<

बाप रे बाप! नाम है या निंबध, एक सांस में पढ़ना नामुमकिन, 85 अक्षरों वाली पहाड़ी ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

New Zealand Hill Name: न्यूजीलैंड के नॉर्थ आइलैंड पर स्थित एक पहाड़ी है, जिसका नाम 85 अक्षरों का है. ऐसे में चलिए जानें कि उस पहाड़ी का ऐसा कौन सा नाम है जिसने गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में नाम शामिल किया है.

Guinness World Records Longest Name: दुनिया में हर छोटे बड़े चीज का नाम होता है, किसी का छोटा तो किसी का बड़ा, जिससे किसी भी इंसान, जगह, जानवर या चीज की पहचान होती है. न्यूजीलैंड (New Zealand) के नॉर्थ आइलैंड (North Island) पर स्थित एक पहाड़ी इसका सबसे अच्छा उदाहरण है. इसका नाम 85 अक्षरों का है, जो किसी का भी सिर घुमाने के लिए काफी है. चलिए विस्तार से जानें कि उस पहाड़ी का ऐसा कौन सा नाम है जिसने गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स (Guinness world records) में नाम शामिल किया है.

क्या है पहाड़ी का नाम?

न्यूजीलैंड के नॉर्थ आइलैंड पर स्थित इस पहाड़ी का नाम है Taumatawhakatangihangakoauauotamateaturipukakapikimaungahoronukupokaiwhenuakitanatahu. इस अनोखी खासियत की वजह से, यह जगह ‘गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स’ में दुनिया के सबसे लंबे जगह के नाम के तौर पर दर्ज है. आम बोलचाल में लोग इसे ताउमाटा हिल कहते हैं.

नाम के पीछे की रोमांचक कहानी

यह लंबा नाम माओरी संस्कृति के एक महान योद्धा तमातेआ से जुड़ा है. इस 85-अक्षर के नाम का मतलब बहुत काव्यात्मक है. नाम का मतलब है वह चोटी जहां बड़े घुटनों वाला, पहाड़ों पर चढ़ने वाला, जमीन को निगलने वाला, घूमने वाला आदमी तमातेआ ने अपने प्रियजन के लिए बांसुरी बजाई थी.

पहाड़ी लगभग 305 मीटर ऊंची है

हॉक बे क्षेत्र में स्थित यह पहाड़ी लगभग 305 मीटर ऊंची है. इसकी खासियतें इसे खास बनाती हैं. पहाड़ी हरे-भरे खेतों और शांत माहौल से घिरी हुई है. यह काफी संख्या में भारतीय पर्यटकों को आकर्षित करती है. इसका एक मुख्य कारण शानदार शाकाहारी खाना और शांतिपूर्ण माहौल है. लोग न सिर्फ हरियाली देखने आते हैं, बल्कि इस ऐतिहासिक नाम के साथ तस्वीरें खिंचवाने और माओरी लोककथाओं के बारे में जानने भी आते हैं.
Shristi S

Shristi S has been working in India News as Content Writer since August 2025, She's Working ITV Network Since 1 year first as internship and after completing 3 months intership Shristi Joined Inkhabar Haryana of ITV Group on November 2024. She Worked in Inkhabar Haryana 9 months there she cover full Haryana news. Currently In India News her speciality is hard news, lifestyle, entertainment, Business.

Share
Published by
Shristi S

Recent Posts

Ashok Kharat Video Case: अशोक खरात के आपत्तिजनक वीडियो 15 से 50 रुपये में बिके, पर्सनल नंबर पर भेजे गए, साइबर सेल का बड़ा एक्शन

Ashok Kharat News: स्वयंभू धर्मगुरु अशोक खरात पर शिकंजा कसता जा रहा है. महाराष्ट्र साइबर…

Last Updated: April 9, 2026 21:36:33 IST

DC vs GT: प्रसिद्ध कृष्णा नहीं… ये खिलाड़ी बना गुजरात की जीत का असली हीरो, आखिरी गेंद पर किया चमत्कार

DC vs GT Last Over Thriller: दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ गुजरात टाइटंस की जीत में…

Last Updated: April 9, 2026 21:42:09 IST

‘अंत को स्वीकार करो…’ अर्जुन कपूर के पोस्ट ने बढ़ाई हलचल, क्या खत्म कर रहे एक्टर?

हाल ही में एक्टर अर्जुन कपूर ने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर…

Last Updated: April 9, 2026 21:26:45 IST

पहले बेरहमी से मारा चाकू, फिर 30 सेकंड तक सिर को धड़ से किया अलग… अररिया में खौफनाक दोहरा हत्याकांड

Araria sattu Wala murder case:अररिया में गुरुवार मामूली सी कहा-सुनी ने एक भयवाह रुप धारण…

Last Updated: April 9, 2026 21:07:36 IST

जयपुर में बीच सड़क गुंडागर्दी, स्कूटी सवार लड़की के साथ बाइक सवार युवकों ने की छेड़छाड़, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल!

राजस्थान की राजधानी जयपुर से एक बेहद निंदनीय वीडियो सामने आया है, जिसमें दो बाइक…

Last Updated: April 9, 2026 21:17:05 IST

भारतीय क्रिकेट को बड़ा झटका, इस पूर्व खिलाड़ी का निधन, देश के लिए पहली टेस्ट जीतने वाली टीम के थे हिस्सा

CD Gopinath Death: पूर्व भारतीय क्रिकेटर चिंगलपुत दोराइकन्नु गोपीनाथ का निधन हो गया है. गोपीनाथ…

Last Updated: April 9, 2026 20:42:35 IST