<

भारतीय ऑनलाइन डिलीवरी प्लेटफॉर्म की फैन हुई विदेशी पर्यटक, कहा, ‘UK को लेना चाहिये…’, वीडियो वायरल

इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है. यह वीडियो एक विदेशी महिला का है, जो भारत घूमने आई थीं. इस विदेशी महिला ने भारत की ग्रॉसरी डिलीवरी का अनुभव साझा किया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.

इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है. यह वीडियो एक विदेशी महिला का है, जो भारत घूमने आई थीं. गोवा आई इस विदेशी महिला ने एक भारतीय डिलीवरी प्लेटफॉर्म के जरिए ग्रॉसरी डिलीवरी का अनुभव साझा किया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. 

उसने ऑनलाइन ग्रॉसरी मंगाई थी, जिसकी मात्र 29 मिनट में डिलीवरी हो गई थी. भारत के इस ऑनलाइन डिलीवरी सिस्टम से प्रभावित यात्री ने एक वीडियो संदेश के जरिये यूके को इससे सबक लेने की सलाह दी.

वायरल वीडियो की पूरी कहानी

क्लो नाम की इस महिला ने इंस्टाग्राम पर यह वीडियो पोस्ट किया है. इसमें वो अपने ऑर्डर की अनबॉक्सिंग करते हुए दिखाई दे रही हैं. वीडियो में चेरी टमाटर, धनिया, लहसुन, इंग्लिश खीरा, फेटा चीज़ और ब्रांडेड डॉग फूड के पैकेट नजर आए।. उन्होंने बताया कि यह ऑर्डर एक भारतीय डिलीवरी प्लेटफॉर्म से आया है जो लगभग 20 मिनट में पहुंच गया. उन्होंने कहा कि डॉग फूड के तीन पैकेट की कीमत मात्र 3.37 पाउंड (लगभग 439 रुपये) थी, जो यूके में अपेक्षाकृत काफी महंगा मिलता है.

क्लो ने कैप्शन में लिखा, “गोवा में 822 रुपये की ग्रॉसरी 29 मिनट में घर पहुंच गई. यह 7.50 पाउंड के बराबर है. फेटा, चेरी टमाटर, धनिया, खीरा, लहसुन और अलग से डॉग फूड का ऑर्डर. यूके को नोट्स लेने चाहिए.” उन्होंने दर्शकों से इसका फीडबैक भी मांगा. यह अनुभव भारत के क्विक ऑनलाइन डिलीवरी सिस्टम की ताकत को दर्शाता है, जहां तेज़ और सस्ती डिलीवरी आम बात हो गई है.

सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रियाएं

वायरल वीडियो पर लोगों ने भारत के डिजिटल प्लेटफॉर्म्स की सराहना की. एक यूजर ने लिखा कि यह भारत की ‘जल्दी डिलीवरी’ संस्कृति का प्रमाण है. एक और यूजर ने लिखा, “हां, क्योंकि यह मज़दूरों का शोषण करता है; उन्हें न्यूनतम आय भी मुश्किल से ही मिल पाती है.” एक और यूजर ने लिखा,”वह न केवल प्रभावित है, बल्कि इसका हर पल आनंद ले रही है; उसने सभी डिटेल्स शेयर किये हैं.”

Shivangi Shukla

वर्तमान में शिवांगी शुक्ला इंडिया न्यूज़ के साथ कार्यरत हैं. हेल्थ, बॉलीवुड और लाइफ़स्टाइल विषयों पर लेखन में उन्हें विशेष रुचि और अनुभव है. इसके अलावा रिसर्च बेस्ड आर्टिकल और पॉलिटिकल कवरेज से जुड़े मुद्दों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करती हैं. तथ्यपरक, सरल और पाठकों को जागरूक करने वाला कंटेंट तैयार करना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है. डिजिटल मीडिया में विश्वसनीय और प्रभावी पत्रकारिता को लेकर वे निरंतर अभ्यासरत हैं.

Share
Published by
Shivangi Shukla

Recent Posts

Eye Care: एक चम्मच पाउडर बढ़ा देगा आंखों की रोशनी, डॉक्टर सलीम जैदी ने बताई रेसिपी और फायदे

आज के समय में खराब खानपान और रहनसहन के कारण बचपन से ही बच्चों की…

Last Updated: March 30, 2026 13:04:06 IST

Eye Care: एक चम्मच पाउडर बढ़ा देगा आंखों की रोशनी, डॉक्टर सलीम जैदी ने बताई रेसिपी और फायदे

आज के समय में खराब खानपान और रहनसहन के कारण बचपन से ही बच्चों की…

Last Updated: March 30, 2026 13:03:31 IST

Bank Holiday: 31 मार्च को बैंक बंद रहेगा या खुला? वित्त वर्ष के आखिरी दिन का नियम, कन्फ्यूजन करें दूर

31st march 2026 holiday: बैंक जाने से पहले, कृपया ध्यान दें कि 30 मार्च से…

Last Updated: March 30, 2026 13:01:49 IST

380 करोड़ रुपये का प्यार! बॉलीवुड के इस सुपरस्टार का हुआ था सबसे महंगा तलाक, नाम जान चौंक जाएंगे आप

Bollywood Expensive Divorce: मनोरंजन जगत में आए दिन तलाक की खबरें आती रहती हैं. लेकिन…

Last Updated: March 30, 2026 12:54:34 IST

क्रेटा की टक्कर लेने आ रही हैं ये 3 कॉमपैक्ट SUV, कब तक होंगी लॉन्च, लिस्ट में Nissan Tekton भी शामिल

लेकिन, सवाल यह उठता है कि क्या यह कारे क्रेटा का मुकाबला करने में कामयाब…

Last Updated: March 30, 2026 12:52:58 IST

RR vs CSK: अपने एक्स टीम को धूल चटाने उतरेंगे संजू सैमसन, किस नंबर पर करेंगे बैटिंग? जानें संभावित प्लेइंग-XI

RR vs CSK: राजस्थान रॉयल्स के लिए यह कई मायनों में घर वापसी है. रियान…

Last Updated: March 30, 2026 12:49:53 IST