Russian Girl Viral Video: भोजपुरी गानों के दीवाने भारत में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी हैं. इसी से जुड़ा एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एक रशियन लड़की पॉपुलर भोजपुरी गाने पर डांस कर रही है.
रशियन लड़की ने भोजपुरी गाने पर लगाए ठुमके
Russian Girl Viral Video: भोजपुरी गानों के दीवाने भारत में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी हैं. इसी से जुड़ा एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एक रशियन लड़की एक पॉपुलर भोजपुरी गाने पर डांस कर रही है.
इस वीडियो को लोग खूब पसंद कर रहे हैं. और रशियन महिला के डांस की तारीफ भी कर रहे हैं. @tatianaromanoff_ नाम की आईडी से शेयर किया गया यह वीडियो जब तक 40 हजार से ज्यादा व्यूज बटोर चुका है.
वीडियो में बैकग्राउंड में फेमस भोजपुरी गाना ‘लॉलीपॉप लागेलु’ बज रहा है, गाने की बीट के साथ कदम मिलाते हुए वो डांस करने लगती हैं. उन्होंने कपड़े भी भारतीय पहन रखे हैं, जिससे यह वीडियो और भी प्यारा लगने लगता है. उनके हाव-भाव से ऐसा लगता है, जैसे उन्हें गाने के बोल समझ आ रहे हों. इस वजह से भी लोग इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं.
यह वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड होते ही वायरल हो गया. लोगों ने इस पर खूब बढ़-चढ़कर कमेंट किया है. एक यूजर ने लिखा, “केवल इंडियन लोग इसे देख रहे हैं.” इसी तरह एक और यूजर ने लिखा, “आप बहुत क्यूट हो.” वहीं कुछ लोगों ने इसे AI भी बता डाला. हालांकि ज्यादातर लोगों ने इस वीडियो को पसंद किया है और सकारात्मक कमेंट किये हैं. कुछ लोगों ने कमेंट में हार्ट वाला इमोजी भेजा, जो ये प्रदर्शित करता है कि उन्हें ये वीडियो पसंद आया है.
IPL One Hit Wonder: आईपीएल के इतिहास में कई खिलाड़ी आए. जिन्होंने भले ही पूरे…
सिंधी खाने की जब बात आती है तो उसमें सिंधी कढ़ी और साई भाजी का…
इस डील के तहत आप अपनी कार की अच्छी रीसेल वैल्यू पा सकते हैं. अगर…
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक विचलित करने वाले लेकिन प्रेरणादायक वीडियो में एक…
West Bengal Election 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी ने टीएमसी पर अब…
RCB vs SRH Weather Forecast: आईपीएल 2026 का पहला मुकाबला आरसीबी और सनराइजर्स हैदराबाद के…