Viral Leopard News: तेंदुआ सबसे तेज रफ्तार में दौड़ना वाला और खूंखार जानवरों में शामिल है. लेकिन एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां वह नशे के कारण जंगल का रास्ता भटक गया, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है.
नशेड़ी तेंदुआ
Drunken Leopard Viral Video: हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि एक तेंदुएं ने इतनी शराब पी ली कि वह जंगल का रास्ता भटक गया. इतना ही नहीं, गांव वालों की मदद से उसे जंगल में सही हालत में पहुंचाया गया. देखें वीडियो.
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे अखिलेश आनंद नाम के यूजर ने एक्स हैंडल पर साझा किया है. इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कई लोग एक तेंदुए के पीछे चल रहे हैं. वहीं तेंदुआं बड़े आराम से चल रहा है. वीडियो देखकर लग रहा है कि गांव वाले उस तेंदुएं को रास्ता दिखा रहे हैं. वीडियो को शेयर करते हुए यूजर ने दावा किया कि ये तेंदुआ शराब की भट्टी में घुस गया..छक कर शराब पी ली. इसके बाद भूल गया कि वो तेंदुआ है, ग्रामीणों ने उसे जंगल तक पहुंचाया. साथ ही बताया जा रहा है कि ये वीडियो छत्तीसगढ़ के धमतरी का है. हम इस वीडियो की पुष्टि नहीं करते हैं.
इस वीडियो को देख नेटिजंस की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं. सभी इसे देख हैरान हैं और कई तरह से सवाल उठ रहे हैं कि तेंदुएं ने कैसे शराब पी ली. वहीं कुछ यूजर्स ने हंसते हुए कहा कि ऐसा कर्म ना करो कि ऐसा हाल हो जाए. हालांकि इस वीडियो की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.
यह खबर भी पढ़ें: https://indianews.in/state/woman-fell-in-love-with-tantric-and-ran-away-while-making-tantric-rituals-for-good-relation-to-husband-866801/
दोनों ही स्मार्टफोन्स फीचर्स में किफायती होने के साथ ही सात परफॉर्मेंस के मामले में…
दोनों बाइकें अपने सेगमेंट की बेस्ट मानी जाती हैं साथ ही साथ दोनों बाइकों में…
Lucknow Road Accident: लखनऊ में लापरवाही और तेज रफ़्तार से गाड़ी चलाने से जुड़ा एक…
UCC NEWS: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 10 जून को दिल्ली में भाजपा और एनडीए शासित…
Saharanpur News: यूपी के सहारनपुर में दिनदहाड़े पुलिस की बदमाशों के साथ आमने-सामने की मुठभेड़…
NEET UG 2026: NEET UG री- एग्जाम की गोपनियता को पूरी तरह सुरक्षित बनाने के…