इन दिनों सोशल मीडिया पर एक महिला विदेशी यात्री और एक टैक्सी ड्राइवर के बीच पसंदीदा जानवर को लेकर हुई मजेदार बातचीत खूब वायरल हो रही है.
विदेशी महिला टूरिस्ट ने टैक्सी ड्राइवर से पूछा मजेदार सवाल
सोशल मीडिया पर एक मासूम‑सी बातचीत लोगों को खूब हंसा रही है. यह वीडियो श्रीलंका की सड़कों पर ऑटो चला रहे एक रिक्शा चालक और एक विदेशी महिला यात्री का है.
ऑटो रिक्शा में एक विदेशी टूरिस्ट ट्रैवल व्लॉगर और एक स्थानीय ऑटो ड्राइवर के बीच हुई यह बातचीत इतनी मासूम और ईमानदार थी कि वीडियो बहुत तेजी से वायरल हो गया.
वीडियो में व्लॉग बनाते हुए विदेशी लड़की ने ड्राइवर से बस इतना सा सवाल पूछा: “क्या आपका कोई पसंदीदा जानवर है?”
ड्राइवर ने बिना झिझक जवाब दिया- चिकन
लड़की हल्की हैरानी में बोली, “क्यों?”
ड्राइवर शांत भाव से बोला, “मुझे चिकन पसंद है, ये अच्छा होता है.”
यह सुनकर लड़की ने हंसते हुए स्पष्ट किया, “खाने के लिए?”
ड्राइवर ने फौरन कहा, “हां”
तभी महिला यात्री कहती है कि वो खाने के लिए नहीं पूछ रही है, तब ड्राइवर हंसते हुए बताता है कि उसे कुत्ते पसंद हैं. जब महिला यात्री पूछती है कि क्या उसके पास कोई कुत्ता है? तो वो जवाब देता है कि उसके पास एक जर्मन शेफर्ड है. यह सुनकर लड़की ने मजाक में पूछा कि क्या वह कुत्ते को भी खाता है, जिस पर ड्राइवर हंसते हुए कहता है कि नहीं, बिल्कुल नहीं!
यह बातचीत इतनी फनी है कि हर कोई हंसते-हँसते लोटपोट हुआ जा रहा है. लोगों ने इस वीडियो को खूब पसंद किया. वीडियो में दिखाई गयी ये हल्की-फुल्की बातचीत काफी मजेदार है. लोग इस वीडियो को खूब एन्जॉय कर रहे हैं.
यह दोनों ही बाइकें अपने सेगमेंट की काफी दमदार बाइकें मानी जाती हैं. इन्हें लेने…
Xiaomi 17T vs OnePlus 15 भी अपने सेगमेंट के बेहद आकर्षक और दमसदार स्मार्टफोन माने…
Chadariye Mein Song: भोजपुरी पावरस्टार पवन सिंह का एक गाना' चदरिये में' को यूट्यूब पर…
Don 3 Controversy: अभिनेता रणवीर सिंह ने फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (FWICE) द्वारा…
Silver Price Today 25 May, 2026: सोने की तरह चांदी की कीमत में भी सोमवार…
Joke of the day: अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी…