गुरुग्राम के एक ऑफिस में होली के जश्न के बीच कुछ ऐसा हुआ जिसे देख आप भी कहेंगे- 'यही है असली कॉर्पोरेट लाइफ!' आखिर हाथ में लैपटॉप लेकर क्यों नाचने लगा कर्मचारी?
गुरुग्राम के एक कॉरपोरेट ऑफिस से होली सेलिब्रेशन का एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे. जश्न के बीच एक एम्प्लॉय ने कुछ ऐसा किया कि लोग कह रहे हैं ‘भाई, ये तो हम सबकी कहानी है!’ आखिर उस वीडियो में ऐसा क्या था जिसने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है? आइए जानते हैं. होली का त्योहार पूरे देश में धूमधाम से मनाया जाता है. इस साल 4 मार्च 2026 को रंगों का यह पर्व मनाया जाएगा. इसी बीच गुरुग्राम के एक कॉरपोरेट ऑफिस से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग हंस भी रहे हैं और खुद से जोड़ भी रहे हैं.
यह वीडियो इंस्टाग्राम पर गौरांशी नाम की यूजर ने शेयर किया है. क्लिप में उनके Accenture ऑफिस में होली सेलिब्रेशन दिखाया गया है. वीडियो की शुरुआत में एक युवक रंगों के बीच जोश से डांस करता नजर आता है. खास बात यह है कि वह डांस करते समय अपने हाथ में लैपटॉप भी पकड़े हुए है. वीडियो पर ‘कॉर्पोरेट होली’ लिखा हुआ है. ऑफिस के बाकी कर्मचारी भी एक-दूसरे को रंग लगाते, मुस्कुराते और तस्वीरें खिंचवाते नजर आते हैं. लेकिन, लैपटॉप के साथ डांस करता शख्स सबसे ज्यादा ध्यान खींच रहा है.
इस मजेदार दृश्य को देखकर कई यूजर्स ने कहा, कि यही असली कॉरपोरेट लाइफ है, त्योहार भी और काम भी. कुछ लोगों ने इसे बेहद रिलेटेबल बताया. वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इसे शेयर कर रहे हैं. कई यूजर्स ने कमेंट में लिखा, कि काम और जश्न का ऐसा संतुलन कम ही देखने को मिलता है. गुरुग्राम ऑफिस का यह वीडियो दिखाता है कि चाहे माहौल कॉरपोरेट हो या पारंपरिक, होली का उत्साह हर जगह एक जैसा रहता है.
उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है,…
अपनी बोल्डनेस और अनोखे आउटफिट्स के लिए मशहूर ऊर्फी जावेद ने एक बार फिर साबित…
Dhurandhar 2 Box Office Day 6: रणवीर सिंह की धुरंधर 2 हर घंटे एक नया…
Chaitra Navratri Ashtami Navami: चैत्र नवरात्र की अष्टमी और नवमी की तीथी को लेकर बहुत…
Karol Bagh Bus Accident: हादसे की खबर मिलने पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें…
Aaj Ka Mausam 25 March: देश के कई राज्यों में मार्च के आखिरी सप्ताह में…