<

टिक्की-चाट की दुकान पर दिखा घिनौना नजारा, वेंडर चप्पल पहनकर पैरों से धो रहा था आलू, वीडियो वायरल

स्ट्रीट फूड के हाइजीन को लेकर अक्सर सवाल उठते रहे हैं. ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एक आलू टिक्की बनाने वाला शख्स आलू को भगोने में चप्पल पहनकर पैरों से धोता दिख रहा है.

भारत के ज्यादातर लोग स्ट्रीट फूड के दीवाने है. लेकिन इन स्ट्रीट फूड के हाइजीन को लेकर अक्सर सवाल उठते रहे हैं. ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर वायरल हो रहा है. 

गाजियाबाद के लोनी क्षेत्र से एक टिक्की–चाट की दुकान का वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें एक आलू टिक्की बनाने वाला शख्स आलू को भगोने में चप्पल पहनकर पैरों से धोता दिख रहा है. इस घटना ने स्ट्रीट फूड की स्वच्छता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.

वायरल वीडियो की पूरी कहानी

वीडियो में दिखाई देता है कि एक युवक बड़े भगोने में पानी भरकर खड़ा है और चप्पल पहनकर पैरों से आलू को घसीटकर धो रहा है. भगोने में पहले से पानी भरा होता है जिसमें वो आलू डाल देता है. फिर वह भगोने में चप्पल पहनकर पैर डालता है और आलू साफ करता है. इन आलुओं को बाद में टिक्की बनाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है. रिपोर्ट्स के अनुसार, यह दुकान अंकुर विहार थाना क्षेत्र की डीएलए‍एफ कॉलोनी के पास स्थित कृष्णा चाट भंडार की है, जो आसपास के लोगों के बीच टिक्की–चाट बंनाने के लिए काफी मशहूर है.

हालांकि कृष्णा चाट भंडार के मालिक चंद्रकेश का कहना है कि जिस युवक ने आलू पैरों से धोते हुए वीडियो में दिखाई देता है, वह उनका नियमित कर्मचारी नहीं है, बल्कि उनकी गैरहाजिरी में दुकान संभाल रहा था. लेकिन लोगों का आरोप है कि यह तरीका रोजाना का है और अब इस घटना के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग से भी जांच और दुकान पर उचित नियंत्रण लगाने की मांग उठ रही है.

लोगों की प्रतिक्रिया

वीडियो बनाने वाली एक युवती ने इस कृत्य को “शर्मनाक” बताया और कहा कि दुकान पर बनने वाली चाट और टिक्की को यह तरीका बिल्कुल गैर–जिम्मेदाराना रवैया है. लोगों ने इस वीडियो पर खूब बढ़-चढ़कर कमेंट किया है. एक X यूजर ने लिखा, “लोनी, गाजियाबाद: एक-एक आलू के जरिए स्वच्छता मानकों को फिर से परिभाषित कर रहे हैं. एक और यूजर ने लिखा, “अगर आपको इस बारे में घिन आ रही है, तो अचार बनाने वाली फैक्ट्री में जाइए. उसके बाद आप कभी अचार नहीं खाएंगे.”

बता दें कि भारतीय स्ट्रीट फूड में स्वच्छता नियमों के उल्लंघन का यह इकलौता मामला नहीं है. इसके पहले भी इस तरह के वीडियो वायरल हो चुके हैं. एक वीडियो में ठाणे के एक स्ट्रीट वेंडर को सड़क किनारे पेशाब करते हुए और बिना हाथ धोए खाना बेचने के लिए वापस लौटते हुए देखा गया था. इस तरह के वीडियो भारत में स्ट्रीट फ़ूड के नाम पर बिकने वाले भोज्य-पदार्थों की खाद्य-सुरक्षा और गुणवत्ता पर सवाल उठाते हैं.

Shivangi Shukla

वर्तमान में शिवांगी शुक्ला इंडिया न्यूज़ के साथ कार्यरत हैं. हेल्थ, बॉलीवुड और लाइफ़स्टाइल विषयों पर लेखन में उन्हें विशेष रुचि और अनुभव है. इसके अलावा रिसर्च बेस्ड आर्टिकल और पॉलिटिकल कवरेज से जुड़े मुद्दों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करती हैं. तथ्यपरक, सरल और पाठकों को जागरूक करने वाला कंटेंट तैयार करना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है. डिजिटल मीडिया में विश्वसनीय और प्रभावी पत्रकारिता को लेकर वे निरंतर अभ्यासरत हैं.

Share
Published by
Shivangi Shukla

Recent Posts

Railway Rules: ट्रेन में सीट देने के लिए TTE पैसे मांगे तो क्या करें? घूस मांगने पर ऐसे करें शिकायत, तुरंत होगा एक्शन

अगर आपके साथ भी कभी ऐसा हो तो ऐसे में अपने अधिकारों के बारे में…

Last Updated: May 10, 2026 11:29:37 IST

Ladli Behna Yojana: 13 मई को जारी होगी लाड़ली बहना योजना की 36वीं किस्त, इन आसान स्टेप्स में चेक करें स्टेटस

इस कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन द्वारा पूरी सक्रियता से काम किया जा रहा है.…

Last Updated: May 10, 2026 11:26:31 IST

Petrol Diesel Price Today 10 May: वाहन चालकों के लिए जरूरी खबर! आज के पेट्रोल-डीजल रेट तुरंत चेक करें

Petrol Diesel Price Today 10 May: आज पेट्रोल और डीजल की कीमतों को लेकर आम…

Last Updated: May 10, 2026 07:19:23 IST

Gold Rate Today 10 May 2026: रविवार को सोना खरीदने से पहले नोट कर लें ताजा रेट्स, किस शहर में कितने हैं दाम

Gold Rate Today 10 May 2026: भारतीय सर्राफा बाजार में शनिवार (10 मई, 2026) को…

Last Updated: May 9, 2026 23:12:26 IST

Toyota Taisor vs Hyundai Venue: कौन सी कार है सेग्मेंट की बेस्ट? किसमें मिलेंगे ज्यादा फीचर्स

अगर आप एक किफायती और बजट फ्रेंडली कॉम्पैक्ट एसयूवी कार लेना चाहते हैं तो ऐसे…

Last Updated: May 9, 2026 19:16:32 IST