भारत सरकार की तरफ से रामायण सर्किट ट्रेन टूर पैकेज की शुरुआत की जा रही है. इसके लिए श्रद्धालु पैकेज बुक कर सकते हैं. इसमें रहने से लेकर खाने-पीने तक सभी सुविधाएं दी जाएंगी. इस पैकेज के तहत श्रद्धालु श्रीराम से जुड़े सभी स्थानों के दर्शन कर सकते हैं.
रामायण सर्किट ट्रेन
Ramayana Circuit Train: भारत सरकार की तरफ से राम भक्तों को बड़ी सौगात दी जा रही है. दरअसल IRCTC (Indian Railway Catering and Tourism Corporation) की तरफ से खास पहल शुरू की जा रही है. भारत सरकार भारत गौरव डीलक्स AC टूरिस्ट ट्रेन ‘श्री रामायण यात्रा’ शुरू कर रही है, जो 30 मार्च 2026 को दिल्ली के सफदरजंग रेलवे स्टेशन से शुरू होगी. इस यात्रा के दौरान भगवान श्रीराम से जुड़े स्थलों के दर्शन कराए जाएंगे. सरकार द्वारा आयोजित की जा रही इस यात्रा यात्रा से ‘देखो अपना देश’ और ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ विजन को मजबूती मिलेगी.
रामायण सर्किट ट्रेन (भारत गौरव डीलक्स एसी टूरिस्ट ट्रेन) 30 मार्च 2026 को दिल्ली के सफदरजंग रेलवे स्टेशन से शुरू होगी. ये पूरी यात्रा 17 दिन और 16 रातों के लिए होगा. इस ट्रेन में लगभग 150 यात्री सफर कर सकेंगे. इसमें फर्स्ट क्लास एसी, सेकंड क्लास एसी और थर्ड क्लास एसी की सीटें होंगी.
रामायण सर्किट ट्रेन के इस पैकेज में अयोध्या राम जन्मभूमि, नंदीग्राम, माता सीता की जन्मस्थली सीतामढी, राम-सीता का विवाह स्थल जनकपुर, बक्सर, प्रयागराज, चित्रकूट, नासिक की पंचवटी, हंपी की किष्किंधा नगरी, रामेश्वरम के रामनाथस्वामी मंदिर आदि के दर्शन कराए जाएंगे.
अगर आप भी इस ट्रेन से सफर करना चाहते हैं, तो दिल्ली, गाजियाबाद, अलीगढ़, टुंडला, इटावा, कानपुर और लखनऊ से चढ़ सकते हैं. आप वापसी में वहां पर उतर भी सकते हैं.
भारत गौरव डीलक्स AC टूरिस्ट ट्रेन “श्री रामायण यात्रा” के लिए चलाई जाने वाली रामायण सर्किट ट्रेन में श्रद्धालुओं को आधुनिक डीलक्स एसी कोच, ऑनबोर्ड किचन और डाइनिंग कार, सीसीटीवी कैमरा और दूसरी सुरक्षा व्यवस्थाएं, साफ सुथरे वॉशरूम और शॉवर की सुविधा के साथ ही टूर एस्कॉर्ट और गाइड मिलेगा.
रामायण सर्किट ट्रेन में सफर करने वालों को लाखों रुपये खर्च करने पड़ेंगे. कहा जा रहा है कि थर्ड एसी के लिए 1.15 लाख रुपये से 1.30 लाख रुपये तक खर्च आ सकता है. सेकंड एसी के लिए 1.45 लाख रुपये से 1.55 लाख रुपये लग सकते हैं. वहीं फर्स्ट एसी के लिए 1.6 लाख से 1.8 लाख या उससे ज्यादा का खर्चा आ सकता है. ध्यान दें कि किराया पैकेज और केबिन के हिसाब से बदल सकता है. आप इससे जुड़ी सभी जानकारियां IRCTC की आधिकारिक वेबसाइट से ले सकते हैं.
Bigg Boss 20 Weekend Ka Vaar: 'बिग बॉस 20' के वीकेंड का वार में सलमान…
Homemade Face Serum: एलोवेरा जेल, गुलाब जल और ग्लिसरीन से घर पर फेस सीरम बना…
UP Pension Yojana: अगर इस प्रपोज़ल को कैबिनेट से मंज़ूरी मिल जाती है, तो राज्य…
CJP Protest: कोर्ट ने पूछा कि उनके खिलाफ कंटेम्प्ट की कार्रवाई क्यों न शुरू की…
Navratri 2026 Vrat Food: नवरात्रि कल से शुरू हो रही है. इस खास मौके पर…
Navratri Garba Songs 2026: नवरात्रि 2026 में गरबा और डांडिया नाइट को खास बनाने के…