Live
Search
Home > अजब गजब न्यूज > जाने दो, टाइम देखो… गिड़गिड़ाती रही ऑर्केस्ट्रा गर्ल, लेकिन नहीं रुका DJ, वीडियो वायरल

जाने दो, टाइम देखो… गिड़गिड़ाती रही ऑर्केस्ट्रा गर्ल, लेकिन नहीं रुका DJ, वीडियो वायरल

ऑर्केस्ट्रा गर्ल वायरल वीडियो: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें एक ऑर्केस्ट्रा मेंबर स्टेज पर डांस करते-करते थक गई है, लेकिन माजल है जो ऑडियंस उसका दर्द सुन लें.

Written By: Shristi S
Last Updated: 2026-02-17 19:10:35

Mobile Ads 1x1
Orchestra Girl Viral Video: उत्तर प्रदेश और बिहार में कई लोगों को खास मौंकों पर डांस करने के लिए ऑर्केस्ट्रा हायर करते देखा होगा. लेकिन, अपने खास मौके के आनंद के नशे में लोग भूल जाते है कि ऑर्केस्ट्रा वाले भी इंसान होते है और उनका शरीर भी थक जाता है. सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें एक ऑर्केस्ट्रा मेंबर स्टेज पर डांस करते-करते थक गई है, लेकिन माजल है जो ऑडियंस उसका दर्द सुन लें. ऐसे में चलिए विस्तार से जानें कि वीडियो में क्या दिखाया गया है.

वीडियो में क्या दिखाया गया है?

वायरल वीडियो में एक ऑर्केस्ट्रा मेंबर को एक प्रोग्राम के लिए बुलाया जाता है. वीडियो में, उदास चेहरे और थके हुए शरीर से ऑर्केस्ट्रा मेंबर ऑडियंस से कहती है कि भइया टाइम देखो, बहुत देर हो गई है. एक ऑडियंस मेंबर उन्हें बताता है कि अभी सिर्फ़ 2:30 बजे हैं, जिस पर ऑर्केस्ट्रा मेंबर जवाब देती है कि नहीं, अभी तो 2:40 बज चुके हैं, चलो चलते हैं. लेकिन ऑडियंस ज़ोर देती है कि ऑर्केस्ट्रा दूसरे गाने पर डांस करे.

DJ ने ऑर्केस्ट्रा की रिक्वेस्ट को इग्नोर करके जबरदस्ती गाना बजा दिया, जिसके बाद लोग हूटिंग करते और ऑर्केस्ट्रा को डांस करने के लिए मजबूर करते देखे जा सकते हैं. गाना बजने के बाद भी ऑर्केस्ट्रा उनसे जाने की रिक्वेस्ट करता रहता है, लेकिन ऑडियंस नहीं मानती. यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिस पर तरह-तरह के रिएक्शन आ रहे हैं.

वीडियो देख क्या है यूजर्स के रिएक्शन?

वायरल वीडियो देखने के बाद सोशल मीडिया यूज़र्स वीडियो पर अलग-अलग तरह से रिएक्ट कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा कि किसी की मजबूरी का फ़ायदा नहीं उठाना चाहिए.  दूसरे यूज़र ने लिखा कि हर किसी के हालात एक जैसे नहीं होते.  एक और यूज़र ने कहा कि अगर टाइम खत्म हो गया है, तो एक्स्ट्रा टाइम के लिए एक्स्ट्रा पैसे चार्ज करने चाहिए.

MORE NEWS

Home > अजब गजब न्यूज > जाने दो, टाइम देखो… गिड़गिड़ाती रही ऑर्केस्ट्रा गर्ल, लेकिन नहीं रुका DJ, वीडियो वायरल

Written By: Shristi S
Last Updated: 2026-02-17 19:10:35

Mobile Ads 1x1

MORE NEWS