<
Categories: Education

CTET 2026 Answer Key: सीटीईटी आंसर की को लेकर ये है लेटेस्ट अपडेट्स, जानिए यहां कब होगी जारी

CTET Answer Key 2026 Update: सेंट्रल टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (CTET) की आंसर की जल्द जारी की जा सकती है. आंसर की जारी होने के बाद उम्मीदवार सीधे इस लिंक ctet.nic.in के जरिए डाउनलोड कर सकते हैं.

CTET Answer Key 2026: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने सेंट्रल टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (CTET) फरवरी 2026 सेशन की परीक्षा सफलतापूर्वक आयोजित कर ली है. परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार अब CTET 2026 आंसर की का इंतजार कर रहे हैं. प्रोविजनल आंसर की जारी होने के बाद उम्मीदवार इसे आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाकर डाउनलोड कर सकेंगे और अपने संभावित स्कोर का अंदाजा लगा पाएंगे.

हालांकि बोर्ड ने अभी तक प्रोविजनल आंसर की जारी करने की सटीक तारीख की आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन पिछले वर्षों के ट्रेंड को देखते हुए उम्मीद की जा रही है कि मार्च 2026 के पहले सप्ताह में इसे जारी किया जा सकता है.

पिछले वर्षों का ट्रेंड: कब जारी हुई थी CTET Answer Key

पिछले कुछ सालों के आंकड़ों से पता चलता है कि CBSE आमतौर पर परीक्षा के लगभग 17–18 दिन बाद प्रोविजनल आंसर की जारी करता है. उदाहरण के तौर पर:

जनवरी 2024 सेशन: परीक्षा 21 जनवरी को हुई और आंसर की 7 फरवरी को जारी हुई (17 दिन बाद)
जुलाई 2024 सेशन: परीक्षा 7 जुलाई को हुई और आंसर की 24 जुलाई को जारी की गई (17 दिन बाद)
दिसंबर 2024 सेशन: परीक्षा 14–15 दिसंबर को हुई और आंसर की 1 जनवरी 2025 को जारी हुई (लगभग 17–18 दिन बाद)

इसी पैटर्न के अनुसार, फरवरी 2026 सेशन की आंसर की मार्च के पहले सप्ताह में जारी होने की संभावना है.

CTET 2026 परीक्षा का विवरण

CTET फरवरी 2026 परीक्षा 7 और 8 फरवरी 2026 को देश के 132 शहरों में पेन-एंड-पेपर मोड में आयोजित की गई थी. इस परीक्षा के लिए लगभग 25.30 लाख उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन कराया था. बिहार में दो परीक्षा केंद्रों पर तकनीकी कारणों से पेपर-2 की परीक्षा नहीं हो सकी थी. इनमें वैशाली (हाजीपुर) स्थित दो सेंटर शामिल थे। प्रभावित उम्मीदवारों के लिए 1 मार्च 2026 को पुनः परीक्षा आयोजित की गई.

CTET Answer Key 2026 ऐसे करें डाउनलोड

CTET की आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाएं.
होमपेज पर “CTET Answer Key 2026” लिंक पर क्लिक करें.
अपना एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करके लॉगिन करें.
स्क्रीन पर प्रोविजनल आंसर की दिखाई देगी.
इसे PDF फाइल में डाउनलोड कर भविष्य के लिए सुरक्षित रखें.

आंसर की के साथ ही उम्मीदवारों की रिस्पॉन्स शीट भी जारी की जाएगी, जिससे वे अपने उत्तरों की तुलना कर सकें.

आंसर की पर ऑब्जेक्शन कैसे करें

यदि किसी उम्मीदवार को प्रोविजनल आंसर की में कोई त्रुटि लगती है, तो वह निर्धारित समय सीमा के भीतर ऑनलाइन ऑब्जेक्शन दर्ज करा सकता है. CBSE प्रत्येक प्रश्न पर आपत्ति दर्ज कराने के लिए 1,000 रुपये की नॉन-रिफंडेबल फीस लेता है. भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग के माध्यम से किया जा सकता है.

CTET 2026 मार्किंग स्कीम

CTET परीक्षा में पेपर-1 और पेपर-2 दोनों में 150 प्रश्न होते हैं और हर सही उत्तर के लिए 1 अंक मिलता है. खास बात यह है कि इस परीक्षा में कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं होती. इसका मतलब है कि गलत उत्तर देने पर अंक नहीं कटते, इसलिए सभी प्रश्नों का प्रयास करना उम्मीदवारों के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है.

Munna Kumar

11+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और डिजिटल में SEO-आधारित कंटेंट, डेटा इनसाइट्स और प्रभावी स्टोरीटेलिंग में विशेषज्ञ. रणनीति, क्रिएटिविटी और टेक्निकल स्किल्स के साथ उच्च-गुणवत्ता, आकर्षक और विश्वसनीय कंटेंट तैयार करना शामिल है. अभी इंडिया न्यूज में कार्यरत हूं. इससे पहले नेटवर्क18, जी मीडिया, दूरदर्शन आदि संस्थानों में कार्य करने का अनुभव रहा है.

Share
Published by
Munna Kumar
Tags: CBSECTET

Recent Posts

Happy Dussehra 2026 Wishes: अपनों को भेजें दशहरा की ये खास शुभकामनाएं, Wishes, Quotes और Messages

Happy Dussehra 2026 Wishes in Hindi: दशहरा 2026 बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक…

Last Updated: October 20, 2026 08:17:06 IST

Delhi Dussehra Traffic Advisory Today: दशहरा पर दिल्ली-NCR में घर से निकलने से पहले पढ़ लें ट्रैफिक एडवाइजरी, इन सड़कों पर लग सकता है लंबा जाम!

Delhi Dussehra Traffic Advisory 20 Oct 2026: दशहरा पर दिल्ली-NCR में सुरक्षा कड़ी रहेगी और…

Last Updated: October 20, 2026 08:03:52 IST

Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी, टंकी फुल कराने से पहले चेक करें अपने शहर का भाव

Petrol Diesel Price Today 20 October 2026: 20 अक्टूबर 2026 को पेट्रोल-डीजल की कीमतों में…

Last Updated: October 20, 2026 07:31:17 IST

Delhi NCR Weather Today: दशहरा पर दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम? बारिश होगी या खिली रहेगी धूप, जानें IMD का ताजा अपडेट

Delhi NCR Weather Today 20 Oct 2026: दिल्ली-NCR में दशहरा पर मौसम साफ रहने की…

Last Updated: October 20, 2026 06:47:20 IST

Jailer 2 Box Office Collection Day 5: सोमवार को भी नहीं थमे रजनीकांत, वर्ल्डवाइड कमाई 477 करोड़ पार!

Jailer 2 Box Office Collection Day 5: रजनीकांत की Jailer 2 ने पांचवें दिन ₹42.35…

Last Updated: October 20, 2026 06:20:47 IST

Bhopal kidnapping case: भोपाल में 8 लोगों को अगवा कर मांगी 10 लाख की फिरौती, दोस्त ने ऐसे बचाई जान

Bhopal kidnapping case: भोपाल के एयरोसिटी में दो लाख रुपये के विवाद के बाद दो…

Last Updated: October 19, 2026 23:21:03 IST