<

कॉलेज के दिनों का डांस शादी में दोहराया, कपल का इमोशनल वीडियो हुआ वायरल

wedding Dance: कुछ रिश्ते समय के साथ और मजबूत हो जाते हैं. एक कपल ने अपनी शादी में ऐसा ही खास पल दोहराया, जिसने सोशल मीडिया पर लोगों का दिल जीत लिया. वीडियो में कपल के पहले 2011 का कॉलेज परफॉर्मेंस दिखता है और फिर उसी डांस को शादी के मंच पर दोहराते हुए दोनों नजर आते हैं.

Yash and Garima Wedding Dance: कुछ यादें वक्त के साथ फीकी नहीं पड़तीं. एक युवा कपल ने यही साबित कर दिया, जब उन्होंने अपने 2011 के कॉलेज डांस को अपनी शादी में फिर से दोहराया. यह पल सिर्फ उनके लिए ही नहीं, बल्कि इंटरनेट पर देखने वालों के लिए भी बेहद खास और भावुक बन गया.

यश और गरिमा ने साल 2011 में अपने कॉलेज इवेंट में ‘You Are My Soniya’ गाने पर डांस किया था. 15 साल बाद, जब उनकी शादी हुई, तो उन्होंने उसी गाने और लगभग उसी कोरियोग्राफी पर फिर से परफॉर्म करने का फैसला किया. फर्क बस इतना था कि इस बार वे दूल्हा-दुल्हन के रूप में स्टेज पर थे.

गरिमा ने शेयर किया वीडियो

गरिमा ने इस डांस का वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया. वीडियो में पहले 2011 का कॉलेज परफॉर्मेंस दिखता है और फिर उसी डांस को शादी के मंच पर दोहराते हुए दोनों नजर आते हैं. पुराने और नए पलों को साथ में देखकर लोगों को उनकी लव स्टोरी का खूबसूरत सफर देखने को मिला.गरिमा ने पोस्ट के कैप्शन में बताया कि इस डांस को शादी में दोहराना हमेशा से उनके दिल के करीब था. हालांकि उन्होंने कई बार इस बारे में सोचा था, लेकिन असल में यह प्लान अचानक बन गया और उन्होंने एक बार भी रिहर्सल नहीं की.

15 साल का प्यार

उन्होंने लिखा कि 15 साल की दोस्ती और रिश्ते को इस तरह सेलिब्रेट करना उनके लिए बहुत खास था. गरिमा ने मजाकिया अंदाज में यह भी माना कि स्टेज पर वह थोड़ा नाराज हो गई थीं क्योंकि यश कुछ स्टेप सही से नहीं कर पा रहे थे. उन्होंने हंसते हुए कहा कि इसके लिए उन्हें कोई अफसोस भी नहीं है.डांस के दौरान एक और खास बात लोगों की नजर में आई. गरिमा ने बताया कि 2011 में भी उन्होंने लाल रंग पहना था और इस बार भी वह लाल जोड़े में थीं. वहीं यश तब भी सफेद कपड़ों में थे और शादी में भी सफेद शेरवानी में नजर आए. उन्होंने कहा कि कुछ रंग शायद किस्मत से जुड़े होते हैं.

लोगों नें भी सराहा

वीडियो के कमेंट सेक्शन में कई लोगों ने इस पल को बेहद रोमांटिक बताया. कुछ यूजर्स ने इसे “बॉलीवुड फिल्म जैसा सीन” कहा, तो कुछ ने लिखा कि यह सच्चे प्यार की खूबसूरत मिसाल है.कुल मिलाकर, इस कपल ने अपनी शादी के दिन अतीत और वर्तमान को एक साथ जोड़कर एक ऐसा यादगार पल बना दिया, जिसे लोग लंबे समय तक याद रखेंगे.

Shivashakti narayan singh

मूल रूप से चन्दौली जनपद के निवासी शिवशक्ति नारायण सिंह ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है. वर्तमान में वे इंडिया न्यूज़ के साथ कार्यरत हैं. एस्ट्रो (ज्योतिष) और लाइफ़स्टाइल विषयों पर लेखन में उन्हें विशेष रुचि और अनुभव है. इसके अलावा हेल्थ और पॉलिटिकल कवरेज से जुड़े मुद्दों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं.तथ्यपरक, सरल और पाठकों को जागरूक करने वाला कंटेंट तैयार करना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है.डिजिटल मीडिया में विश्वसनीय और प्रभावी पत्रकारिता को लेकर वे निरंतर अभ्यासरत हैं.

Share
Published by
Shivashakti narayan singh

Recent Posts

KKR vs PBKS: अय्यर की पंजाब या रहाणे की कोलकाता… हेड टू हेड में किसका पलड़ा भारी, कौन मारेगा बाजी?

KKR vs PBKS Head To Head: पिछले कुछ समय में पंजाब किंग्स का कोलकाता नाइट…

Last Updated: April 6, 2026 13:35:16 IST

‘रामायण’ के सेट पर सिगरेट पीते थे अरुण गोविल; इस घटना के बाद छोड़ दी स्मोकिंग, आखिर क्या हुआ ऐसा?

Arun Govil: अरुण गोविल रामानंद सागर की 'रामायण' में भगवान राम की भूमिका निभाकर सबके…

Last Updated: April 6, 2026 13:32:37 IST

Video Viral: ‘दे दारू दे दारू’, अगर भारत मिशन पर आईं होंगी सीमा, तो इन महिलाओं के साथ भूल जाएंगी मकसद

Seema Haider: जो वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. उस वीडियो…

Last Updated: April 6, 2026 13:06:44 IST

KKR vs PBKS: कैमरन ग्रीन OUT! 2 हार के बाद क्या बदलाव करेगी कोलकाता? जीत की हैट्रिक पर पंजाब की नजर

KKR vs PBKS Predicted Playing XI: पंजाब किंग्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स का मुकाबला 6…

Last Updated: April 6, 2026 12:59:32 IST

BJP Foundation Day: ‘एक पैर रेल में एक पैर जेल में…’, भाजपा कार्यकर्ताओं को लेकर ये क्या बोल गए पीएम मोदी

Bharatiya Janata Party Foundation Day: पीएम मोदी ने कहा कि 'भाजपा एकमात्र ऐसा राजनीतिक दल है,…

Last Updated: April 6, 2026 13:27:02 IST

दिल्ली का शाही परिवार अपनी हार का…असम की धरती से जमकर गरजे पीएम मोदी, महिला आरक्षण को लेकर क्या बोले?

PM Modi Rally in Assam: असम विधानसभा चुनाव को लेकर पीएम मोजी ने आज बरपेटा…

Last Updated: April 6, 2026 12:55:23 IST