हाल ही में आरपीजी ग्रुप के चेयरमैन हर्ष गोयनका ने पहली बार मुंबई मेट्रो लाइन 3 (एक्वा लाइन) की सवारी की और वैश्विक स्तर पर लंदन, पेरिस की मेट्रो से तुलना करते हुए इसे उन सबसे बेहतर बताया.
हर्ष गोयनका ने की मुंबई मेट्रो की तारीफ
हाल ही में आरपीजी ग्रुप के चेयरमैन हर्ष गोयनका ने पहली बार मुंबई मेट्रो लाइन 3 (एक्वा लाइन) की सवारी की और इसे वैश्विक स्तर पर सबसे बेहतरीन बताया.
उन्होंने एक्स (पूर्व ट्विटर) पर सेल्फी शेयर करते हुए कहा कि स्टेशन साफ-सुथरा था, ट्रेन बिल्कुल समय पर आई और यात्रा कुशल, व्यवस्थित तथा आश्चर्यजनक रूप से बिना भीड़ वाली रही. उनकी यह पोस्ट काफी वायरल हो रही है.
हर्ष गोयनका ने अपनी पोस्ट में लिखा, “कल पहली बार मुंबई मेट्रो में यात्रा की. स्वीकार करना पड़ेगा, मैं आश्चर्यचकित रह गया.” उन्होंने साथी यात्रियों के साथ फोटो साझा कीं और बताया कि कार्यालय के सहकर्मियों से मुलाकात भी एक बोनस रही”. पेरिस, लंदन व न्यूयॉर्क की मेट्रो से तुलना करते हुए हर्ष गोयनका ने स्पष्ट कहा, “यह अनुभव निश्चित रूप से सबसे बेहतरीन था.” उन्होंने कहा, “”पेरिस, लंदन और न्यूयॉर्क के मेट्रो में घूमने के बाद, यह अनुभव निश्चित रूप से सबसे अच्छा था. लेकिन इससे मुझे सोचने पर मजबूर होना पड़ा. अगर हम विश्व स्तरीय मेट्रो प्रणालियां बना और उनका रखरखाव कर सकते हैं, तो हम अपनी सड़कों के लिए भी वही मानक क्यों नहीं मांग सकते?” मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मेट्रो लाइन 3 ने अब तक 3 करोड़ से अधिक यात्रियों को सेवा दी है, जो इसकी लोकप्रियता दर्शाता है.
हर्ष गोयनका का यह पोस्ट देखते ही देखते वायरल हो गया. इस पोस्ट को हजारों लाइक्स व कमेंट्स मिले. कई यूजर्स ने उनके पोस्ट से सहमति जताई, “मेट्रो वर्ल्ड क्लास है! साफ, समय पर, बिना भीड़. सड़कें? अभी भी कांटेदार.” कमेंट्स में लोगों ने सार्वजनिक परिवहन की ताकत को सराहा, लेकिन सड़क ढांचे पर सवाल उठाए.
Dhar Priyanka Case: मध्य प्रदेश के धार में देवकृष्ण पुरोहित हत्याकांड को लेकर प्रियंका पुरोहित…
Agra Mayor Controversy on Asha Bhosle: आगरा की मेयर हेमलता दिवाकर का आज का वीडियो…
Uganda Army Chief: युगांडा के राष्ट्रपति योवेरी मुसेवेनी के बेटे और देश के सेना प्रमुख…
Shubman Gill 4000 Runs: IPL में शुभमन गिल का 'विराट' धमाका! कोहली को पछाड़कर गिल…
Delhi crime News: बुराड़ी में एक 21 साल की बेटी ने अपने ही पिता की…
Gujarat News: गुजरात के अहमदाबाद में 2 मासूम बेटियों की मौत के बाद पुलिस अब…