<

‘तेरा बंदा अमीर है’, आईफोन खरीदने पर दोस्त ने दिया बेतुका बयान, बेंगलुरु की महिला ने मानसिकता पर उठाया सवाल

बेंगलुरु की एक महिला अनु के एक्स (पूर्व ट्विटर) पर एक पोस्ट ने महिलाओं की आर्थिक स्वतंत्रता और लिंग पूर्वाग्रह पर एक नई बहस छेड़ दी है. उन्होंने जब अपने दोस्त को नया आईफोन दिखाया तो उसने कहा कि उसके बॉयफ्रेंड ने उसे ये फोन दिलाया है, क्योंकि वह अमीर है.

Tera banda ameer hai: बेंगलुरु की एक महिला अनु का एक्स (पूर्व ट्विटर) पर एक पोस्ट काफी वायरल हो रहा है. इस पोस्ट ने महिलाओं की आर्थिक स्वतंत्रता और लिंग पूर्वाग्रह पर एक नई बहस छेड़ दी है. 
दरअसल, उन्होंने अपनी कमाई से एक आईफोन खरीदा था, जिसे जब उन्होंने अपने दोस्त को दिखाया तो उसने कहा कि उसके बॉयफ्रेंड ने उसे ये फोन दिलाया है, क्योंकि वह अमीर है. उसके इस कमेंट ने समाज की पुरानी मानसिकता उजागर कर दी.

घटना का पूरा विवरण

अनु ने 23 फरवरी 2026 को एक्स पर एक पोस्ट शेयर किया. इस पोस्ट में अनु ने अपना निजी अनुभव शेयर करते हुए बताया कि उन्होंने अपना पहला आईफोन खुद खरीदा, जो उनकी मेहनत की कमाई था. जब वो अपने एक पुराने दोस्त से मिलने गईं तो उन्होंने अपने दोस्त को नया आईफोन दिखाया, जिस पर उसने कहा, “सही है भाई, बंदे ने फोन दिला दिया.”  अनु ने पूछा कि उन्हें क्यों लगा कि यह गिफ्ट है, न कि उनकी खुद का खरीदा हुआ. दोस्त का जवाब था, “तेरा बंदा अमीर है, तो इसमें इतना क्या सोचना?”
अनु ने लिखा अपने दोस्त के कमेंट पर वो हैरान थीं, क्योंकि वह दोस्त जब बेरोजगार था तो बाहर घूमने पर बिल हमेशा अनु चुकाती थीं. वह उनका पुराना दोस्त था और अच्छी तरह से जानता है कि उन्हें महंगे तोहफे लेना पसंद नहीं है. उन्होंने बताया कि एक शादीशुदा दोस्त से बात करने पर पता चला कि उन्हें भी ऐसे अनुभव हुए हैं. अनु ने लिखा, “जब किसी महिला की जिंदगी में पुरुष आता है, तो उसकी उपलब्धियां क्यों फीकी पड़ जाती हैं?”

पोस्ट का वायरल प्रभाव

पोस्ट को हजारों लाइक्स, रीट्वीट्स और कमेंट्स मिले. कई महिलाओं ने इससे जुड़े अपने अनुभव शेयर किए. एक ने कहा, “मैं महंगे गिफ्ट्स नहीं लेतीं, क्योंकि पुरुष हमें जज करते हैं. डेट पर खुद बिल देती हूं.”  वहीं एक दूसरी यूजर ने कमेंट किया, “मेरे फोन की समस्या बताई, तो दोस्त ने कहा- बॉयफ्रेंड से नया लो.”  साथ ही पुरुष यूजर्स ने भी स्वीकारा कि यह सामान्य पूर्वाग्रह है. कुछ ने इसे जलन बताया, कहा ऐसे दोस्तों से दूरी बनाओ.
भारतीय समाज में महिलाओं को आर्थिक रूप से पुरुष पर निर्भर माना जाता है. अनु ने कहा वो ऐसी कई महिलाओं को जानती हैं जो बाहर जाकर काम कर रही हैं, यात्राएं करतीं हैं और फैमिली को आर्थिक रूप से सपोर्ट करतीं हैं, लेकिन रिलेशनशिप में आने पर उनकी मेहनत भुला दी जाती है.

Shivangi Shukla

वर्तमान में शिवांगी शुक्ला इंडिया न्यूज़ के साथ कार्यरत हैं. हेल्थ, बॉलीवुड और लाइफ़स्टाइल विषयों पर लेखन में उन्हें विशेष रुचि और अनुभव है. इसके अलावा रिसर्च बेस्ड आर्टिकल और पॉलिटिकल कवरेज से जुड़े मुद्दों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करती हैं. तथ्यपरक, सरल और पाठकों को जागरूक करने वाला कंटेंट तैयार करना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है. डिजिटल मीडिया में विश्वसनीय और प्रभावी पत्रकारिता को लेकर वे निरंतर अभ्यासरत हैं.

Share
Published by
Shivangi Shukla

Recent Posts

प्रेस कॉन्फ्रेंस में अमित शाह ने कांग्रेस को घेरा, नक्सलवाद लड़ाई खत्म करने में सुरक्षाबलों की जीत बताई

Amit Shah Press Conference: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह अभी छत्तीसगढ़ के तीन दिवसीय दौरे…

Last Updated: May 19, 2026 21:37:28 IST

Mahindra XEV 9e Cineluxe Edition vs Hyundai Ioniq 5: किसके फीचर्स दमदार, कौन है सेगमेंट की बेस्ट और वैल्यू फॉर मनी कार

Mahindra XEV 9e Cineluxe Edition vs Hyundai Ioniq 5: को लेकर भारतीय ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री में…

Last Updated: May 19, 2026 20:51:10 IST

Yamaha NMax 155 vs TVS Orbiter में से कौन सा इलेक्ट्रिक स्कूटर बैठेगा बजट में फिट, किसमें मिलेगी ज्यादा दमदार पावर

चलिए जानते हैं दोनों स्कूटरों के बीच अंतर और आपके लिए कौन सा ज्यादा किफायती…

Last Updated: May 19, 2026 20:48:16 IST

Silver Price Today 19 May 2026: क्या हैं शहरों में चांदी के ताजा रेट्स, फटाफट करें नोट

Silver Price Today 19 May 2026: मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी का वायदा भाव…

Last Updated: May 19, 2026 20:30:06 IST

Gold Price Today 19 May 2026: सोने की कीमतों में गिरावट जारी, जानिये अपने शहरों के ताजा रेट्स

Gold Price Today 19 May 2026 : मंगलवार (19 मई, 2026) को भी सोने की…

Last Updated: May 19, 2026 18:20:50 IST

Funny Jokes: स्कूल की सुंदर लड़की मुझसे अपना होमवर्क कराती थी? लड़के देखकर जलते थे, फिर हुआ कुछ ऐसा…

Funny Jokes of the Day: हेल्थ एक्सपर्ट भी खुश रहने की सलाह देते हैं. बता…

Last Updated: May 19, 2026 18:00:38 IST