मुकेश अंबानी के एंटीलिया में आए दिन पार्टीज और पूजा होती है. इस बीच मेहमानों की खातिरदारी के लिए यहां की किचन में एक से एक स्वादिष्ट और शाकाहारी व्यंजन तैयार किए जाते हैं. मुकेश अंबानी खुद भी खाने-पीने के बेहद शौकीन हैं, लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि अंबानी परिवार की रसोई में रोजाना लगभग 4,000 रोटियां बनाई जाती हैं.
गुजराती दाल और इडली-सांभर का शौक, पर शेफ को लाखों की सैलरी! जानें अंबानी के किचन की इनसाइड स्टोरी
हाल ही में जारी ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स में मुकेश अंबानी को दुनिया के 20वें अमीर व्यक्ति गए हैं, जबकि एशिया में दूसरे बड़े अरबपति का खिताब प्राप्त है. रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी अपने लग्जरी होम एंटीलिया, सेलिब्रिटीज पार्टीज और फैशन के लिए फेमस है. लेकिन अंबानी परिवार के सदस्यों में खाने-पीने का शौक सबसे ज्यादा मुकेश अंबानी को है. मुकेश अंबानी अपनी वाइफ और एंटीलिया की मालकिन नीता अंबानी के साथ शाकाहारी डाइट फॉलो करते हैं.
रिपोर्ट्स के मुताबिक, एंटीलिया में रोजाना डेली के निर्धारित मेन्यू के हिसाब से स्वादिष्ट और पोषण से युक्त व्यंजन बनाए जाते हैं और साथ में 4,000 रोटियां सर्व की जाती है. यहां फूड प्रिपेयर करने के लिए स्पेशल शेफ अपॉइंट किए गए हैं, जो लाखों रुपये की सैलरी चार्ज करते हैं. यहां जानिए अंबानी परिवार का डेली फूड मेन्यू और उनके शेफ की टोटल सैलरी के बारे में-
मीडियो रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुकेश अंबानी और नीता अंबानी समेत पूरी परिवार शुद्ध शाकाहारी डाइट फॉलो करता है, इसलिए किचन में सात्विक, पौष्टिक और स्वाद से भरपूर खाना तैयार करने की जिम्मेदारी स्पेशल शेफ की टीम पर रहती है. रिपोर्ट्स की मानें तो मुकेश अंबानी नाश्ते में ज्यादातर पपीते का जूस और इडली सांभर खाना पसंद करते हैं, जबकि नीता अंबानी अपने वर्कआउट के बाद जूस, फ्रूट्स और ड्राई फ्रूट्स खाती हैं.
दोपहर के खाने में गुजराती स्टाइल दाल, चावल, सब्ज़ी, सूप, सलाद को पोषणयुक्त बाजरे और नाचनी की 4,000 रोटियां बनाई जाती हैं. साधारण खाने के अलावा अंबानी परिवार महीने में एक बार जंक फूड भी खाना पसंद करता है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुकेश अंबानी शेवपुरी के काफी शौकीन हैं, इसलिए घर में स्पेशल शेवपुरी भी बनाई जाती है.
एंटीलिया सिर्फ लग्जरी के लिए ही नहीं, बल्कि साफ-सफाई, प्लानिंग एंड मैनेजमेंट और इसे कुशलता से मेंटेन करने वाले 600 प्रोफेशनल के लिए मशहूर है. एंटीलिया के किचन का ओवरऑल मैनेजमेंट संभालने में किचन हेल्पर शेफ की मदद करते हैं. ये टीम स्वादिष्ट और पोषणयुक्त खाना तैयार करने के लिए टाइम मैनेजमेंट, हाइजीन, फूड क्वालिटी के हाई स्टैंडर्ड को मेंटेन करके चलते हैं.
फिर अंबानी परिवार की किचन में चाहे 4 रोटी बनें या 4,000, क्वालिटी से कोई कॉम्प्रोमाइज नहीं किया जाता. इस काम के लिए नीता अंबानी की किचन में स्पेशल रोटी मेकर मशीन भी है. यहां मेन शेफ्स के साथ हेल्पर भी काम करते हैं, जो खाने से जुड़ी हर चीज का ध्यान रखते हैं और प्रॉब्लम सॉल्विंग में मदद करते हैं. इन सभी कामों को कुशल ढंग से करने के लिए शेफ लाखों की सैलरी चार्ज करते हैं.
न्यूज एक्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, एंटीलिया के मुख्य शेफ को इंडियन से लेकर वर्ल्डवाइड डिशेज बनाने की ट्रेनिंग दी जाती है. अंबानी परिवार के खाने-पीने से जुड़ी पसंद को पूरा करने के लिए शेफ की एक टीम भी तैयार की जाती है.
ये टीम सिर्फ अंबानी परिवार के लिए नहीं, बल्कि उनके घर एंटीलिया में काम करने वाले 600 कर्मचारियों के लिए भी रोजाना की डाइट और लगभग 4,000 रोटियों का प्रबंध करते हैं.
इनमें सफाई कर्मचारी, सुरक्षा गार्ड, ड्राइवर, किचन हेल्पर, तकनीशियन और निजी सहायक शामिल हैं. इस काम के लिए शेफ इंचार्ज को लगभग 24 लाख रुपये सालाना सैलरी की जाती है.
New Usmanpur Firing Case: शाम के समय तीन हथियारबंद बदमाशों ने अचानक धर्मेंद्र नाम के…
Yoga Benefits For Stress: सेहतमंद रहने के लिए हेल्दी डाइट के साथ योग और एक्सरसाइज…
Viral Video: आईपीएल फाइनल के बाद विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की बीच मैदान पर…
Funny Jokes of the Day: आपकी हंसी थेरेपी का काम करती है. इसीलिए हम आपकी…
नई दिल्ली, 1 जून: अपनी स्थापना के बाद से DIDM ने 70,000 से अधिक छात्रों…
Odisha News: ओडिशा के ढेंकानाल जिले में एक जंगली हाथी की संदिग्ध मौत का मामला…