<

Kwality Wall’s के एक फ्रॉस्टेड डेजर्ट टब में दिखा तेल, ग्राहक ने की शिकायत, वीडियो वायरल

इन दिनों एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला Kwality Wall’s के एक फ्रॉस्टेड डेजर्ट टब के तेल से भरा हुआ होने का दावा कर रही है. वीडियो वायरल होने के बाद ब्रांड ने सफाई देते हुए जांच शुरू करने की घोषणा की है.

हाल ही में राजस्थान का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला Kwality Wall’s के एक फ्रॉस्टेड डेजर्ट टब के तेल से भरा हुआ होने का दावा कर रही है. वीडियो वायरल होने के बाद ब्रांड ने सफाई देते हुए जांच शुरू करने की घोषणा की है. 

यह वीडियो X (पहले ट्विटर) सहित कई प्लेटफॉर्म्स पर तेज़ी से वायरल हो गया और लोगों में इस आइस-क्रीम की गुणवत्ता और स्टोरेज को लेकर चिंता पैदा हुई है. 

वायरल वीडियो की पूरी कहानी

वीडियो में राजस्थान की एक महिला Kwality Wall’s के “Frozen Dessert – Fruit & Nut” टब को दिखा रही है और दावा कर रही है कि ऊपर की परत खाने के बाद नीचे की तरफ पूरा टब “तेल से भरा हुआ” है. उसने यह भी कहा कि ऊपर की परत खाने पर स्वाद थोड़ा अजीब और तेल जैसा लगा, जिसके बाद उन्होंने टब नीचे तक उल्टा करके देखा जिसमें तेल‑जैसा पदार्थ दिख रहा था. इस वीडियो के वायरल होने के बाद लोग इस ब्रांड की आइस-क्रीम को लेकर चिंता व्यक्त कर रहे हैं. 

कंपनी की सफाई और जांच  

Kwality Wall’s India Limited के एक आधिकारिक प्रवक्ता ने NDTV को बयान देते हुए कहा कि कंपनी को राजस्थान में एक पैक को लेकर गुणवत्ता संबंधी शिकायत के बारे में सूचित किया गया है और एक व्यापक जांच शुरू कर दी गई है.  प्रवक्ता ने कहा, “हमें राजस्थान में हमारे एक प्रोडक्ट पैक से जुड़ी क्वालिटी की चिंता के बारे में जानकारी मिली है और हमने तुरंत एक विस्तृत जांच शुरू कर दी है.”

बयान में आगे कहा गया, “यह देखते हुए कि आइसक्रीम/फ्रोजन डेज़र्ट को फैक्ट्री से आउटलेट तक और फिर ग्राहकों के घरों में फ्रीज़र तक एक लगातार कोल्ड चेन की ज़रूरत होती है, और चूंकि यह एक संवेदनशील प्रोडक्ट है, इसलिए तापमान में उतार-चढ़ाव—खासकर गर्मियों के चरम के दौरान—इसे प्रभावित कर सकता है। हम सप्लाई चेन के सभी चरणों की बारीकी से जांच कर रहे हैं ताकि फ्रंट एंड पर स्टोरेज या हैंडलिंग में किसी भी तरह की गड़बड़ी का पता लगाया जा सके। हम अपने पार्टनर्स के साथ मिलकर काम करना जारी रखे हुए हैं ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि प्रोडक्ट ग्राहकों के घरों तक पहुंचने तक तापमान-नियंत्रित प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन हो।”

फ्रॉस्टेड डेजर्ट और वेजिटेबल फैट का नियम

तस्वीर में दिखाया गया उत्पाद “आइसक्रीम” नहीं, बल्कि “फ्रॉस्टेड डेजर्ट” है, जो FSSAI नियमों के अनुसार दूध की जगह वेजिटेबल फैट (जैसे पाम ऑयल) का उपयोग करके बनाया जाता है. इस तरह के उत्पादों में अगर फ्रीज‑थॉल‑अनफ्रीज जैसी सप्लाई‑चेन गड़बड़ी हो जाए, तो तेल जैसा तरल अलग हो सकता है, जो बाहर से देखने पर ठीक-ठीक समझ में नहीं आता. हालांकि, इस बात की पुष्टि अभी तक आधिकारिक तौर पर नहीं हुई है कि वायरल वीडियो में दिखाया गया पदार्थ निर्माण‑संबंधित तकनीकी वजह से है या फिर स्टोरेज‑चेन की गड़बड़ी की वजह से है. 

ऑनलाइन चर्चा और ग्राहकों की चिंता

इस वीडियो ने ऑनलाइन बहस शुरू कर दी है, जहां कुछ यूज़र फूड सेफ्टी और तेल की गुणवत्ता को लेकर गंभीर सवाल उठा रहे हैं. वहीं इंटरनेट पर बहुत से लोग यह भी याद दिला रहे हैं कि Kwality Wall’s के कई प्रोडक्ट पैकेजिंग पर स्पष्ट रूप से “फ्रॉस्टेड डेजर्ट” और “वेजिटेबल फैट” से बना होने का उल्लेख करते हैं, और इसलिए ग्राहकों को इंग्रेडिएंट्स ध्यान से पढ़नी चाहिए. 

Shivangi Shukla

वर्तमान में शिवांगी शुक्ला इंडिया न्यूज़ के साथ कार्यरत हैं. हेल्थ, बॉलीवुड और लाइफ़स्टाइल विषयों पर लेखन में उन्हें विशेष रुचि और अनुभव है. इसके अलावा रिसर्च बेस्ड आर्टिकल और पॉलिटिकल कवरेज से जुड़े मुद्दों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करती हैं. तथ्यपरक, सरल और पाठकों को जागरूक करने वाला कंटेंट तैयार करना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है. डिजिटल मीडिया में विश्वसनीय और प्रभावी पत्रकारिता को लेकर वे निरंतर अभ्यासरत हैं.

Share
Published by
Shivangi Shukla

Recent Posts

OPPO Find X9 vs X9s: दोनों स्मार्टफोन्स एक दूसरे से कितने अलग? सेगमेंट का बेस्ट कौन, किसमें मिलेंगे दमदार फीचर्स

दोनों ही दमदार बैटरी के साथ बेहतरीन प्रोसेसर के साथ आते हैं, जो वास्तव में…

Last Updated: May 26, 2026 18:54:36 IST

पिता के साथ रह रही बच्ची को अगवा कर ले गई मां, 2 घंटे के भीतर पुलिस ने दबोचा, हुआ सनसनीखेज खुलासा

Udhampur child kidnapping: सोमवार सुबह जम्मू-कश्मीर के उधमपुर ज़िले के टिकरी इलाके में जो रेहम्बल…

Last Updated: May 26, 2026 18:05:04 IST

Joke of the Day: सुन छोरे… शादी के बाद आधा कंबल बीवी को देना पड़ता है? इन जोक्स को पढ़कर ठहाके लगाएंगे

Funny Joke Of the day: हंसी खुशहाल जिंदगी के लिए बहुत जरूरी है, लेकिन कुछ…

Last Updated: May 26, 2026 18:00:30 IST

102 मैच 2979 रन… फिर भी वनडे टीम से बाहर, मोहम्मद रिजवान का क्या कसूर? कोच क्या बोले

पाकिस्तान क्रिकेट टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कुछ दिन बाद वनडे सीरीज खेलनी है. इस…

Last Updated: May 26, 2026 16:23:54 IST

अधिकारी ने हाथ में रगड़ी सौंफ और खुल गई पोल! FSSAI का ये वीडियो देखकर अगली बार ‘सौंफ’ खाने से पहले 10 बार सोचेंगे आप

गुजरात में एक नकली सौंफ की फैक्ट्री का पर्दाफाश हुआ है जो सौंफ में केमिकल…

Last Updated: May 26, 2026 16:11:26 IST