Beer Bath: बियर सिर्फ पी नहीं जाती बल्कि इसमें नहाया भी जाता है, आपको बता दें ये ट्रेंड यूरोप में फॉलो किया जाता है. इसके फायदे जानकर आपके होश उड़ जाएंगे
beer bath trend
Beer Bath Trend: दुनियाभर से अजीबोगरीब और हैरान कर देने वाले अलग-अलग ट्रेंड सामने आते रहते हैं, लेकिन आज हम आपको एक बहुत ही अनोखे ट्रेंड के बारे में बताने जा रहे हैं.आज हम ऐसे ट्रेंड के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपको हैरान तो करेगा ही करेगा और आकर्षित भी करेगा. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि दुनिया में एक ऐसा देश भी है जहां लोग नहाने के लिए पानी की जगह बीयर का इस्तेमाल करते हैं. सुनने में भले ही अजीब लगे, लेकिन इसे एक स्वास्थ्य उपचार माना जाता है. आइए जानते हैं इसके बारे में.
आपको बता दें ये अजीबोगरीब ट्रेंड यूरोप में अपनाया जाता है. दरअसल, यहां कई देशों में बीयर स्पा काफी मशहूर हो गया है, यहां लोग झागदार बीयर से भरे टब में घंटों आराम करते हैं और इसे तन-मन के लिए फायदेमंद बताया जाता है. यहां बीयर का इस्तेमाल सिर्फ़ पीने के लिए ही नहीं किया जाता, बल्कि नहाने के लिए भी किया जाता रहा है. यूरोप में ये परंपरा कई साल पुरानी मानी जाती है. कहा जाता है कि मध्यकाल में लोगों का मानना था कि बीयर में मौजूद यीस्ट और हॉप्स त्वचा को साफ़ करने और शरीर को तरोताज़ा करने में मदद करते हैं.
बीयर स्पा चलाने वालों का दावा है कि बीयर से नहाने से शरीर को कई तरह से लाभ होता है, जैसे बीयर में मौजूद यीस्ट और विटामिन बी त्वचा को चिकना और चमकदार बनाते हैं. इतना ही नहीं, झागदार टब में बैठकर लोग आराम महसूस करते हैं, गर्म बीयर के टब में डूबने से शरीर में रक्त संचार बेहतर होता है और बीयर के प्राकृतिक तत्व पसीने के माध्यम से शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करते हैं.
SDM Jyoti-Alok Maurya: उत्तर प्रदेश की मशहूर और अक्सर चर्चाओं में रहीं SDM ज्योति मौर्य…
Delhi Gold Price Today: शादी का सीजन शुरू हो गया है साथ ही दिल्ली को…
Ruturaj Gaikwad: IPL 2026 में लगातार तीसरी हार के बाद CSK के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़…
CBSE Result 2026 Date: सीबीएसई कक्षा 10वीं रिजल्ट का इंतज़ार कर रहे लाखों छात्रों के…
LPG-PNG Price Today: दिल्ली सरकार ने कमर्शियल LPG सिलेंडरों की सप्लाई के लिए नई शर्तें…
Himachal Pradesh Gold Price Today: वैश्विक परेशान के कारण दुनिया भर में सोने की कीमतों…