Story of Vadia village: गुजरात के बनासकांठा जिले का वाडिया गांव पीढ़ियों से चली आ रही देह व्यापार की सामाजिक समस्या से बाहर निकलने की कोशिश कर रहा है. बेटियों को इस पेशे में जाने से रोकने के लिए कुछ परिवार कम उम्र में सगाई कर रहे हैं.
बाल विवाह से बचें या देह व्यापार में जाएं?
Story of Vadia village: गुजरात के बनासकांठा जिले का वाडिया गांव लंबे समय से देह व्यापार से जुड़ी सामाजिक समस्या के लिए चर्चा में रहा है. करीब 750 आबादी वाले इस गांव में पीढ़ियों से महिलाओं को देह व्यापार में धकेले जाने की बात सामने आती रही है. अब कुछ परिवार और सामाजिक संगठन इस परंपरा को बदलने की कोशिश कर रहे हैं. हालांकि, बेटियों को इस दलदल से बचाने के लिए जिस रास्ते को अपनाया गया, उसने एक नई सामाजिक चुनौती भी खड़ी कर दी है
वाडिया में कुछ परिवार अपनी बेटियों की सगाई बचपन में ही आसपास के गांवों या रिश्तेदारों के परिवारों में कर देते हैं. ऐसी सगाई सात से 12 साल की उम्र में किए जाने के मामले सामने आए हैं. इसके पीछे परिवारों की सोच है कि अगर लड़की की सगाई या शादी हो जाए तो उसे बाद में देह व्यापार में नहीं धकेला जाएगा. गांव में इसको लेकर एक तरह की अनौपचारिक सामाजिक सहमति भी बनी है. हालांकि, बाल विवाह भारत में कानूनन प्रतिबंधित है और सामाजिक कार्यकर्ताओं के सामने यह सवाल भी है कि देह व्यापार से बचाने के लिए बाल सगाई को रास्ता बनाना आखिर कितना उचित है.
Dia Mirza controversy: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीया मिर्जा का प्रदूषण मुक्त दिवाली मनाने की अपील वाला…
Gujarat Crime News: गुजरात के अहमदाबाद जिले के साणंद तालुका के विंछिया गांव में 10…
Delhi Pollution: दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण का स्तर तेजी से बढ़ने के बाद वायु गुणवत्ता प्रबंधन…
Tanzania Viral Video: तंजानिया के एक वायरल वीडियो को लेकर जयपुर की बताई जा रही…
Jhunjhunu accident: राजस्थान के झुंझुनूं जिले के छापोली गांव में सोमवार को सड़क निर्माण के…
माता भगवती देवी शर्मा जन्मशताब्दी महोत्सव में 20 हजार से अधिक लोगों की सहभागिता, लोकसभा…