<

IIT बॉम्बे में दिखा ‘डोगेश भाई’ का जलवा, क्या इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने आया था डॉग?

सोशल मीडिया (Social Media) पर डॉग (Dog) का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे लोग बेहद ही पसंद कर रहे हैं और वीडियो को लाखों बार देखा जा चुका है.

Dog Viral Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों एरक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसकी चारों तरफ जमकर चर्चा की जा रही है. यह तो आप सभी जानते हैं कि भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) बॉम्बे अपनीकठिन पढ़ाई के लिए देशभर में जाना जाता है, लेकिन हाल ही में यहां एक बेहद ही प्यारा नजारा देखने को मिला है. जहां, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में देखा जा सकता है कि एक कुत्ता, जिसे इंटरनेट पर लोग प्यार से ‘डोगेश भाई’ बुला रहे हैं, बड़े आराम से एक चलती क्लास के अंदर घुस जाता है और वह किसी छात्र की तरह ही क्लास के बीच में पहुंच जाता है.  मानो वह भी इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने के लिए ही आया हो.

वायरल हो रहे वीडियो में साफ तौर से देखा जा सकता है कि छात्र अपने लेक्चर में व्यस्त थे, तभी अचानक डोगेश की एंट्री होती है. तो वहीं, दूसरी तरफ इस नजारे ने क्लास के माहौल को पल भर में खुशनुमा बना दिया. जिससे छात्रों ने इस पल को अपने कैमरों में कैद कर लिया है.

यहां देखें वायरल वीडियो

सोशल मीडिया पर ‘डोगेश भाई’ का जलवा

इस वीडियो के इंटरनेट पर आते ही कमेंट्स की बाढ़ आ गई है. जहां,  लोग मजाक में कह रहे हैं कि ‘डोगेश भाई’ ने बिना JEE Advanced क्लियर किए ही देश के सबसे कठिन संस्थान में दाखिला लेकर हर किसी तो पूरी तरह से हैरान कर दिया है. तो वहीं,  कुछ यूजर्स ने यह लिखा है कि आईआईटी बॉम्बे के कुत्ते भी बाकी जगहों से ज्यादा होशियार और जिज्ञासु होते हैं. यह वीडियो न केवल मनोरंजन कर रहा है, बल्कि कैंपस के अंदर जानवरों के प्रति मानवीय व्यवहार को भी दर्शाता है. 

लाखों बार देखा जा चुका है वायरल वीडियो

तो वहीं, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर अब तक इस वीडियो को लाखों बार देखा जा चुका है, जिससे लोग जमकर पसंद कर रहे हैं. वायरल क्लिप में डोगेश की बेफिक्री और वहां के छात्रों का उसे प्यार से स्वीकार करना लोगों को बेहद ही पसंद आ रहा है.

हालांकि, आईआईटी जैसे तनावपूर्ण माहौल में ऐसी घटनाएं छात्रों के लिए एक सुखद मानसिक राहत (Mental Break) की तरह काम करती हैं. फिलहाल, ‘डोगेश भाई’ ने यह साबित कर दिया है कि सपनों के कैंपस में घुसने के लिए कभी-कभी सिर्फ चार पैर और ढेर सारी मासूमियत ही काफी होती है. 

Darshna Deep

Share
Published by
Darshna Deep

Recent Posts

Vastu Tips: क्या आपने भी इस दिशा में रखा है गंगाजल? जान लें सही नियम वरना बढ़ सकता है वास्तु दोष!

Vastu Upay For Positive Energy: गंगाजल का सही ढंग से इस्तेमाल आपके जीवन में बड़ा…

Last Updated: April 8, 2026 16:20:37 IST

1 करोड़ के निवेश पर 16 करोड़ का रिटर्न, मार्केट के हिसाब से वैभव सूर्यवंशी से हो रहा कितना मुनाफा?

Vaibhav Sooryavanshi: आईपीएल में वैभव सूर्यवंशी के बल्ले से जमकर रन बन रहे हैं. उन्होंने…

Last Updated: April 8, 2026 16:06:53 IST

रूस से भर-भर कर भारत लाई गई लाशें? यूक्रेन जंग में कितने हिंदुस्तानियों की मौत; हैरान करने वाले हैं आंकड़े

Russia Ukraine War:दिसंबर 2025 में विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने एक सवाल के…

Last Updated: April 8, 2026 16:03:06 IST

डॉक्टर का सनसनीखेज खुलासा, अस्पताल का बिल बढ़ाने के लिए मरीजों को जबरन ICU में रोकते थे, इस्तीफा देकर खोली पोल!

एक युवा डॉक्टर का आरोप है कि उनकी महिला बॉस द्वारा उन पर दबाव बनाया…

Last Updated: April 8, 2026 15:51:07 IST

TS Inter Result 2026 Date: तेलंगाना बोर्ड इंटर रिजल्ट tgbie.in पर जल्द करेगा जारी, ऐसे फटाफट कर पाएंगे चेक

TS Inter TSBIE Result 2026 Date: तेलंगाना स्टेट बोर्ड ऑफ इंटरमीडिएट एजुकेशन (TSBIE) जल्द ही 1st,…

Last Updated: April 8, 2026 15:36:21 IST

21 मैच खेलकर IPL करियर खत्म, बिजनेस में आजमाया हाथ, कहां है SRH को चैंपियन बनाने वाला धाकड़ ऑलराउंडर

सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से खेलते हुए बेन कटिंग ने 2016 के फाइनल में मात्र…

Last Updated: April 8, 2026 15:34:33 IST