<

जब ग्राहकों को नहीं दिया जाता है खाने का मेनू, इस अनोखी डाइनिंग परंपरा को जानने के बाद हैरान हो जाएंगे आप

'ओमाकासे' (Omakase) एक जापानी डाइनिंग परंपरा (Japanese Dining Culture) है जहां ग्राहक मेनू (Menu) चुनने के बजाय शेफ (Chef) के कौशल पर भरोसा करते हैं. दिल्ली के आधुनिक बार (Bar) में इसका तेजी से चलन किया जा रहा है.

What is Omakase: आपमें से शायद ही बहुत कम लोगों को ओमाकासे के बारे में पता होगा. यह एक तरह की जापानी भाषा है जिसका मतलब है कि 'मैं आप पर भरोसा करता हूं' या फिर 'शेफ, आप खुद ही तय करें'. जानकारी के मुताबिक, यह एक ऐसी डाइनिंग शैली है जहां ग्राहक के पास कोई मेनू (Menu) नहीं दिया जाता है. इसके बजाय, आप पूरी तरह से शेफ के विवेक और उसकी पसंद पर निर्भर होते हैं. यानी, शेफ अपनी पसंद की सबसे ताज़ा सामग्री और अपनी रचनात्मकता का इस्तेमाल करके आपके लिए एक-एक करके डिश तैयार करता है. 

व्यक्तिगत अनुभव (Personalized Experience)

देश की राजधानी दिल्ली में लोग अब सिर्फ भीड़-भाड़ वाले शोर से हटकर कुछ अलग करने की कोशिश में है. ऐसे में ओमाकासे में शेफ ज्यादातर आपके सामने खाना बनाता है और हर डिश के साथ-साथ अपनी एक कहानी भी बताते हैं, जिससे यह अनुभव बहुत व्यक्तिगत हो जाता है. 

ताजगी और गुणवत्ता का अनोखा मिसाल

तो वहीं, दूसरी तरफ ओमाकासे पूरी तरह से मौसम की सबसे ताज़ा सामग्री पर आधारित होता है. जहां, दिल्ली के हाई-एंड बार और रेस्तरां अब सीधे जापान से मछली और अन्य सामग्रियां मंगवे की कोशिश में हैं हैं, जो इस चलन को और भी ज्यादा तेजी से बढ़ावा दे रहे हैं.

शेफ की कला से आप हो सकते हैं हैरान

इसमें शेफ सिर्फ रसोइया नहीं, बल्कि एक कलाकार बन जाते हैं. दरअसल,  वह आपकी पसंद-नापसंद को भांपते हुए रियल-टाइम में डिश को कस्टमाइज़ करके आपके सामने पेश करते हैं. इतना ही नहीं, ओमाकासे काउंटर पर आमतौर पर बहुत कम सीटें (6 से 10) होती हैं, जो इसे एक प्रीमियम और एक्सक्लूसिव अहसास दिलाने का काम करती है. 

ओमाकासे डाइनिंग की क्या है मुख्य विशेषताएं?

बिना किसी मेनू के आपको पता नहीं होता कि अगली डिश क्या होगी. इसके अलावा आप सीधे शेफ के सामने बैठते हैं और उसे अपनी डिश तैयार करते हुए बड़े ही आराम से देख सकते हैं. इसमें सबसे महंगे और दुर्लभ सीफूड का ज्यादातर इस्तेमाल किया जाता है. 

Darshna Deep

Share
Published by
Darshna Deep

Recent Posts

जब चलती ट्रेन में यात्रियों ने की किन्रर के साथ मारपीट, वायरल वीडियो ने सुरक्षा को लेकर खड़े किए गंभीर सवाल

सोशल मीडिया (Social Media) पर किन्नर की पिटाई का एक वीडियो तेजी से वायरल (Viral…

Last Updated: February 8, 2026 14:30:44 IST

NEET UG का फॉर्म भरने में काम आएगा ये डॉक्यूमेंट्स, इसे एक फॉर्मेट में रखें, वरना होगी दिक्कत

NEET Registration 2026: नीट यूजी आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, ऐसे में मेडिकल उम्मीदवारों…

Last Updated: February 8, 2026 14:17:34 IST

Green Tea Side Effects: रोज पीते हैं ग्रीन टी? जानिए फायदे के साथ-साथ छिपे साइड इफेक्ट्स पर एक्सपर्ट्स की चेतावनी

Green Tea Benefits: ग्रीन टी सेहत के लिए फायदेमंद मानी जाती है, लेकिन हर व्यक्ति…

Last Updated: February 8, 2026 14:12:32 IST

तीन चमत्कार और ईमानदारी की हुई जीत, ऐसे मिला 12 लाख का सोने का गहना

यह घटना किसी फिल्मी कहानी (Film Story) जैसी लग सकती है, लेकिन यह ईमानदारी (Honesty)…

Last Updated: February 8, 2026 14:02:10 IST

प्रियंका चोपड़ा ने शेयर कीं अनसीन वीडियो, भाई-भाभी पर लुटाया प्यार, दिखी शादी की रस्मों से डांस तक की झलक

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने अपने भाई और भाभी की शादी का एक साल पूरा होने…

Last Updated: February 8, 2026 13:53:24 IST

India Next Match: अब सूर्या के ‘तूफान’ के बाद दिल्ली में मचेगा असली कोहराम! यहां देखिए अगले मैच की पूरी जानकारी

T20 World Cup 2026: USA के खिलाफ रोमांचक जीत के बाद अब दिल्ली में भिड़ेगी…

Last Updated: February 8, 2026 13:40:32 IST