<

मुग़ल साम्राज्य का सबसे बड़ा राज़ जब ताज के लिए बेटे बने बाप के दुश्मन और भाई बने एक-दूसरे के कातिल

मुगल इतिहास केवल महलो और जीत और कहानी से ही नहीं भरा हुआ होता है.  बल्कि कैद, धोखा और खून के रिश्तों में खटास भी देखने को मिलती है जहांगीर से लेकर औरंगजेब तक हर शहजादा सत्ता की चाह में कैद का शिकार हुआ.

मुगल साम्राज्य को अक्सर ताकत का प्रतीक माना जाता था माना जाता है यहां पर बड़े-बड़े महल, ताजमहल जैसी खूबसूरत और मजबूत किले हमें इसकी महानता का एहसास कराते हैं लेकिन इस चमक के पीछे काला सच भी छुपा है.  सिंघासन की दौड़ में पिता और बेटे जब आमने-सामने आ जाते हैं भाई भाई एक दूसरे के खून के प्यासे हो जाते तो उनके हिस्से में सिर्फ कैद आती है और यह कैदखाने  ही उनके जीवन का आखिरी पड़ाव बन जाते हैं. 

अकबर और सलीम पुत्र और पिता का हुआ था टकराव

अकबर का शासन काल जितना मजबूत माना जाता है उतना ही ज्यादा चैलेंजिंग माना जाता है उनके बेटे सलीम जो आगे चलकर जहांगीर बने अपने पिता से कई बार भीड़ गए थे.  सलीम का विद्रोही स्वभाव अकबर को हमेशा से खटकता था जब सलीम ने खुलकर बगावत की तो अकबर ने उन्हें नजर बंद कर दिया. इस बात ने साफ कर दिया कि तख्त की चाहत खून के रिश्ते में खटास ला सकती है. पिता-पुत्र का यह टकराव मुग़ल इतिहास के सबसे बड़े पारिवारिक संघर्षों में गिना जाता है. 

जहांगीर और खुसरो

जहांगीर के बेटे खुसरो ने भी अपने पिता के खिलाफ जाकर बगावत की क्योंकि उन्हें तख्त चाहिए था, उसके लिए उन्होंने सेना तक खड़ी कर दी थी लेकिन बगावत की कीमत उन्हें बहुत भारी पड़ी. हारने के बाद जहांगीर ने अपने बेटे को कैद कर लिया इतिहास कारों के अनुसार खुसरो केवल कैद में ही नहीं डाला गया बल्कि उनकी आंखें भी फोड़  दी गई थी . यह घटना दिखाती है कि मुगल शाही परिवार में सत्ता की भूख की वजह से काफी ज्यादा लड़ाई होती है. 

भाई भाई बन गए दुश्मन

शाहजहां के समय की लड़ाई ने पूरे साम्राज्य को हिला दिया था उनके चार बेटे औरंगज़ेब, दारा शिकोह, मुराद और शुजा – ताज पाने के लिए आमने-सामने आ गए थे. इसकी खून-खराबे में भाइयों ने एक दूसरे को धोखा दिया और युद्ध किया और हारने वाले को कैद कर लिया गया. दारा शिकोह की हत्या और मुराद को भी सजा मिली. औरंगजेब ने सत्ता की लड़ाई में केवल अपने भाइयों को ही खत्म नहीं किया बल्कि अपने पिता शाहजहां को भी कैद कर लिया था. यह दौर साबित करता है कि मुग़ल परिवार में प्यार से ज्यादा ताक़त का महत्व था. 

Anuradha Kashyap

Share
Published by
Anuradha Kashyap

Recent Posts

Viral Video: धर्मेंद्र-अमिताभ की याद दिला दी! रिटायरमेंट पर जब दोस्त ने दोस्त को कंधे पर उठाया, तो थम गई सबकी निगाहें

Maharashtra Bus Driver Viral Video: महाराष्ट्र के बस ड्राइवर की विदाई का भावुक वीडियो वायरल!…

Last Updated: April 5, 2026 23:51:42 IST

IMD का अलर्ट- दिल्ली-NCR में तेज तूफान के साथ ओलावृष्टि के आसार, किसानों के लिए क्या है जरूरी सलाह?

IMD Weather Alert: रविवार रात से, राजधानी और उसके आस-पास के इलाकों में बारिश, ओले…

Last Updated: April 5, 2026 23:37:32 IST

Salman Khan: सलमान खान ने पहने ‘फटे हुए जूते’? वायरल वीडियो ने मचाई सनसनी; कीमत सुनकर पकड़ लेंगे सिर!

Salman Khan Viral Shoe: सलमान खान के 'फटे जूतों' का वीडियो वायरल, ये कैसा फैशन?…

Last Updated: April 5, 2026 22:12:08 IST

Vaishakh Ekadashi 2026: वैशाख माह की पहली एकादशी कब है? जानिए सही तारीख, शुभ मुहूर्त और पारण का समय

Vaishakh Ekadashi 2026: वैशाख का महीना भगवान विष्णु को समर्पित माना जाता है और इसे…

Last Updated: April 5, 2026 21:59:04 IST