<

मुबई की जुहू चौपाटी पर फोटोग्राफर ने पर्यटक को क्यों दौड़ा-दौ़ड़ा कर पीटा? चौंकाने वाली वजह जान चौंक जाएंगे आप

Mumbai Juhu Chaupati Video: मुंबई की जुहू चौपाटी का एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें अनाधिकृत फोटोग्राफर एक पर्यटक को दौड़ा-दौड़ा कर पीटते हुए नजर आ रहे हैं.

Mumbai Juhu Chaupati Video: मुंबई की प्रसिद्ध जुहू चौपाटी पर अनाधिकृत फोटोग्राफर द्वारा एक पर्यटक पर हमला किए जाने की घटना सामने आई है. इस मारपीट में पर्यटक गंभीर रूप से घायल हुआ है. फोटोग्राफर और पर्यटक के बीच हुई हाथापाई का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए सांताक्रूज पुलिस ने मारपीट करने वाले फोटोग्राफर की धरपकड़ शुरू कर दी है.

पुलिस मामले की जांच कर रही है और संबंधित व्यक्तियों की पहचान की जा रही है. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मुंबई की जुहू चौपाटी पर रोजाना बड़ी संख्या में देश के विभिन्न हिस्सों से पर्यटक घूमने आते हैं.

मारपीट का वीडियो हुआ वायरल (The video of the fight went viral)

इसके अलावा, यहां बड़ी संख्या में मौजूद अनधिकृत फोटोग्राफर पर्यटकों की तस्वीरें खींचते हैं. कई बार इन फोटोग्राफरों द्वारा पर्यटकों के साथ दबंगई और मारपीट की घटनाएं भी सामने आती रही हैं. इस ताजा घटना के बाद पर्यटकों ने जुहू चौपाटी पर दादागिरी करने वाले अनधिकृत फोटोग्राफरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है. वहीं, मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद चौपाटी पर आने वाले पर्यटकों के बीच भय का माहौल भी बन गया है. पुलिस ने आश्वासन दिया है कि दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी और जुहू चौपाटी पर सुरक्षा व्यवस्था और सख्त की जाएगी.

महाराष्ट्र की 29 निगमों को लॉटरी में कौन सा कोटा मिला? क्या मुंबई को मिलने जा रही महिला मेयर, शिवसेना-UBT ने क्यों उठाए सवाल

इस वायरल वीडियो में क्या है? (What is in this viral video?)

वायरल हो रहे वीडियो में स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है कि कुछ लोग एक लड़के के पीछे दौड़ रहे हैं. फिर वो लड़का जब दौड़ते-दौड़ते थक जाता है तो कुछ लोग उसे मारना शुरू कर देते है. ये सब देखने के बाद आसपास के पर्यटक हल्ला करने लगते है और कहने लगते हैं कि क्यों मार रहे हो? लेकिन फिर भी फोटोग्राफर पर्यटक को मारना बंद नहीं करते हैं. इसके अलावा, इस वीडियो में आपत्तिजनक गालियों का भी इस्तेमाल किया गया है.

जम्मू-कश्मीर: डोडा में गहरी खाई में गिरा भारतीय सेना का वाहन, 10 जवानों की मौत और कई अन्य हुए घायल

Sohail Rahman

सोहेल रहमान, जो पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्हें राजनीति और खेल के मुद्दे पर लिखना काफी पसंद है. इसके अलावा, देश और दुनिया की खबरों को सरल और आम बोलचाल की भाषा में लोगों तक पहुंचाने का माद्दा रखते हैं. ITV Network में 24 अगस्त, 2024 से अपनी सेवा दे रहे हैं. इससे पहले, इंशॉट्स में करीब 5 साल अपनी सेवा दी है.

Share
Published by
Sohail Rahman

Recent Posts

West Bengal Elections 2026: बीजेपी का मास्टरस्ट्रोक, RG Kar केस पीड़िता की मां को पार्टी ने इस सीट से दिया टिकट

Ratna Debnath BJP Candidate: बीजेपी ने बुधवार को सभी शंकाओं को दूर करते हुए आधिकारिक…

Last Updated: March 25, 2026 23:14:33 IST

हम पाकिस्तान जैसे दलाल… मिडिल ईस्ट संकट पर पाक की एंट्री पर एस. जयशंकर का सख्त रुख

Jaishankar Statement Pakistan Mediation: मिडिल ईस्ट की स्थिति पर चर्चा करने के लिए बुलाई गई…

Last Updated: March 25, 2026 22:43:54 IST

रहमान डकैत का रोल ठुकराने वाले अब पछता रहे हैं! फोन मिलाकर कर रहे अफसोस, मुकेश छाबड़ा ने खोला बड़ा राज

Mukesh Chhabra: धुरंधर 2 की सफलता के बाद मुकेश छाबड़ा ने खोले कास्टिंग के गहरे…

Last Updated: March 25, 2026 22:08:11 IST

IPL 2026: हर्षित राणा के रिप्लेसमेंट का ऐलान, खूंखार गेंदबाज की KKR में वापसी, GT में भी बदलाव

कोलकाता नाइट राइडर्स ने हर्षित राणा के स्थान पर नवदीप सैनी को आईपीएल 2026 के…

Last Updated: March 25, 2026 21:10:07 IST

Project Hail Mary: रामनवमी पर भारत में होगा विदेशी फिल्म का धमाका, आखिर क्यों बढ़ी ‘धुरंधर’ के मेकर्स की टेंशन

Project Hail Mary: रायन गोसलिंग की 'प्रोजेक्ट हेल मेरी' भारत में गुरुवार (26 मार्च, 2026) को…

Last Updated: March 25, 2026 21:11:18 IST

आस्था की पटरी पर दौड़ेगी रामायण सर्किट ट्रेन, 30 मार्च को दिल्ली से इस रूट पर चलेगी, देखें डिटेल्स

भारत सरकार की तरफ से रामायण सर्किट ट्रेन टूर पैकेज की शुरुआत की जा रही…

Last Updated: March 25, 2026 20:29:31 IST