Chittoor Shivling Miracle: आंध्र प्रदेश के चित्तूर जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. लोग इसे भगवान शिव का चमत्कार मान रहे हैं. दरअसल, पूरे इलाके में आग की तरह एक खबर फैली कि एक शिव मंदिर में शिवलिंग पर पुजारी जो तेल चढ़ा रहे हैं, वह तुरंत दूध में बदलता जा रहा है.
चित्तूर के मंदिर में हुआ चमत्कार
लोगों का मानना है कि प्रभु शव खुद से ही शिवलिंग का दूग्धाभिषेक कर रहे हैं. लगभग 800 साल पुराने इस मृत्युंजय शिव मंदिर में यह चमत्कार हो रहा है। जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो रहा है। लोग लाइन में लगकर इस शिवलिंग के दर्शन कर रहे हैं. श्रद्धालुओं ने बताया कि ये चमत्कार अद्भुत है. बता दें कि, ये मंदिर ऐराला मंडल के चिन्ना वेंकटपल्ली में स्थित है।
मई में हुआ मंदिर का जीर्णोद्धार
बता दें कि, पिछले मई में मंदिर के जीर्णोद्धार का काम पूरा हुआ। यहां स्थानीय लोगों ने कुंभाषिकेकम पूरा किया गया। जानकारी के मुताबिक, कुंभाभिषेकम किसी मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के दौरान किया जाता है. पिछले 10 दिनों से शिव मंदिर में इस चमत्कार को देखते हुए रुद्र पाठ भी किया जा रहा है। इस दौरान जब पुजारी शिवलिंग पर तिल का तेल लगा रहे थे, तो तेल अचानक दूध में बदल गया। जब स्थानीय लोग और ग्रामीणों ने इस चमत्कार के बारे में सुना तो लोग दूर-दूर से दर्शन के लिए आ गए. लोग इसे अद्भूत शिव लीला मान रहे हैं.
सोशल मीडिया पर वायरल हुई वीडियो
इस चमत्कार को देख लोग हैरान रह गए हैं. हालांकि, सोशल मीडिया पर लोग इस खबर को देखने के बाद अलग-अलग तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. लोगों का कहना है कि ये किसी सायनिक प्रतिक्रिया के कारण हो रहा होगा.