<

बिरयानी ही नहीं, मुगल दरबार में परोसे जाते थे ये अनोखे पकवान

मुगल खानपान सिर्फ खाने का तरीका नहीं था, बल्कि संस्कृति और कला का अद्भुत संगम था. इसने भारत की पाक परंपरा को समृद्ध बनाया और कई अनोखे व्यंजनों को जन्म दिया.

भारतीय खानपान का समृद्ध ट्रेडीशन में मुगल काल का सबसे बड़ा योगदान रहा है,मुगल दरबार सिर्फ राजनीतिक कला अपने हरम के लिए ही नहीं बल्कि शानदार भोजन के लिए भी जानी जाता था. उस समय की रसोई सिर्फ स्वाद तक सीमित नहीं थी बल्कि उसमें साहित्य, सुगंध संस्कृति की भी झलक दिखाई देती थी. आमतौर पर लोग मुगल खानपान को केवल बिरयानी और कबाब तक सीमित रखते हैं लेकिन सच्चाई यह है कि उनके दरबार में कुछ ऐसे व्यंजन परोसे जाते थे जिनके बारे में सोचकर आपके मुंह में भी पानी आ जाएगा.

बिरयानी के आगे भी थी एक दुनिया

जब हम मुगल खानपान की बात करते हैं तो सबसे पहले बिरयानी का नाम ही लोगों के दिमाग में आता है लेकिन शाही रसोई की दुनिया इससे कई आगे थी बिरयानी के अलावा मुगल रसोई में निहारी, रोगन जोश, शाही कबाब, और पेशावर पुलाव जैसी लजीज पकवान बनाए जाते थे.  केसर, जायफल, जावित्री और इलायची जैसी महंगी मसालों का इस्तेमाल होता था. इन डिसेज को धीमी आंच पर पकाया जाता था ताकि उनकी स्वाद और खुशबू पूरा दरबार को महका दे यही कारण था कि मुगल खाने को धीमी आंच की कला  भी कहा जाता था. 

शाही मिठाइयों का था अलग स्वाद

शाही डिशेज में नमकीन और मसालेदार व्यंजन ही नहीं होते थे यहां पर के मीठे पकवानों की जगह भी खास थी.शाही टुकड़ा, फिरनी, जर्दा, बादाम हलवा और खुरमा जैसे डेज़र्ट्स मुगल दरबार की रौनक बढ़ाते थे. इन मिठाइयों की खासियत थी कि इनमें सूखे मेवे, केसर, गुलाब जल जैसे महका देने वाली चीजों का प्रयोग होता था और हर डिश को खूबसूरती से सजाया जाता था कि वह खाने के साथ-साथ देखने में भी लाजबाव लगे. 

 विदेशी और भारतीय स्वाद का मेल
मुग़ल रसोई सिर्फ भारत तक ही सीमित नहीं रही बल्कि इसने मध्य एशिया और विदेशी व्यंजनों का भी गहरा मध्य एशियाई और फारसी व्यंजनों का गहरा असर था.  कुर्मा, यखनी, और सीक कबाब जैसी डिशेज फारसी अंदाज से प्रेरित थीं, जबकि खिचड़ी, दाल और रोटी जैसे भारतीय व्यंजन भी रसोई का हिस्सा थे.  मुगल दरबार की थाली सिर्फ खाना नहीं, बल्कि एक अनुभव हुआ करती थी, सोने-चांदी की थालियों में परोसा गया खाना और हर डिश के साथ चटनी ,  सलाद उस डिश में चार-चाँद लगा देती है.

Anuradha Kashyap

Recent Posts

Silver Price Today 16 may 2026: जानें अपने शहरों में चांदी के ताजा रेट्स

Silver Price Today 16 may 2026: पिछले कुछ दिनों से चांदी की कीमतों में कमी…

Last Updated: May 16, 2026 13:09:37 IST

Gold Price Today 16 May 2026: नोट करें आज अपने शहर में 24k, 22k, 18k, 14k सोने के दाम

Gold Price Today 16 May 2026: सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट का दौर…

Last Updated: May 16, 2026 12:47:05 IST

Gold Price Today 16 May 2026: नोट करें आज अपने शहर में 24k, 22k, 18k, 14k सोने के दाम

Gold Price Today 16 May 2026: सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट का दौर…

Last Updated: May 16, 2026 12:46:42 IST

IPL 2026: CSK की हार से 2 टीमों की मौज! प्लेऑफ के रोमांच का लगा तड़का, देखें रेस में कौन आगे?

IPL 2026 Playoffs Scenario: लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ सीएसके की हार से दो टीमों…

Last Updated: May 16, 2026 11:54:21 IST

Petrol Diesel Prices Today 16 May 2026: दिल्ली से चेन्नई तक, जानें पेट्रोल-डीजल के लेटेस्ट रेट्स

petrol diesel prices today 16 may 2026: 4 साल के बाद देशभर में पेट्रोल और…

Last Updated: May 16, 2026 11:26:40 IST