<
Categories: देश

UPSC Muslim List 2025: 958 में 53 मुस्लिम कैंडिडेट्स ने लहराया परचम, 13 लड़कियों को भी मिला सफलता, दो बार से सिर्फ इतने हुए थे पास, देखें पूरी लिस्ट

UPSC Results 2025: देश की सबसे मुश्किल परीक्षा यूपीएससी ने कल सिविल सेवा परीक्षा 2025 के अंतिम परिणाम की घोषणा कर दी है. इस बार 53 मुस्लिम अभ्यर्थियों ने सफलता हासिल की है. जिसमें 13 मुस्लिम लड़कियां भी शामिल हैं.

UPSC Results 2025: संघ लोक सेवा आयोग ( UPSC) ने शुक्रवार (6 मार्च, 2026) को सिविल सेवा परीक्षा 2025 का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस वर्ष कुल 958 उम्मीदवारों को भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस), भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) और अन्य केंद्रीय सेवाओं के लिए अनुशंसित किया गया है. देश की सबसे कठिन परीक्षा यूपीएससी में इस बार कुल 53 मुस्लिम छात्रों को सफलता मिली है.

इस साल घोषित परिणाम में शीर्ष 10 अभ्यर्थियों की सूची में एक मुस्लिम उम्मीदवार ए. आर. राजाह मोहईद्दीन ने सातवीं रैंक हासिल कर उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की है.

टॉप-100 में कितने मुस्लिम अभ्यर्थियों के नाम हैं?

इसके अलावा, इस परिणाम में टॉप-100 सफल अभ्यर्थियों की लिस्ट को देखें तो इसमें सिर्फ 4 मुस्लिम उम्मीदवारों के नाम दिखाई दे रहे हैं. इनमें A. R. राजाह मोहईद्दीन (रैंक 7), इफ्रा शम्स अंसारी (रैंक 24), नाबिया परवेज (रैंक 29) और हसन खान (रैंक 95) शामिल हैं. सामने आ रही जानकारी के अनुसार, अंतिम सूची में शामिल 958 उम्मीदवारों में 53 उम्मीदवार मुस्लिम समुदाय से हैं. हालांकि यूपीएससी धर्म के आधार पर आधिकारिक आंकड़े जारी नहीं करता, इसलिए यह संख्या उम्मीदवारों के नामों के आधार पर तैयार की गई है.

LPG Price Hike: 60 रुपए महंगा हुआ घरेलू गैस सिलेंडर, सरकार ने चुपके से बढ़ा दिए दाम, आम आदमी को तगड़ा झटका

कितनी मुस्लिम लड़कियों ने यूपीएससी में पाई सफलता?

यूपीएससी द्वारा जारी परिणाम के मुताबिक, इस बार जारी परिणाम में 13 मुस्लिम लड़कियों ने सफलता हासिल की है. जिनमें नाबिया परवेज, सोफिया सिद्दीकी, मंताशा, शाहिदा बेगम एस, नाजिया परवीन, गुलफिजा, साइस्ता परवीन, मोहसिना बानो, फैरूज़ फातिमा एम, सना आज़मी, रेशमा एम, कोह-ए-सफ़ा और इफ्रा शम्स अंसारी नाम शामिल है.

यूपीएससी 2025 में सफल मुस्लिम उम्मीदवारों की सूची

  • रैंक 7 – ए. आर. राजाह मोहईद्दीन
  • रैंक 24 – इफ्रा शम्स अंसारी
  • रैंक 29 – नाबिया परवेज
  • रैंक 95 – हसन खान
  • रैंक 124 – अरफा उस्मानी
  • रैंक 135 – खान साइमा सेराज अहमद
  • रैंक 157 – वसीम उर रहमान
  • रैंक 253 – सोफिया सिद्दीकी
  • रैंक 254 – तौसीफ अहमद गनई
  • रैंक 307 – मंताशा
  • रैंक 321 – असद अकील
  • रैंक 354 – एमडी इश्तेयाक रहमान
  • रैंक 382 – मोहम्मद अशमिल शाह
  • रैंक 411 – शाहिदा बेगम एस
  • रैंक 415 – शादाब अली खान
  • रैंक 429 – मुहम्मद स्वालह टी. ए.
  • रैंक 455 – शोएब
  • रैंक 478 – नाज़िया परवीन
  • रैंक 485 – शेख मोहम्मद हबीसुद्दीन एस
  • रैंक 497 – शेख मोहम्मद निशाथ एम
  • रैंक 513 – मिनहाज शकील
  • रैंक 535 – गुलफिज़ा
  • रैंक 549 – हाशमी मोहम्मद उमर
  • रैंक 575 – शाहरुख खान
  • रैंक 576 – असना अनवर
  • रैंक 581 – मुनीब अफ़ज़ल पर्रा
  • रैंक 588 – अज़ीम अहमद
  • रैंक 614 – साइस्ता परवीन
  • रैंक 625 – नूर आलम
  • रैंक 646 – मोहम्मद इरफान कायमखानी
  • रैंक 648 – मोहसिना बानो
  • रैंक 663 – गुलाम माया दीन
  • रैंक 665 – दानिश रब्बानी खान
  • रैंक 668 – एमडी नायाब अंजुम
  • रैंक 671 – मोहम्मद अबूज़र अंसारी
  • रैंक 678 – इंसा खान
  • रैंक 695 – अब्दुल सुफियान के
  • रैंक 708 – फैरूज़ फातिमा एम
  • रैंक 713 – मोहम्मद हाशिम के
  • रैंक 718 – मुहम्मद सुहैल
  • रैंक 741 – तौसीफ उल्ला खान
  • रैंक 763 – कोह-ए-सफ़ा
  • रैंक 764 – सना आज़मी
  • रैंक 773 – रेशमा एम
  • रैंक 811 – यासर अहमद भट्टी
  • रैंक 832 – गुलाम हैदर
  • रैंक 860 – मोहम्मद शेज़िन सी. पी.
  • रैंक 869 – मोहम्मद एजाज़ उल रहमान
  • रैंक 886 – अज़हर आसिफ खान
  • रैंक 936 – मोहम्मद सरफराज चौधरी
  • रैंक 942 – अब्दुल्ला अफरीध ए
  • रैंक 955 – एमडी शाहिद रज़ा खान
  • रैंक 957 – इरफान अहमद लोन

आज का मौसम 7 मार्च: मार्च में ही शुरू हो गई गर्मी, दिल्ली से लेकर बिहार तक…सता रही चिलचिलाती धूप, कैसा रहेगा आज का मौसम?

Sohail Rahman

सोहेल रहमान, जो पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्हें राजनीति और खेल के मुद्दे पर लिखना काफी पसंद है. इसके अलावा, देश और दुनिया की खबरों को सरल और आम बोलचाल की भाषा में लोगों तक पहुंचाने का माद्दा रखते हैं. ITV Network में 24 अगस्त, 2024 से अपनी सेवा दे रहे हैं. इससे पहले, इंशॉट्स में करीब 5 साल अपनी सेवा दी है.

Recent Posts

Ganesh Festival 2026: कागज से आकार लेंगे गणपति… 22 फीट होगी ऊंचाई, 700 किलो टिश्यू पेपर का होगा इस्तेमाल

Ganesh Festival 2026: सूरत के वेसू इलाके में इस बार गणेशोत्सव का आयोजन बेहद भव्य…

Last Updated: September 10, 2026 23:15:31 IST

दिल्ली में BRICS समिट, उसी दौरान भारत-अफगानिस्तान T20… मैच टलेगा या नहीं? DDCA ने दिया जवाब

India vs Afghanistan T20: BRICS समिट के दौरान दिल्ली में होने वाले भारत-अफगानिस्तान पहले T20…

Last Updated: September 10, 2026 21:36:40 IST

Nayi Naveli Teaser: यामी गौतम की ‘नई नवेली’ का खौफनाक राज, दुल्हन को बताया डायन; ‘तुंबाड’ जैसी दिखी मिस्ट्री

Nayi Naveli Teaser Out: यामी गौतम की अपकमिंग फिल्म नई नवेली का टीडर आउट हो…

Last Updated: September 10, 2026 20:47:53 IST

दिल्ली के सर्राफा बाजार में MCD का ताला, 56 दुकानें सील… व्यापारी बोले- करोड़ों का सोना-चांदी अंदर बंद

Delhi MCD  jewellery shops: दिल्ली के चांदनी चौक स्थित कूचा महाजनी में MCD ने गुरुवार…

Last Updated: September 10, 2026 20:41:13 IST

GST Registration पर दिल्ली HC का बड़ा फैसला, बायोमेट्रिक आधार के बिना नहीं होगा रजिस्ट्रेशन

GST Registration: इंटरनेट के जमाने में फ्रॉड के तरीके भी बढ़ गए हैं. लोग फर्जी…

Last Updated: September 10, 2026 20:24:25 IST

AAP एक्स गर्लफ्रेंड की तरह बर्ताव कर रही…राघव चड्ढा का तीखा तंज, पंजाब में ड्रग्स और संगरूर आत्महत्या पर भी घेरा

Raghav Chadha Punjab Politics: राघव चड्ढा ने पंजाब में ड्रग्स और संगरूर में गुलजार सिंह…

Last Updated: September 10, 2026 20:17:44 IST