Caught In Cam: भावनगर के राणिका में 6-7 कुत्तों ने महिला को घेरकर हमला किया. पैरों और पेट पर काटा जिसके बाद चीख सुनकर लोगों ने कुत्तों को भगाया गया, फिलहाल महिला अस्पताल में भर्ती और स्थिर है.
Caught In Cam: गुजरात के भावनगर से एक डराने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे 6-7 आवारा कुत्तों के झुंड ने एक महिला पर अचानक हमला कर दिया. यह घटना भावनगर के राणिका इलाके की बताई जा रही है. हालांकि वीडियो कब का है, इसकी अभी पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन वीडियो को देखकर लोग काफी डरे हुए हैं.
बताया जा रहा है कि महिला अपने काम से सड़क से गुजर रही थी. तभी अचानक 6-7 आवारा कुत्ते वहां आ गए और उन्होंने महिला को चारों तरफ से घेर लिया. महिला कुछ समझ पाती, इससे पहले ही कुत्तों ने उस पर हमला कर दिया. कुत्तों ने उसके पैरों और पेट पर कई जगह काट लिया. महिला दर्द से चिल्लाने लगी और खुद को बचाने की कोशिश करने लगी, लेकिन कुत्तों का झुंड उसे छोड़ने को तैयार नहीं था.
Bhavnagar – A woman was seriously injured after being attacked by a pack of 6-7 stray dogs in the Ranika area of Bhavnagar, the dogs suddenly surrounded the woman and mauled her, biting her on the legs and abdomen. Locals rushed to her aid and managed to drive the dogs away before shifting the injured woman for medical treatment. Her condition is reported to be stable.
— NextMinute News (@nextminutenews7) November 21, 2026
महिला की चीख सुनकर आस-पास के लोग तुरंत दौड़कर आए. लोगों ने डंडों और पत्थरों से कुत्तों को भगाया. काफी मशक्कत के बाद कुत्ते वहां से भागे, तब जाकर महिला की जान बची. इसके बाद घायल महिला को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है. बताया जा रहा है कि अब उसकी हालत स्थिर है.
इस घटना के बाद राणिका इलाके में लोगों में दहशत का माहौल है. स्थानीय लोगों का कहना है कि इलाके में आवारा कुत्तों की संख्या लगातार बढ़ रही है और कई बार शिकायत करने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई. लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि आवारा कुत्तों को जल्द से जल्द पकड़ा जाए, ताकि ऐसी घटना दोबारा न हो.
डिस्क्लेमर: इंडिया न्यूज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं करता है. वीडियो में दिखाई दे रहे दृश्य और उसमें किए जा रहे दावों की सत्यता की आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है. यह खबर सोशल मीडिया पर उपलब्ध जानकारी के आधार पर तैयार की गई है.
Watch Video : महाराष्ट्र के चंद्रपुर में ताडोबा टाइगर रिजर्व के पास बाइक सवार का…
Bengaluru Hospital Viral Video: हावेरी अस्पताल में रात घुसे चोरी के आरोपी ने सो रही…
Balaghat Mela Chowmein Food Poisoning: मध्य प्रदेश के बालाघाट में चाउमीन और मंचूरियन खाने से…
Mathura Viral Video: मथुरा में एक जीजा ने अपने दो सालों की घुड़चढ़ी को यादगार…
Milk Price Hike: गोकुल ने दोनों तरह के दूध की कीमतें अलग-अलग बढ़ाई हैं. भैंस…
Aaj Ka Love Rashifal 22 November 2026: दैनिक लव राशिफल के अनुसार, रविवार (22 नवंबर…