'कांतारा' एक्ट्रेस सप्तमी गौड़ा ने उन फोटोग्राफर्स पर अपना गुस्सा निकाला है जो एक्ट्रेस की गलत तरीके (गलत एंगल) से फोटो खींचते है और उनके शरीर पर ज़ूम-इन करके वीडियो बनाते है. सप्तमी ने साफ शब्दों में कहा कि यह हरकत किसी की इज़्ज़त के खिलाफ है. उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि एक्ट्रेस फिल्म इंडस्ट्री में अपना हुनर और काम दिखाने आती है, उन्हें कोई 'सजावट की वस्तु' (Object) न समझा जाए.
सप्तमी गौड़ा ने 'गलत एंगल' से फोटो खींचने वाले पैपराजी को लगाई कड़ी फटकार.
‘कांतारा’ फिल्म से रातों-रात मशहूर हुई एक्ट्रेस सप्तमी गौड़ा ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक बेहद जरूरी और गंभीर मुद्दे पर आवाज उठाई है. उन्होंने उन फोटोग्राफर्स और कैमरा ऑपरेटरों को आड़े हाथों लिया है जो सार्वजनिक कार्यक्रमों में महिला कलाकारों की तस्वीरें और वीडियो ‘अनुचित एंगल’ (Inappropriate Angles) से शूट करते है. सप्तमी ने इसे अपमानजनक बताते हुए एक लंबा नोट साझा किया है.
सप्तमी गौड़ा ने अपने इंस्टाग्राम नोट की शुरुआत में लिखा, फिल्म इंडस्ट्री की महिलाएं होने के नाते, हम एक बार-बार होने वाली समस्या पर एकजुट होकर बोल रही है. बार-बार इवेंट्स में महिला एक्ट्रेस के वीडियो और फोटो ऐसे एंगल से लिए जाते है जो बिल्कुल गलत है. बेवजह के ज़ूम-इन हमारे काम के बजाय हमारे शरीर पर ध्यान खींचते है, जो कि पूरी तरह से अस्वीकार्य है.
एक्ट्रेस ने साफ लहजे में कहा कि कुछ लोगों द्वारा की जाने वाली यह हरकत प्रोफेशनल नहीं है. उन्होंने लिखा, हम यहां अपने शिल्प और सिनेमा के लिए है. हम जानबूझकर किए गए ज़ूम-इन और गलत एंगल्स की कड़े शब्दों में निंदा करते है. यह गरिमा का स्पष्ट उल्लंघन है और इसे सामान्य नहीं माना जाएगा. सप्तमी के साथ-साथ कन्नड़ फिल्म जगत की अन्य एक्ट्रेस रुक्मिणी वसंत और आशिका रंगनाथ ने भी इस बयान का समर्थन करते हुए अपनी आवाज बुलंद की है.
सप्तमी ने अपने पोस्ट के साथ #ActorsNotObjects का इस्तेमाल किया है, जिसका अर्थ है – एक्ट्रेस कोई वस्तु नहीं है. उन्होंने मीडिया के उन साथियों से भी समर्थन मांगा है जो कलाकारों का सम्मान करते है. आपको बता दें कि सप्तमी पहली एक्ट्रेस नहीं है जिन्होंने यह मुद्दा उठाया है , इससे पहले जाह्नवी कपूर, मृणाल ठाकुर और नोरा फतेही जैसी कई एक्ट्रेस भी पैपराजी के इस व्यवहार पर आपत्ति जता चुकी है.
Petrol Diesel Price Today 20 October 2026: 20 अक्टूबर 2026 को पेट्रोल-डीजल की कीमतों में…
Delhi NCR Weather Today 20 Oct 2026: दिल्ली-NCR में दशहरा पर मौसम साफ रहने की…
Jailer 2 Box Office Collection Day 5: रजनीकांत की Jailer 2 ने पांचवें दिन ₹42.35…
Bhopal kidnapping case: भोपाल के एयरोसिटी में दो लाख रुपये के विवाद के बाद दो…
Noida Traffic Advisory: दशहरे और मूर्ति विसर्जन के चलते नोएडा, सेक्टर-62 और ग्रेटर नोएडा वेस्ट…
Sidhu Moose Wala: दिवंगत पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के छोटे भाई सुखदीप सिंह सिद्धू की…