Silver Price Today | Aaj Ka Chandi ka Dam | Silver Rate Today: आज बुधवार (25 मार्च, 2026) को चांदी की कीमतों में 11,262 रुपये की बढ़त देखने को मिली है. जिसके चांदी की कीमत ₹235,203 प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है. पिछले कारोबारी दिन चांदी की कीमत ₹223,941 प्रति किलोग्राम थी.
जानें ताजा चांदी की कीमत
Silver Price Today | Aaj Ka Chandi ka Dam | Silver Rate Today: मिडिल ईस्ट में ईरान और अमेरिका-इजराइल के बीच जारी जंग के बीच चांदी की कीमतों (Silver Price Today) में उतार-चढ़ाव जारी है. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी के वायदा भाव में 5.03% की तेजी देखी गई. यानी ₹11,262 की बढ़त और आज सुबह बाजार खुलते ही यह ₹235,203 प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पिछले कारोबारी दिन में चांदी की कीमत ₹223,941 प्रति किलोग्राम पर बंद हुआ था.
चांदी के वायदा भाव इस साल की शुरुआत में 29 जनवरी को चांदी की कीमत ₹420,048 प्रति किलोग्राम के अपने अब तक के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गए थे.
इंडियन बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, बुधवार सुबह तक चांदी की कीमत ₹224,545 प्रति किलोग्राम थी. इस बीच, GoodReturns की एक रिपोर्ट में बताया गया कि चांदी की कीमतें बढ़कर ₹235,000 प्रति किलोग्राम हो गई हैं. ऑल इंडिया बुलियन एसोसिएशन के अनुसार, दिल्ली में चांदी की कीमतें इस समय ₹2.30 लाख प्रति किलोग्राम के आसपास चल रही हैं.
अंतरराष्ट्रीय बाजारों में स्पॉट चांदी की कीमत बढ़कर $69.86 प्रति औंस हो गई. अब हम आपको देश के विभिन्न शहरों में चांदी के ताज़ा भाव बता रहे हैं, ताकि जो लोग चांदी के गहने खरीदना चाहते हैं, वे अपने-अपने शहरों में मौजूदा कीमतों के बारे में जानकारी रख सकें.
| शहर | कीमत प्रति किलोग्राम |
| दिल्ली | 2,35,000 रुपये |
| मुंबई | 2,35,000 रुपये |
| कोलकाता | 2,35,000 रुपये |
| चेन्नई | 2,40,000 रुपये |
| पटना | 2,35,000 रुपये |
| लखनऊ | 2,35,000 रुपये |
| नोएडा | 2,35,000 रुपये |
| गुरुग्राम | 2,35,000 रुपये |
| जयपुर | 2,35,000 रुपये |
| हैदराबाद | 2,40,000 रुपये |
आईसीसी ने ODI World Cup 2027 का शेड्यूल जारी कर दिया है. यह टूर्नामेंट 2…
सर्वोच्च न्यायालय ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को लंबित यातायात जुर्माने की वसूली करने…
रायगढ़ में एक हादसे में सैर के लिए दिवेआगर आए आठ लोग डूब गए. प्रारंभिक…
हरियाणा, पंजाब, मध्य प्रदेश और तमिलनाडु की 21 लेयर-हेन पोल्ट्री इकाइयों की एक जांच में…
Bijnor Woman Transmitted HIV To Brothers: बिजनौर के एक गांव में किराए पर रहने आई…
गणेशोत्सव केवल भक्ति और श्रद्धा का पर्व नहीं है, बल्कि समाज में सकारात्मक विचारों और…