<
Categories: मनोरंजन

Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 6: 1000 करोड़ के क्लब में शामिल हो सकती है धुरंधर 2! 6 दिन में तोड़े इतने रिकॉर्ड?

Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 6: रणवीर सिंह की धुरंधर 2 हर घंटे एक नया रिकॉर्ड बना रही है. पहले पांच दिनों में रिकॉर्ड तोड़ कमाई करने के बाद छठे दिन फिल्म की कमाई में थोड़ी गिरावट देखने को मिली. हालांकि, इस गिरावट के बावजूद बॉक्स ऑफ़िस पर रणवीर सिंह का दबदबा बरकरार है. अब तक की सबसे ज्यादा कमाई वाली कांतारा को भी इसने पीछे छोड़ दिया है और 1000 करोड़ के क्लब की ओर बढ़ रही है. 'धुरंधर: द रिवेंज' अपनी रिलीज़ के बाद से ही बॉक्स ऑफिस पर राज कर रही है. सिर्फ़ पेड प्रीव्यू से ही 48 करोड़ रुपए कमाने के बाद फिल्म ने वीकेंड पर जबरदस्त परफ़ॉर्मेंस देकर इतिहास रच दिया. अब, यह हफ्ते के दिनों में भी बहुत अच्छा प्रदर्शन कर रही है. फिल्म ने अहम 'सोमवार टेस्ट' सफलतापूर्वक पास कर लिया है. इसकी कमाई से ही पता चल रही है कि फिल्म ने अच्छी खासी तगड़ी कमाई की है.

Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 6: ‘धुरंधर: द रिवेंज‘ अपनी रिलीज़ के बाद से ही बॉक्स ऑफिस पर राज कर रही है. सिर्फ़ पेड प्रीव्यू से ही 48 करोड़ रुपए कमाने के बाद फिल्म ने वीकेंड पर जबरदस्त परफ़ॉर्मेंस देकर इतिहास रच दिया. अब, यह हफ्ते के दिनों में भी बहुत अच्छा प्रदर्शन कर रही है. फिल्म ने अहम ‘सोमवार टेस्ट’ सफलतापूर्वक पास कर लिया है. इसकी कमाई से ही पता चल रही है कि फिल्म ने अच्छी खासी तगड़ी कमाई की है.

इसका टशन लोगों को काफी पसंद आया और फिल्म के डायलॉग अब लोगों के जुबां से सुनने को भी मिल रहे हैं. फिल्म के कई सीन पर सोशल मीडिया पर रील भी देखने को मिल रही है. यहां पर आपके लिए धुरंधर 2 फिल्म की अब तक और 6वें दिन की कमाई के बारे में बताने जा रहे हैं.

धुरंधर 2 की पांच दिनों की कमाई

धुरंधर: द रिवेंज ने बॉक्स ऑफिस पर पूरी तरह से अपना दबदबा बना लिया है. रिलीज़ के पांच दिन पूरे होने के बाद फिल्म ने सभी को हैरान कर दिया है. दिलचस्प बात यह है कि यह अपनी पिछली फिल्म से भी ज्यादा शानदार प्रदर्शन कर रही है. असल बॉक्स ऑफिस आँकड़ों की बात करें तो फिल्म ने पेड प्रीव्यू से 43 करोड़ रुपए और अपने ओपनिंग डे पर 102.55 करोड़ रुपए कमाए. दूसरे दिन इस फिल्म ने 80.72 करोड़ रुपए की कमाई की. फिर तीसरे दिन इस मूवी ने बेहतरीन 113 करोड़ रुपए जमा किए और चौथे दिन मे इसने शानदार प्रदर्शन करते हुए 114.85 करोड़ रुपए की ताबड़तोड़ कमाई कर डाली. सोमवार को पांचवे दिन फिल्म ने 65 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया. नतीजतन, इन पांच दिनों में भारत में इसकी कुल कमाई 519.12 करोड़ तक पहुंच गई है.

धुरंधर 2 फिल्म का Day 6 पर असर

रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ हफ्ते के दिनों में भी शानदार प्रदर्शन कर रही है. Sacnilk द्वारा बताए गए शुरुआती रुझानों के अनुसार, फिल्म ने छठे दिन रात करीब 9:45 बजे तक 47.19 करोड़ की कमाई कर डाली. करीब 19,258 शोज के साथ फिल्म को सिनेमाघरों में अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है, जबकि औसत ऑक्यूपेंसी 35.4% दर्ज की गई है.

‘धुरंधर 2’ का दुनिया भर में प्रदर्शन

इसकी पूरी दुनिया भर में प्रदर्शन की बात करें तो ‘धुरंधर 2’ ने रिलीज के सिर्फ पांच दिनों के भीतर ही दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा दी है. Sacnilk के आंकड़ों के अनुसार, फिल्म ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 210.00 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन किया है. इस सीक्वल ने दुनिया भर में 919 करोड़ रुपये की कमाई की है और अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्मों की लिस्ट में ऊपर चढ़ते हुए ‘कांतारा चैप्टर 1’ के 852.36 करोड़ रुपये के आंकड़े को पीछे छोड़ दिया है. फाइनल नंबर इससे अधिक भी हो सकते हैं.

अस्वीकरण: फिल्म के बॉक्स ऑफिस के आंकड़े Sacnilk से लिए गए हैं. अंतिम आंकड़े रात 10:30 बजे के बाद अपडेट किए जाते हैं.

Recent Posts

MANTRA के 49 वर्ष पूर्ण, 50वें वर्ष में प्रवेश पर भव्य उत्सव कार्यक्रम आयोजित

द मैन-मेड टेक्सटाइल्स रिसर्च एसोसिएशन (MANTRA) ने अपनी स्थापना के गौरवपूर्ण 49 वर्ष पूर्ण कर…

Last Updated: October 10, 2026 19:07:17 IST

China gold reserve: सोने की कीमतों में गिरावट के बीच चीन ने बढ़ाई खरीदारी, एक महीने में खरीदा 23 टन गोल्ड

China gold reserve: सोने की कीमतों में दबाव के बीच चीन के केंद्रीय बैंक ने…

Last Updated: October 10, 2026 18:37:00 IST

कला जो दीवार नहीं, घर का हिस्सा बने: पलक गुप्ता का ‘OBRA The Palak’s’ हयात सेंट्रिक, चंडीगढ़ में

17 अक्टूबर को एक दिवसीय प्रदर्शनी में कैनवास, लकड़ी, सिरेमिक और फ़ैब्रिक पर बनी मौलिक…

Last Updated: October 10, 2026 18:22:06 IST

Kal Ka Rashifal 11 October 2026: नवरात्र के पहले दिन मेष से मीन तक का राशिफल

Kal Ka Rashifal 11 October 2026: शारदीय नवरात्र के पहले दिन जानें मेष से मीन…

Last Updated: October 10, 2026 17:59:51 IST

नवरात्रि से पहले हंसराज रघुवंशी के घर गूंजी किलकारी, पत्नी कोमल ने दिया बेटी को जन्म

Singer Hansraj Raghuvanshi becomes father: भजन गायक हंसराज रघुवंशी और उनकी पत्नी कोमल सकलानी के…

Last Updated: October 10, 2026 17:39:23 IST

ना रोहित ना कोहली ये खिलाड़ी है टी20 में छक्कों का बादशाह कौन? नंबर सुन पकड़ लेंगे माथा

IND VS WI: रिकॉर्ड्स के मुताबिक, क्रिस गेल टी 20 क्रिकेट में 1,000 छक्कों का…

Last Updated: October 10, 2026 17:18:45 IST