हाल ही में एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. यह वीडियो एक ज्वेलरी स्टोर का है. स्टोर ओनर ने गर्भवती कर्मचारी के लिए कार्यस्थल पर ही सरप्राइज बेबी शावर आयोजित किया. सोशल मीडिया पर लोग इसे "ट्रूली ब्यूटीफुल" बता रहे हैं.
Jewelry Store Owner Organizes Baby Shower for Pregnant Employee
हाल ही में एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. यह वीडियो एक प्रतिष्ठित ज्वेलरी स्टोर का है, जहां स्टोर के हेड ने ऐसा काम किया, जिसकी हर कोई तारीफ कर रहा है.
स्टोर ओनर ने गर्भवती कर्मचारी के लिए कार्यस्थल पर ही सरप्राइज बेबी शावर आयोजित किया. यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जो बॉस के सकारात्मक व्यवहार को प्रदर्शित करता है.
स्टोर ओनर ने नोटिस किया कि उनकी स्टाफ मेंबर प्रेग्नेंट हैं. इसकी जानकारी मिलने के बाद उन्होंने पूरे स्टाफ के साथ मिलकर स्टोर में ही उस एम्प्लॉई के लिए बेबी शावर पार्टी प्लान की. वीडियो में दिख रहा है कि कैसे कर्मचारी खुशी से इमोशनल हो जाती है, जब उसके सहकर्मी गिफ्ट्स, केक और ढेर सारी दुआओं के साथ सरप्राइज देते हैं. ओनर ने कहा, “यह हमारे परिवार का हिस्सा है.” सोशल मीडिया पर लोग इसे “ट्रूली ब्यूटीफुल” बता रहे हैं.
यह वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड होते ही वायरल हो गया. लोगों ने इसे खूब पसंद किया और इस वीडियो पर बढ़-चढ़कर कमेंट किया. कमेंट्स में “हार्टवार्मिंग”, “इंस्पायरिंग” और “रियल फैमिली” जैसे शब्द छाए रहे. एक यूजर ने कहा, “प्रेग्नेंट एम्प्लॉयी को ऐसे ही सेलिब्रेट करना चाहिए.” लोग स्टोर के हेड की तारीफ कर रहे हैं और स्टाफ को स्पोर्टिंग बता रहे हैं. गर्भवते कर्मचारी की ख़ुशी वीडियो में देखते ही बन रही है.
प्रेग्नेंट महिला के लिए ऑफिस जाना और काम करना काफी मुश्किल होता है, ऐसे में जब उसे सहकर्मियों और सीनियर्स का सहयोग मिलता है, तो उनके लिए ये जर्नी थोड़ी आसान हो जाती है.
दोनों ही स्मार्टफोन्स फीचर्स में किफायती होने के साथ ही सात परफॉर्मेंस के मामले में…
दोनों बाइकें अपने सेगमेंट की बेस्ट मानी जाती हैं साथ ही साथ दोनों बाइकों में…
Lucknow Road Accident: लखनऊ में लापरवाही और तेज रफ़्तार से गाड़ी चलाने से जुड़ा एक…
UCC NEWS: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 10 जून को दिल्ली में भाजपा और एनडीए शासित…
Saharanpur News: यूपी के सहारनपुर में दिनदहाड़े पुलिस की बदमाशों के साथ आमने-सामने की मुठभेड़…
NEET UG 2026: NEET UG री- एग्जाम की गोपनियता को पूरी तरह सुरक्षित बनाने के…