Viral Video: सोशल मीडिया पर आए दिन कुछ अजब-गजब वीडियोज वायरल होते रहते हैं. अब एक शादी का वीडियो सामने आया है, जहां एक डॉक्टर दूल्हे ने अपनी होने वाली दुल्हन का एक्स-रे देखा और उसे पहचान लिया.
रेडियोलॉजिस्ट डॉक्टर ने एक्स-रे देख पहचानी अपनी दुल्हन
Radiologist Doctor Video Viral: इंटरनेट की दुनिया में कुछ ऐसी चीजें ट्रेंड करने लगती हैं, जो लोगों का भरपूर मनोरंजन करती हैं. इन दिनों एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक रेडियोलॉजिस्ट डॉक्टर ने अपनी होने वाली दुल्हन के हाथ का एक्स-रे देखा और उसे पहचान लिया. इस वीडियो के वायरल होते ही लोग तरह-तरह के सवाल कर रहे हैं. एक ने तो कुछ ऐसा सवाल पूछा कि सुन दंग रह जाएंगे आप.
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो किसी सगाई पार्टी की है. जहां एक युवक कई एक्स-रे देखता दिखता है. वीडियो में इवेंट की होस्ट कहती हैं कि दूल्हा एक्स-रे देखकर बताएगा कि कौन सा हाथ उसकी दु्ल्हन का है. आपको बता दें कि ये टास्क दूल्हे को इसलिए दिया गया है, क्योंकि वह रेडियोलॉजिस्ट डॉक्टर है. फिर वह कई एक्स-रे देखता है और अंत में एक फाइनल बताता है. फिर होस्ट कहती हैं दूल्हे ने सही जवाब दिया. यानी की सिर्फ एक्स-रे देखकर युवक ने अपनी होने वाली दुल्हन को पहचान लिया.
इस वीडियो के वायरल होते ही नेटिजंस की तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही है. एक यूजर ने कमेंट किया, वाह भाई काफी शानदार है. वहीं कुछ इसे देखते हंसते हुए कमेंट कर रहे हैं. एक ने कहा, पक्का ये जनरल कैटेगरी वाला है.
इस वीडियो को देखकर एक यूजर ने कमेंट किया, ‘सोच रहा हूं कि वे स्त्री रोग विशेषज्ञ (गाइनकोलॉजिस्ट) दूल्हे को क्या दिखाएंगे?’ इस पर लोग हंसने वाली प्रतिक्रिया दे रहे हैं.
Ashok Kharat Objectionable Video: पीड़ित महिलाओं का कहना है कि अशोक खरात भविष्य बताने के लिए…
OnePlus 15 5G और Xiaomi POCO X8 Pro 5G भी अपने सेगमेंट के बेहद आकर्षक…
Gatte Ki Sabji Recipe: गट्टे की सब्जी राजस्थानी थाली का अभिन्न हिस्सा है. लेकिन अक्सर…
दोनों ही बाइकें अपने सेगमेंट की दमदार मानी जाती हैं. दोनों का ही लुक काफी…
Kapoor Family: कपूर खानदान बॉलीवुड इंडस्ट्री पर कई सालों से राज करता आ रहा है.…
यह कारें हमेशा से ही काफी लोकप्रिय रही हैं और आज भी भारतीय ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री…