<

इस कीमत पर लॉन्च हुआ Samsung Galaxy S26 Ultra, जानें कब से कर सकते हैं प्री-ऑर्डर

यह सीरीज काफी पावरफुल स्पेसिफिकेशन्स और एडवांस एआई फीचर्स के साथ मार्केट में लॉन्च हुई है. लोग इसकी कीमत के रिवील होने को लेकर काफी उत्सुक हो रहे हैं. चलिए जानते हैं इस सीरीज के की कीमत के बारे में.

Samsung अपनी S सीरीज को लेकर काफी चर्चा में है, कल यानि 25 फरवरी को इस सीरीज को भारतीय बाजार में लॉन्च किया जा चुका है. इस स्मार्टफोन को  लेने के लिए लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. बीते कल सैमसंग ने इस साल का अपना पहला Galaxy Unpacked 2026 इवेंट होस्ट कर इस सीरीज को भारतीय मार्केट में उतारा है. कंपनी द्वारा Galaxy S26, Galaxy S26+ और Galaxy S26 Ultra के साथ सैमसंग की S26 सीरीज को लॉन्च किया गया है.

यह सीरीज काफी पावरफुल स्पेसिफिकेशन्स और एडवांस एआई फीचर्स के साथ मार्केट में लॉन्च हुई है. लोग इसकी कीमत के रिवील होने को लेकर काफी उत्सुक हो रहे हैं. चलिए जानते हैं इस सीरीज के की कीमत के बारे में. 

किस कीमत पर लॉन्च हुए ये स्मार्टफोन

सैमसंग की Galaxy S26 Ultra सीरीज को भारत में लॉन्च किया जा चुका है, जिसकी शुरुआती कीमत 1,39,999 रुपये रखी गई है, जोकि 256GB / 12GB RAM की है. वहीं, इस फोन के 512GB / 12GB RAM की कीमत आपको 1,59,999 रुपये देखने के लिए मिल सकती है. इसके अलावा अगर आप इस स्मार्टफोन को 1TB / 16GB RAM     के साथ लेते हैं तो इसके लिए 1,89,999 रुपये की कीमत अदा करनी पड़ सकती है. 

कब से शुरु होगी डिलीवरी

माना जा रहा है कि इस स्मार्टफोन की डिलीवरी 6 मार्च से शुरु की जा सकती है.  26 फरवरी से इंडिया में प्री-ऑर्डर के लिए तैयर हैं. इस सीरीज पर फिलहाल कंपनी द्वारा कुछ ऑफर दिए जा रहे हैं. फिलहाल कंपनी डबल स्टोरेज अपग्रेड ऑफर दे रही है, जिसके तहत आप इस सीरीज के स्मार्टफोन्स को किफायती ऑफर में खरीद सकते हैं. 

Samsung Galaxy S26 सीरीज की कैंरा क्वालिटी

Samsung Galaxy S26 सीरीज के कैमरे की क्वालिटी पिछली बार की सीरीज Samsung Galaxy S25 की ही तरह मानी जा रही है. मीडिया रिपोर्ट्स कहती हैं कि सैमसंग अपने पिछले मॉडल और सीरीज की तरह ही इसमें भी 200 मेगापिक्सल का मेन कैमरा, एक 50-मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा देने के साथ-साथ एक 10-मेगापिक्सल का 3x टेलीफोटो कैमरा भी दे सकता है. इसके साथ ही पहले की तरह ही आपको 12 MP सेल्फी कैमरा देखने के लिए मिल सकता है. 

Kunal Mishra

कुनाल इंडिया न्यूज में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रहे हैं. इनकी ऑटो और टेक पर काफी अच्छी पकड़ है. कुनाल पत्रकारिता में पिछले 6 साल से ज्यादा समय से सक्रिय हैं. इन्हें टेक-ऑटो की खबरों पर महारत हासिल है. ये वायरल खबरों के साथ बिजनेस सेक्शन पर भी काम करते हैं.

Recent Posts

Bigg Boss 20: लव गिल के साथ ये कैसा रिश्ता? Salman Khan ने पूछा तीखा सवाल; क्या बीच में शो छोड़कर जाएंगे Scout OP

Bigg Boss 20: बिग बॉस 20 में सलमान खान ने स्काउट ओपी की जमकर क्लास…

Last Updated: October 31, 2026 17:10:14 IST

उमर अब्दुल्ला ने निधि राजदान से की शादी! सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर कर दी खुशखबरी, जानें दोनों की Age

Omar Abdullah wedding: जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने शनिवार को पत्रकार निधि राजदान के…

Last Updated: October 31, 2026 17:06:06 IST

हैदराबाद के गर्ल्स हॉस्टल में क्या चल रहा था? 3 राज्यों की 10 महिलाएं मिलीं, अंडाणु निकालने के शक में जांच

Hyderabad Girls Hostel: हैदराबाद के बेगमपेट इलाके में पुलिस ने एक गर्ल्स हॉस्टल पर छापा…

Last Updated: October 31, 2026 16:45:15 IST

Ahoi Ashtami 2026: 1 नवंबर को रखा जाएगा अहोई अष्टमी का व्रत, जानें पूजा मुहूर्त, तारों के दर्शन और पूरी विधि

Ahoi Ashtami Puja Muhurta: अहोई अष्टमी का व्रत 1 नवंबर 2026, रविवार को रखा जाएगा.…

Last Updated: October 31, 2026 16:30:05 IST

टोल प्लाजा पर किन्नरों का हंगामा, मारपीट के बाद पुलिसकर्मियों को भी नहीं छोड़ा, वर्दी फाड़ी, मोबाइल छीनने की कोशिश

Kanpur commotion of transgenders: कानपुर के आलियापुर टोल प्लाजा के पास कथित अवैध वसूली का…

Last Updated: October 31, 2026 16:12:22 IST

बल्लेबाजों के दम पर कब तक जीतेगी टीम इंडिया? चौथे टी20 में हार के बाद कैफ ने मैनेजमेंट को घेरा

India New Zealand T20 series: न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे टी20 मुकाबले में भारत को 87…

Last Updated: October 31, 2026 15:58:46 IST