<
Categories: मनोरंजन

380 करोड़ रुपये का प्यार! बॉलीवुड के इस सुपरस्टार का हुआ था सबसे महंगा तलाक, नाम जान चौंक जाएंगे आप

Bollywood Expensive Divorce: मनोरंजन जगत में आए दिन तलाक की खबरें आती रहती हैं. लेकिन क्या आपको पता है कि एक एक्टर को पत्नी से अलग होने के लिए 380 करोड़ रुपये चुकाने पड़े थे. जानिए कौन था वो अभिनेता.

Hrithik Roshan Divorce: बॉलीवुड इंडस्ट्री की चकाचौंध भरी दुनिया के पीछे भी कई कहानियां होती हैं. सितारे पहले एक-दूसरे के प्यार में पड़ते हैं, फिर शादी करते हैं. लेकिन कई सेलेब्स ऐसे  होते हैं, जिनका रिश्ता ज्यादा नहीं चलता और तलाक हो जाता है. बॉलीवुड में भी कई तलाक हुए हैं. आज हम आपको एक ऐसे तलाक के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसके लिए अभिनेता को देने पड़े 380 करोड़ रुपये. बताया जाता है कि हिंदी सिनेमा का ये सबसे महंगा तलाक है. चलिए जानते हैं इस तलाक और एक्टर के बारे में. 

कौन हैं वो अभिनेता?

हम जिस एक्टर की बात कर रहे हैं, उस अभिनेता का नाम है ऋतिक रोशन. ऋतिक और सुजैन खान का तलाक बॉलीवुड का सबसे महंगा तलाक माना जाता है. रिपोर्ट्स के मुताबिक अभिनेता को पत्नी सुजैन खान से अलग होने के लिए 380 करोड़ रुपये एलिमनी के तौर पर देने पड़े. बताया जाता है कि सुजैन ने 400 करोड़ रुपये गुजारा भत्ता के लिए मांग की थी. ऋतिक और सुजैन का तलाक 2014 में हुआ, लेकिन वे आज भी अच्छे दोस्त हैं. तलाक का सही कारण कभी स्पष्ट नहीं हुआ, लेकिन अफवाहों में सुजैन का नाम अर्जुन रामपाल से जोड़ा गया था. बाद में, अभिनेता ने एक इंटरव्यू में बताया कि उन्हें एहसास हुआ कि अलग हो जाना ही बेहतर है, बजाय इसके कि वे ऐसे रिश्ते में रहें जो अब उन्हें सही नहीं लग रहा था.

चार साल तक डेटिंग के बाद की थी शादी

सुजैन खान और ऋतिक रोशन ने चार साल तक डेटिंग की. उन्होंने साल 2000 में शादी की थी. उसी साल अभिनेता ऋतिक ने बॉलीवुड में डेब्यू किया था. उनके दो बेटे हैं, हरेहान और हृधान. हालांकि, शादी के 11 साल बाद, उनके अलग होने से फैंस को गहरा सदमा लगा था. ऋतिक रोशन इन दिनों सबा आजाद के साथ रहे हैं. 

Kamesh Dwivedi

पिछले पांच वर्षों से डिजिटल मीडिया में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इससे पहले Zee News और Amar Ujala में कार्यरत रहे हैं. इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में BA और वर्धा हिंदी विश्वविद्यालय से MA की पढ़ाई की पूरी की. वायरल-ट्रेंडिंग कंटेंट के साथ बॉलीवुड, हॉलीवुड, भोजपुरी, साउथ सिनेमा के अलावा मनोरंजन की अन्य खबरों के लेखन और विश्लेषण में माहिर हैं. साथ ही कई सेलेब्स के इंटरव्यू भी कर चुके हैं. इसके अलावा क्रिकेट, राजनीति के साथ साहित्य का भी गहन अध्ययन करने का शौक है.

Recent Posts

पारूल विश्वविद्यालय में डिप्लोमॅटस इन डायलॉग 3.0 के द्वारा वैश्विक सहयोग की पहल

पारूल विश्वविद्यालय नव रात्रि 2026 में सांस्कृतिक समारोह का आयोजन वडोदरा (गुजरात) [भारत], 19 अक्टूबर:…

Last Updated: October 20, 2026 13:22:23 IST

Virender Sehwag Birthday: खराब शुरुआत से टेस्ट क्रिकेट के दिग्गज ओपनर बनने तक का सफर

Virender Sehwag Birthday: वीरेंद्र सहवाग ने खराब वनडे डेब्यू के बाद शानदार वापसी की. जानिए…

Last Updated: October 20, 2026 12:40:34 IST

जेकेसी फाउंडेशन ने लॉन्च किया ‘ब्रिलियंटली डिस्लेक्सिक’ अभियान

पहल का उद्देश्य स्कूलों, उच्च शिक्षा संस्थानों और कार्यस्थलों में डिस्लेक्सिया के प्रति जागरूकता बढ़ाना…

Last Updated: October 20, 2026 12:07:18 IST

एलजी इंडिया ने दिवाली पर ‘सेलिब्रेशन ऑफ ट्रस्ट’ ऑफर्स की घोषणा की

चुनिंदा मॉडल्स पर 26% तक का कैशबैक, ₹888 से शुरू होने वाली EMI, जीरो डाउन…

Last Updated: October 20, 2026 11:52:26 IST

पारूल विश्वविद्यालय, गोवा में परंपरा और एकजुटता के साथ मनाया गया सांस्कृतिक नवरात्रि उत्सव

पणजी (गोवा), 19 अक्टूबर: एक कैंपस में होनेवाली संस्कृति की समृद्धि को दर्शाते हुए पारूल…

Last Updated: October 20, 2026 11:37:27 IST