Viral Video: सोशल मीडिया पर एक हैरान कर देने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जहां एक ट्रक सड़क पर दुर्घटनाग्रस्त पड़ा है. और लोग उस पर लदे कोक की बोतलों को धड़ल्ले से लूट रहे हैं.
सड़क पर पलटी हुई है ट्रक और लोग लूट रहे कोक
Viral News: कभी-कभी इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला वीडियो सामने आता है. ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों इंटरनेट पर वायरल हो रहा है. इसमें सड़क पर सॉफ्ट ड्रिंक ले जा रही एक ट्रक पलटी हुई दिख रही है. और लोग उस ट्रक पर लदे कोक को देखते ही चुराने के लिए दौड़ पड़ते हैं, फिर जिसके हाथ में जितना आता है सब अपने घर ले जाते हैं.
वायरल फुटेज में अफरा-तफरी का मंजर कैद है, जिसमें एक पलटे हुए ट्रक के चारों ओर भीड़ जमा है और सड़क पर कोल्ड ड्रिंक की बोतलें बिखरी पड़ी हैं. मदद करने के बजाय, लोग घबराकर जितनी हो सके उतनी बोतलें उठाकर दुर्घटनास्थल से भागते नजर आ रहे हैं. वीडियो में, एक दर्शक को लूट लो, लूट लो चिल्लाते हुए सुना जा सकता है, जबकि कुछ अन्य लोग हंसते हुए दिखाई दे रहे हैं.
इस वीडियो को जिस व्यक्ति ने शेयर किया है. उसने लिखा कि ये घटना आंध्र प्रदेश के नेल्लोर के पास की है, जहां एक ट्रक पलट गई. साथ ही उसने कहा कि ड्राइवर के बार-बार मना करने पर भी लोग कोक चुरा रहे हैं.
इस वीडियो को देखने के बाद नेटिजंस की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं. एक यूजर ने बोला, ‘यही होता है जब सहानुभूति खत्म हो जाती है और अवसरवादिता हावी हो जाती है. एक आदमी घायल है और मदद की गुहार लगा रहा है, फिर भी लोग इतने स्वार्थी हो गए हैं कि उनके भीतर की मानवता गायब हो गई है. उन्हें शर्म आनी चाहिए.’ वहीं एक और यूजर ने लिखा, ‘कुछ लोग मदद करते हैं… कुछ लोग फायदा उठाते हैं। समाज ऐसे क्षणों में दोनों ही रूप दिखाता है.’ इसके अलावा अन्य लोग भी कह रहे हैं कि ये खराब व्यवहार है.
अगर आपके पास भी यह स्कैम कॉल आते हैं तो इसे तुरंत रिपोर्ट करना फायदेमंद…
सिर्फ़ 16 साल की उम्र में आशा भोसले ने अपने परिवार की बात नहीं मानी…
Who Is Zanai Bhosle: बॉलीवुड में अपनी आवाज से लोगों को दिल में जगह बनाने…
Akshaya Tritiya 2026: इस बार की अक्षय तृतीया कुछ राशियों के लिए खास मानी जा…
Jaipur Viral Video: राजस्थान के जयपुर में दिनदहाड़े एक गर्भवती महिला से छेड़खानी का वीडियो…
Asha Bhosle Struggle: स्वास्थ्य बिगड़ने के बाद आशा भोसले को अस्पताल में भर्ती कराया गया,…