<

WWE छोड़िए, 2 चूहों की लड़ाई देखने के लिए लगी मर्दों की भीड़, IPL से भी ज्यादा दिखा क्रेज!

Rat Fight Viral Video: एक्स पर वायरल एक वीडियो में कथित तौर पर दिल्ली की गली में दो चूहों की लड़ाई देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग जुटे नजर आते हैं. इस अजीब नजारे को लेकर सोशल मीडिया पर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं कुछ लोग इसे “ऑफलाइन एंटरटेनमेंट” और पल भर की खुशी बता रहे हैं तो वहीं अन्य लोग इसे बेरोजगारी और शहर की गंदगी से जोड़कर आलोचना कर रहे हैं। फिलहाल, वीडियो की सत्यता की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है.

Rat Fight Viral Video: क्या आपने कभी सोचा है कि किसी गली के मोड़ पर अचानक एंटरटेनमेंट का ऐसा मंजर बन सकता है, जिसे देखकर सैकड़ों लोग जुट जाएं? दिल्ली की एक कथित गली से सामने आए वायरल वीडियो ने कुछ ऐसा ही नजारा दिखाया है जहां लोग किसी मैच या शो के लिए नहीं, बल्कि दो चूहों की लड़ाई देखने के लिए इकट्ठा हो गए ये अजीब लेकिन हैरान कर देने वाला वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

एक्स पर वीडियो वायरल

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वायरल वीडियो सामने आया है.इस 34 सेकंड के क्लिप में कथित तौर पर दिल्ली की एक गली में करीब 100 लोगों की भीड़ दो चूहों की लड़ाई देखने के लिए इकट्ठा नजर आ रही है. वीडियो 30 मार्च 2026 को अपलोड की गई 34 सेकंड की इस क्लिप में कुछ जवान लड़के आधे घेरे में खड़े हैं जो कूड़े और प्लास्टिक कचरे के ढेर के बीच चूहों के इस अजीब ‘मुकाबले’ को मोबाइल में रिकॉर्ड करते और उसे इंजॉय करते नजर आ रहे हैं.

‘मेन विल बी मेन’

वीडियो में रात का दृश्य दिखाई देता है जहां एक संकरी गली में कूड़े-कचरे और प्लास्टिक के ढेर के बीच दो चूहे आपस में लड़ते नजर आते हैं. पास ही एक पुराना जूता पड़ा हुआ है और बैकग्राउंड में टूटी दीवार व एक हरा बोर्ड दिखता है. वीडियो पर “Men will be men” और “Peak male content” जैसे टेक्स्ट भी लिखे हुए हैं, जो इसे और वायरल बना रहे हैं.

लोगों ने दी प्रतिक्रीया

इस वीडियो को वायरल होने के बाद लोग लगातार इस पर अपनी प्रतिक्रीया दे रहे हैं. बहुत सारे लोगों ने इस बेरोजगारी से जोड़ा. एक यूजर ने लिखा ‘बेरोज़गारी यार…सोशल मीडिया भी डरावना है…लोग ऑफ़लाइन खुशी ढूंढते हैं…’. इसी के जवाब में एक दूसरे यूजर ने लिखा कि ‘जो लोग बेरोज़गारी वाला मजाक करके कूल दिखने की कोशिश कर रहे हैं यार अपनी ज़िंदगी के 2 मिनट खुशी के पल जीकर तुम कितना पैसा और समय बर्बाद कर सकते हो? और दूसरी बात तुम अभी इसे स्क्रॉल कर रहे हो तुम्हें पक्का पता है कि तुम उनसे ज़्यादा नौकरीपेशा या बहुत ज़्यादा अमीर हो?

Divyanshi Singh

दिव्यांशी सिंह उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले की रहने वाली हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की पढ़ाई की है और पिछले 4 सालों से ज्यादा वक्त से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं। जियो-पॉलिटिक्स और स्पोर्टस में काम करने का लंबा अनुभव है।

Share
Published by
Divyanshi Singh
Tags: viral Video

Recent Posts

Odisha News: नयागढ़ में अवैध पत्थर खनन विवाद में युवक की हत्या, इलाके में दहशत; हिरासत में दो लोग

Odisha News: ओडिशा के नयागढ़ जिले से एक बेहद गंभीर और सनसनीखेज मामला सामने आया…

Last Updated: May 11, 2026 20:03:42 IST

IPL Toss Today: दिल्ली कैपिटल्स ने चली ‘आर-पार’ की चाल, प्लेइंग-XI में 5 बड़े बदलाव कर सबको चौंकाया!

IPL 2026 के करो या मरो के मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने प्लेइंग-XI में 5…

Last Updated: May 11, 2026 19:50:16 IST

8500 लोगों से की ठगी, लगाया 2 करोड़ का चूना, 50 हजार का इनामी बदमाश पकड़ा

राजस्थान पुलिस ने एक ऐसे आरोपी को गिरफ्तार किया है, जिस पर 50 हजार का…

Last Updated: May 11, 2026 18:53:25 IST

Ulhasnagar News: बीच सड़क क्रिस्टा कार जल कर खाक, चार लोगों ने कूदकर बचाई जान

Ulhasnagar News: उल्हासनगर के शाहद ईस्ट ईलाके में रिलायंस डिजिटल के सामने एक चलती टोयोटा…

Last Updated: May 11, 2026 18:39:56 IST

विराट कोहली को बदनाम करने की साजिश! जर्मन मॉडल Lizlaz के दावे से हिला इंटरनेट, वीडियो वायरल

German Model Lizlaz Video: जर्मन मॉडल और इंफ्लुएंसर लिजलाज ने एक इंटरव्यू में बताया कि…

Last Updated: May 11, 2026 18:39:50 IST

तरनतारन में बीजेपी दफ्तर में 20 लोगों ने कुर्सियां तोड़ किया हमला, लगाए विवादित नारे

Punjab BJP Office Attack: तरनतारन में सोमवार दिनदहाड़े बीजोपी दफ़्तर पर हमला हुआ. इस घटना…

Last Updated: May 11, 2026 18:35:46 IST