्रेटरी काम करती थीं. 1971 से वो उनके साथ प्रेम संबंध में थे, जिनसे एक संतान भी हुई है. लेकिन व्यवसायी पहले से शादीशुदा थे, 1950 में कंपनी खुलने से पहले ही उनकी शादी हो चुकी थी. 
उनकी पत्नी को इस रिश्ते की जानकारी थी, लेकिन उन्होंने तलाक नहीं लिया. 2014 में उनकी पत्नी का निधन हो गया. तब से व्यवसायी अपनी इस साथी से औपचारिक तौर पर शादी करना चाहते थे, जिसका उनकी पहली पत्नी से हुए बेटे विरोध कर रहे थे. 

बेटे की आपत्ति और मुकदमा

97 वर्षीय इन बुजुर्ग की कहानी बिलकुल फ़िल्मी है. इन बुजुर्ग की पहली पत्नी से तीन बेटे हैं, जिनमें से दूसरा बेटा अपने पिता की दूसरी शादी  था. दूसरे बेटे ने 2017 में पिता के गिरने के बाद उन्हें मनोभ्रंश का शिकार बताते हुए मुकदमा दायर किया. उनका आरोप था कि पिता की सेक्रेटरी और प्रेयसी उनकी संपत्ति हड़पने के लिए उनका शोषण कर रही है. बेटा दावा करता रहा कि पिता विवाह जैसे महत्वपूर्ण फैसले लेने में असमर्थ हैं और इस मामले पर परिवार के अन्य सदस्यों को निर्णय करना चाहिए.

अदालत का फैसला और तर्क

जज शोभा नायर ने बेटे का मुकदमा खारिज कर दिया. चिकित्सीय रिपोर्टों से साबित हुआ कि बुजुर्ग को उम्र संबंधी हल्की स्मृति हानि है, लेकिन वे शादी और संपत्ति निर्णय लेने में पूरी तरह सक्षम हैं. अदालत ने नोट किया कि बेटा 2019 में ही पिता को कंपनी का सीईओ नियुक्त करने पर सहमत हुआ था, जो उनकी मानसिक क्षमता का प्रमाण है. साथी के साथ 50 वर्षों से स्थिर रिश्ता होने और शोषण के कोई सबूत न मिलने पर फैसला बुजुर्ग के पक्ष में आया. 
यह मामला केवल शादी तक सीमित नहीं है. व्यवसायी ने मुकदमा दायर करने के बाद वसीयत संशोधित कर दूसरे बेटे और पोते को अपनी संपत्ति से बाहर कर दिया. उन्होंने 38 लाख सिंगापुर डॉलर (लगभग 29 लाख अमेरिकी डॉलर) की कंपनी संपत्ति लौटाने और पोते को घर से बेदखल करने के लिए जवाबी मुकदमे दायर किए. अदालत ने इन्हें भी स्वीकार किया.

Shivangi Shukla

वर्तमान में शिवांगी शुक्ला इंडिया न्यूज़ के साथ कार्यरत हैं. हेल्थ, बॉलीवुड और लाइफ़स्टाइल विषयों पर लेखन में उन्हें विशेष रुचि और अनुभव है. इसके अलावा रिसर्च बेस्ड आर्टिकल और पॉलिटिकल कवरेज से जुड़े मुद्दों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करती हैं. तथ्यपरक, सरल और पाठकों को जागरूक करने वाला कंटेंट तैयार करना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है. डिजिटल मीडिया में विश्वसनीय और प्रभावी पत्रकारिता को लेकर वे निरंतर अभ्यासरत हैं.

Share
Published by
Shivangi Shukla

Recent Posts

LPG Cylinder Price Today: गैस सिलेंडर ने बदली चाल! मिडिल ईस्ट की हलचल से बढ़े दाम या मिली खुशखबरी?

यह मूल्य वृद्धि ऐसे समय में हुई है, जब तेल विपणन कंपनियां (OMCs) अमेरिका, इजराइल…

Last Updated: March 28, 2026 08:40:58 IST

RBSE 12th Result 2026: राजस्थान बोर्ड 12वीं रिजल्ट rajeduboard.rajasthan.gov.in होगा जारी, ऐसे कर पाएंगे चेक

Rajasthan Board RBSE Result 2026 Update: राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जल्द जारी…

Last Updated: March 28, 2026 07:18:22 IST

Bill Scam: रेस्तरां में LPG या Fuel Charge के नाम पर वसूली? क्या ये जायज है या ठगी, जानिए नियम और सच्चाई

Bill Scam: अगर आप भी रेस्टोरेंट या होटल के बिल में LPG चार्ज, फ्यूल सरचार्ज…

Last Updated: March 28, 2026 07:10:28 IST

UP Petrol Diesel Price: पेट्रोल-डीजल के दाम में बड़ा ट्विस्ट! यूपी में आज राहत मिलेगी या जेब पर पड़ेगा जोरदार झटका?

Petrol Diesel Rate Today: सुबह 6 बजे, नेशनल ऑयल कंपनियां‌ (OMCs) अपडेटेड कीमतों की घोषणा…

Last Updated: March 28, 2026 07:00:47 IST

Delhi EV Policy 2.0: नई ईवी पॉलिसी क्या है, एक लाख रुपये तक छूट के अलावा क्या-क्या और मिलेगा फायदा?

Delhi EV Policy 2.0: दिल्ली बजट 2026 के दायरे में, रेखा गुप्ता के नेतृत्व वाली…

Last Updated: March 28, 2026 06:51:07 IST

Today Weather: अगले 48 घंटों में आफत! पहाड़ों पर बर्फबारी, मैदानों में बारिश और ओलों का खतरा; IMD अलर्ट

Aaj Ka Mausam: देशभर में मौसम का मिजाज बदल रहा है. बता दें कि जम्मू…

Last Updated: March 28, 2026 06:38:47 IST