<
Categories: खेल

RR vs CSK: अपने एक्स टीम को धूल चटाने उतरेंगे संजू सैमसन, किस नंबर पर करेंगे बैटिंग? जानें संभावित प्लेइंग-XI

RR vs CSK: राजस्थान रॉयल्स के लिए यह कई मायनों में घर वापसी है. रियान पराग गुवाहाटी में अपने होम ग्राउंड पर ऑफिशियली अपनी कप्तानी शुरू करेंगे. रॉयल्स टोन सेट करने के लिए यशस्वी जायसवाल और 14 साल के टैलेंटेड वैभव सूर्यवंशी की धमाकेदार जोड़ी पर निर्भर रहेंगे. रवींद्र जडेजा की वापसी से मिडिल ऑर्डर में अनुभवी खिलाड़ियों की स्थिरता आएगी जबकि जोफ्रा आर्चर और रवि बिश्नोई एक नए बॉलिंग अटैक की अगुवाई करेंगे जो बरसापारा ट्रैक के बराबर बाउंस का फायदा उठाने की कोशिश करेंगे.

RR vs CSK: आईपीएल 2026 का तीसरा मैच राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच है. इस मैच पर सबकी नजरें हैं क्योंकि पिछले सीजन के वंडर बॉय वैभव सूर्यवंशी एक्शन में होंगे. रवींद्र जडेजा अपनी पुरानी फ्रेंचाइजी के खिलाफ खेलेंगे. संजू सैमसन जो पिछले सीजन तक जिस टीम को जिताने के लिए मैदान में उतरे थे इस सीजन में उसे हराने की कोशिश करेंगे.इसलिए सभी की नज़रें येलो आर्मी के नए अगुआ संजू सैमसन पर हैं हालांकि मैच शुरू होने से पहले ही तीन खिलाड़ी बाहर हो गए हैं. ये खिलाड़ी गुवाहाटी में प्लेइंग XI का हिस्सा नहीं होंगे.

हालांकि एक बड़ी कमी से उत्साह थोड़ा कम हो गया है वो हैं MS धोनी पिंडली में खिंचाव के कारण आधिकारिक तौर पर इस मैच से बाहर हो गए हैं, जिससे रुतुराज गायकवाड़ और सैमसन सीएसके को लीड करेंगे.

सैमसन कर सकते हैं ओपन

धोनी के कम से कम दो हफ़्ते के लिए बाहर होने से सीएसके की स्ट्रैटेजी में पूरी तरह से बदलाव आया है. उम्मीद है कि संजू सैमसन युवा सेंसेशन आयुष म्हात्रे के साथ पारी की शुरुआत करेंगे जिससे सीएसके को वह ज़बरदस्त शुरुआत मिलेगी जिसकी हाल के सालों में कमी रही है. मिडिल ऑर्डर में तीसरे नंबर पर रुतुराज गायकवाड़ की वापसी होगी उनके बाद “बेबी AB” डेवाल्ड ब्रेविस होंगे. हालांकि ब्रेविस भी साइड स्ट्रेन से जूझ रहे हैं इसलिए टीम फिनिश लाइन के लिए सरफराज खान या कार्तिक शर्मा को चुन सकती है. बॉलिंग यूनिट की कमान अफगानी जादूगर नूर अहमद और बाएं हाथ के तेज गेंदबाज खलील अहमद संभालेंगे.

रियान पराग कमान संभालेंगे

राजस्थान रॉयल्स के लिए यह कई मायनों में घर वापसी है. रियान पराग गुवाहाटी में अपने होम ग्राउंड पर ऑफिशियली अपनी कप्तानी शुरू करेंगे. रॉयल्स टोन सेट करने के लिए यशस्वी जायसवाल और 14 साल के टैलेंटेड वैभव सूर्यवंशी की धमाकेदार जोड़ी पर निर्भर रहेंगे. रवींद्र जडेजा की वापसी से मिडिल ऑर्डर में अनुभवी खिलाड़ियों की स्थिरता आएगी जबकि जोफ्रा आर्चर और रवि बिश्नोई एक नए बॉलिंग अटैक की अगुवाई करेंगे जो बरसापारा ट्रैक के बराबर बाउंस का फायदा उठाने की कोशिश करेंगे.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग XI

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) संभावित XI

सीएसके की संभावित प्लेइंग-11

संजू सैमसन (विकेट कीपर), आयुष म्हात्रे, रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), शिवम दुबे, सरफराज खान, प्रशांत वीर, जेमी ओवरटन, नूर अहमद, खलील अहमद, मैट हेनरी, अंशुल कंबोज.

इम्पैक्ट प्लेयर: कार्तिक शर्मा, राहुल चाहर

राजस्थान रॉयल्स (RR) संभावित प्लेइंग-11

यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, लुआन-ड्रे प्रिटोरियस (विकेट कीपर), रियान पराग (कप्तान), रवींद्र जडेजा, शिमरोन हेटमायर, ध्रुव जुरेल, रवि बिश्नोई, जोफ्रा आर्चर, संदीप शर्मा, नंद्रे बर्गर.

इम्पैक्ट प्लेयर: तुषार देशपांडे / शुभम दुबे

Divyanshi Singh

दिव्यांशी सिंह उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले की रहने वाली हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की पढ़ाई की है और पिछले 4 सालों से ज्यादा वक्त से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं। जियो-पॉलिटिक्स और स्पोर्टस में काम करने का लंबा अनुभव है।

Recent Posts

Petrol Diesel Price 30 September 2026: पेट्रोल-डीजल से लेकर CNG-LPG तक के नए रेट जारी, यहां देखें अपने शहर का भाव

Petrol Diesel CNG LPG Price Today 30 September 2026: दिल्ली में पेट्रोल की कीमतें अभी ₹102.12…

Last Updated: September 30, 2026 07:50:36 IST

अचनाक चलने लगी गोलियां, किसने करवाई उद्धव गुट के स्टार लीडर की हत्या? पूरे महाराष्ट्र में हड़कंप

Shiv Sena UBT Leader Pradeep Purnekar Murder:इस घटना से इलाके में तनाव फैल गया और…

Last Updated: September 30, 2026 07:38:41 IST

Aaj Ka Mausam: बंगाल की खाड़ी में बन रहा साइक्लोनिक सर्कुलेशन, 8 राज्यों में बारिश-आंधी का अलर्ट; 80 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

Weather Update 30 September 2026:30 सितंबर को दिल्ली-NCR में बारिश और आंधी-तूफ़ान की उम्मीद है.…

Last Updated: September 30, 2026 07:24:15 IST

पटना में 3 नाबालिग छात्राओं से छेड़छाड़, रास्ता रोककर मोबाइल नंबर मांगा, विरोध पर मारपीट का आरोप

Patna Crime News: पटना सिटी के खाजेकला थाना क्षेत्र में कोचिंग से घर लौट रहीं…

Last Updated: September 29, 2026 23:32:02 IST

CISF Camp Firing: कठुआ में CISF कैंप में जवान पर चलाई गोलियां, असिस्टेंट कमांडेंट समेत 4 की मौत

CISF Camp Firing: जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के बसोहली इलाके में CISF कैंप में मंगलवार…

Last Updated: September 29, 2026 22:59:25 IST