<

50 घंटे की ड्यूटी के बाद घर लौटी प्लास्टिक सर्जन बहू, सास ने आरती उतारकर किया स्वागत, वीडियो वायरल

सोशल मीडिया पर एक दिल छू लेने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें प्लास्टिक सर्जन डॉ. सौम्या गुप्ता 50 घंटे की लंबी ड्यूटी के बाद थकी-हारी घर लौटती हैं और उनकी सास आरती उतारकर उनका स्वागत करती हैं. वहीं कई यूजर्स ने सास की टिप्पणियों की आलोचना करते हुए उन्हें असंवेदनशील बताया.

सोशल मीडिया पर एक दिल छू लेने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें प्लास्टिक सर्जन डॉ. सौम्या गुप्ता 50 घंटे की लंबी ड्यूटी के बाद थकी-हारी घर लौटती हैं और उनकी सास आरती उतारकर उनका स्वागत करती हैं.  

इस वीडियो को लोगों ने खूब पसंद किया. यह वीडियो इंस्टाग्राम परअब तक 4.5 मिलियन से अधिक व्यूज और 95,000 लाइक्स बटोर चुका है, लेकिन साथ ही वर्क-लाइफ बैलेंस और पारिवारिक समर्थन पर बहस भी छेड़ रहा है.

वायरल वीडियो का विवरण

वीडियो में डॉ. सौम्या गुप्ता घर के दरवाजे पर पहुंचती हैं. दरवाजे पर उनकी सास आरती की थाली लिए खड़ी होती हैं और कहती हैं, “बड़े भाग हमारे, जो हमारे घर तुम पधारे.”  सौम्या पैर छूकर आशीर्वाद लेती हैं और कहती हैं, “थैंक यू मम्मी. भगवान मुझे सद्बुद्धि दे, घर में और वक्त बिताने का समय दे.”  सास मजाक में बोलती हैं, “भाईसाब, ऐसी बहू देखी तुमने? जो चार-चार दिन में घर आती है. हमारा क्या सुख है इससे?” दरअसल, डॉ. सौम्या गुप्ता एक प्लास्टिक सर्जन हैं, जिनकी नौकरी में सर्जरी के कारण घंटे तय नहीं होते. 50 घंटे की लगातार ड्यूटी के बाद घर लौटना उनके कठिन परिश्रम को दर्शाता है.

 सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रिया

वीडियो ने मिश्रित प्रतिक्रियाएं बटोरीं. कई यूजर्स ने सास-बहू के रिश्ते की तारीफ की, इसे “परफेक्ट फैमिली” कहा. वहीं कुछ ने 50 घंटे की शिफ्ट पर सवाल उठाए, डॉक्टरों के वर्क-लाइफ बैलेंस और ओवरटाइम पर चिंता भी व्यक्त की. एक और यूजर ने लिखा, “वाह, कितना प्यारा वीडियो है.”

वहीं कई यूजर्स ने सास की टिप्पणियों की आलोचना करते हुए उन्हें असंवेदनशील बताया. एक यूजर ने कमेंट में कहा, “सोचिए, आज के ज़माने में ये सब सुनना कैसा लगेगा… इसीलिए तो मैं इस उम्र में शादी नहीं करती. एक सर्जन को भी ये सब बकवास सुननी पड़ती है. अकेले रहो और खुश रहो.” एक और यूजर ने व्यंग्य करते हुए लिखा, “आंटी ने ताना मार ही दिया कि इससे क्या सुख है बताओ, बहू इनके सुख के लिए आई है बेटे के नहीं.”

बेटे ने दिया करारा जवाब

इन आलोचनाओं के बीच, गुप्ता के पति डॉ. शगुन अग्रवाल ने कमेंट सेक्शन में अपने परिवार का बचाव किया. उन्होंने लिखा, “ मेरी मां की आलोचना करने वाले सभी लोगों से मैं कह सकता हूं कि आप लोगों ने अपने परिवार में इतनी सकारात्मकता का अनुभव नहीं किया होगा, इसलिए आपको यहां वह सकारात्मकता दिखाई नहीं दे रही है! और जो लोग कह रहे हैं कि वह पैसे के लिए ऐसा कर रही हैं… मेरी मां की किराए से होने वाली आय मेरी और मेरी पत्नी की संयुक्त आय से कहीं अधिक है. और यहां मौजूद सभी नारीवादियों से जो ‘कैसी सास है’ की बात कर रही हैं, उन्हें बता दूं कि मेरी मां यह सुनिश्चित करती हैं कि ड्राइवर हर सुबह और शाम अस्पताल जाए ताकि उन्हें अस्पताल में हर दिन गर्म खाना मिल सके! ” उन्होंने आगे अपनी पत्नी की तारीफ करते हुए कहा, “और सौम्या के लिए, वह सबसे अच्छी बहू है जिसकी कोई कल्पना कर सकता है!”

Shivangi Shukla

वर्तमान में शिवांगी शुक्ला इंडिया न्यूज़ के साथ कार्यरत हैं. हेल्थ, बॉलीवुड और लाइफ़स्टाइल विषयों पर लेखन में उन्हें विशेष रुचि और अनुभव है. इसके अलावा रिसर्च बेस्ड आर्टिकल और पॉलिटिकल कवरेज से जुड़े मुद्दों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करती हैं. तथ्यपरक, सरल और पाठकों को जागरूक करने वाला कंटेंट तैयार करना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है. डिजिटल मीडिया में विश्वसनीय और प्रभावी पत्रकारिता को लेकर वे निरंतर अभ्यासरत हैं.

Share
Published by
Shivangi Shukla

Recent Posts

Marital Rape In India: शादी के बाद संबंध बनाने के लिए ‘consent’ का महत्त्व, क्या कहता है कानून?

भारत में मैरिटल रेप को बलात्कार की श्रेणी में रखा ही नहीं जाता. चूंकि शादी…

Last Updated: March 25, 2026 13:01:40 IST

जब एस. डी. बर्मन को नहीं पसंद आई आशा भोसले की आवाज, फिर भी बना एवरग्रीन हिट; जानिए कौन सा है सॉन्ग

Chhod Do Aanchal..Song Secrets: साल 1957 में रिलीज हुई फिल्म 'पेइंग गेस्ट' में देव आनंद…

Last Updated: March 25, 2026 12:51:57 IST

क्या है 2-6-10 Rule? स्मार्टफोन लेने से पहले जरूर करें फॉलो, डील बनेगी ज्यादा किफायती

इससे बचने के लिए आपको हमेशा 2-6-10 का नियम अपनाना चाहिए. चलिए जानते हैं आखिर…

Last Updated: March 25, 2026 12:46:56 IST

Viral Video: दिल्ली में हिंदू परिवार आखिर क्यों पाल रहे हैं सूअर? हैरान करने वाली है पीछे की वजह

Delhi Pig Rearing Controversy: वायरल वीडियो में महिला कह रही है कि ' महिला कहती…

Last Updated: March 25, 2026 12:45:24 IST

क्या बच्चों का भी बनतै है पैन कार्ड? कैसे करें अप्लाई? किन दस्तावेजों की पड़ती है जरूरत

इन प्रक्रियाओं में पैन कार्ड की जरूरत पड़ती है. चलिए आपको बताते हैं बच्चों का…

Last Updated: March 25, 2026 12:40:40 IST

मिडिल ईस्ट में खत्म होगा जंग! ट्रंप ने ईरान के सामने रखी 15 शर्त, क्या मानेंगे मोजतबा खामेनेई?

Donald Trump: मिडिल ईस्ट में ईरान और अमेरिका-इजराइल के बीच जारी जंग को लेकर अब…

Last Updated: March 25, 2026 12:36:14 IST