Live
Search
Home > अजब गजब न्यूज > सावधान! क्या आप भी हैं स्ट्रीट फूड के दीवाने? गोलगप्पे के पानी से कूदा चूहा! सोशल मीडिया पर मचा हड़कंप

सावधान! क्या आप भी हैं स्ट्रीट फूड के दीवाने? गोलगप्पे के पानी से कूदा चूहा! सोशल मीडिया पर मचा हड़कंप

Viral Video: लोग अक्सर स्ट्रीट फूड को खाना पसंद करते हैं, लेकिन साफ-सफाई से समझौता करके नहीं. एक वीडियो सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है, जिसमें गोलगप्पे के पानी से चूहा कूदता दिख रहा है. इसने कई सवाल खड़े कर दिए हैं.

Written By: Kamesh Dwivedi
Last Updated: February 17, 2026 18:34:25 IST

Mobile Ads 1x1

Rat Jumps in Golgappa Water: स्ट्रीट फूड के स्वाद के लोग दीवाने होते हैं. खासकर चटपटी चीजों के. इस लिस्ट में गोलगप्पा और चाट तो जरूर शामिल होता है. इंटरनेट पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें सड़क किनारे लगी गोलगप्पे की दुकान में अचानक चूहा मिल गया वो भी पानी पूरी के पानी में. इस स्वच्छता को लेकर सोशल मीडिया पर बहसे छेड़ दी है. इसके अलावा नेटिजंस भी तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. देखें वीडियो. 

क्या है वायरल वीडियो?

कंटेंट क्रिएटर @karan_dhanju26 के इंस्टाग्राम पर वायरल हुए एक वीडियो में अमृतसर के एक गोलगप्पा स्टॉल पर एक भयानक घटना दिखाई गई है. जहां नाश्ता करते समय गोलगप्पे के मसालेदार पानी के कटोरे में एक जिंदा चूहा निकल आया. वीडियो में चूहा मसाले में छटपटाता हुआ दिख रहा है, और दुकानदार उसे बाहर निकालता है, इससे पहले कि वह नाले में कूद जाए. वीडियो को साझा करते हुए इसमें टाइटल दिया गया है ‘पानी पूरी में चूहा’. इस वीडियो को देखते ही देखते लगभग 42 मिलियन व्यूज मिल गए. हालांकि दोनों लड़कों ने मिलकर विक्रेता को वह पानी फेंकने पर मजबूर कर दिया. लेकिन हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि चूहा पानी पूरी में तैरकर आया था या अभी-अभी कूदा था.

नेटिजंस दे रहे प्रतिक्रियाएं 

इस वीडियो के वायरल होते ही लोगों की तरह-तरही की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं. एक यूजर ने लिखा, ‘बाकी सब कुछ बहुत साफ-सुथरा दिख रहा था. तो वहां क्या हुआ? क्या यह ठेला लगने के बाद आया, या यह बहुत पहले से मौजूद था?’ वहीं दूसरे यूजर ने बोला, ‘इतनी देर तक वह जीवित कैसे रहा? खैर, यह अच्छी बात है कि आप लोगों ने विक्रेता से पानी फेंकने के लिए कहा.’ इसके अलावा एक अन्यू यूजर ने कहा, ‘पेप्टाइड्स हानिकारक होते हैं, विटामिन डी सेहत के लिए नुकसानदायक है, प्रोटीन किडनी को नुकसान पहुंचाता है, लेकिन स्ट्रीट फूड लाजवाब होता है, सुपर हेल्दी, बशर्ते आपको कोई चूहा न दिखे.’ एक ने कहा, आज से पानी पूरी बंद.’

MORE NEWS

Home > अजब गजब न्यूज > सावधान! क्या आप भी हैं स्ट्रीट फूड के दीवाने? गोलगप्पे के पानी से कूदा चूहा! सोशल मीडिया पर मचा हड़कंप

Written By: Kamesh Dwivedi
Last Updated: February 17, 2026 18:34:25 IST

Mobile Ads 1x1

MORE NEWS