चलती ट्रेन के AC कोच में ऊपरी बर्थ पर बैठकर पूजा करते एक यात्री का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. पूजा के दौरान उसने अगरबत्ती और दीपक भी जलाया. यह देखकर एक यात्री ने उसे तुरंत समझाया कि धुआं फैलने पर फायर अलार्म एक्टिव हो सकता है
ट्रेन के AC कोच में जलाया दीया-अगरबत्ती, फिर अपर बर्थ पर पूजा-पाठ करने लगा; फिर गुस्साए लोगों ने... यात्री सुरक्षा पर उठे सवाल!
भारतीय रेलवे का सफर बेहद आरामदायक और यादगार होता है. लेकिन आए दिन सोशल मीडिया पर कुछ न कुछ ऐसा वायरल हो जाता है, जिसे देखकर लोगों की सुरक्षा संबंधी चिंताएं बढ़ने लगती है. हाल ही में एक ऐसा ही वीडियो इंटरनेट पर आग की तरह फैल रहा है, जिसने ट्रेन की सुरक्षा पर एक बहुत बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है. मामला एक एसी (AC) कोच का है, जहां एक शख्स ने बंद एसी कोच के अंदर खुलेआम दीया और अगरबत्ती जलाई और पूजा-पाठ करने लगा. यह मामला अब सोशल मीडिया पर बहस का सबसे बड़ा मुद्दा बन गया है। इस वीडियो को देखने के बाद लोग गुस्से से लाल हैं और रेलवे प्रशासन से इस यात्री के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने की मांग कर रहे हैं.
वायरल हो रहे इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक शख्स एसी कोच की अपर बर्थ पर बैठा है और उसने वहां बकायदा पूजा-पाठ शुरू कर दी है. उसने न सिर्फ अगरबत्ती जलाई, बल्कि तेल का एक जलता हुआ दीया भी रख लिया. कोच में मौजूद दूसरे यात्रियों ने जब यह खतरनाक नजारा देखा, तो उनके होश उड़ गए. एक जागरूक यात्री ने तुरंत इसका विरोध किया और उस शख्स को समझाने की कोशिश की कि बंद एसी ट्रेन के डिब्बे में इस तरह खुलेआम आग जलाना सैकड़ों यात्रियों की जान के लिए कितना खतरनाक साबित हो सकता है. लेकिन हैरानी की बात यह है कि वह शख्स अपनी पूजा में इतना मग्न था कि उसने किसी की एक बात नहीं सुनी और लगातार अनदेखा करता रहा.
वीडियो में दिख रहा है कि वह शख्स धोती और बनियान पहने हुए पूरी श्रद्धा के साथ हाथ जोड़कर बैठा है. वीडियो बना रहे शख्स ने उसे बार-बार ‘पंडित जी’ कहकर टोका और समझाया कि इस हरकत से ट्रेन का फायर अलार्म सिस्टम एक्टिव हो सकता है या फिर किसी बड़े हादसे में आग लग सकती है. हालांकि, उस यात्री पर इन चेतावनियों का कोई असर नहीं हुआ और वह आराम से अपनी पूजा करते रहा. जब आसपास के लोगों से पूछा गया कि क्या यह शख्स उनके साथ है, तो सभी ने इससे साफ इनकार कर दिया.
चलती ट्रेन के AC कोच में ऊपरी बर्थ पर बैठकर पूजा करते एक यात्री का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पूजा के दौरान उसने अगरबत्ती और दीपक भी जलाया। यह देखकर एक जागरूक यात्री ने उसे तुरंत समझाया और बताया कि धुआं फैलने पर फायर अलार्म सक्रिय हो सकता है। साथ ही खुली आग बड़ी दुर्घटना… pic.twitter.com/cdb3mmcy0p
— Saru (@Sunita_kumari_) July 27, 2026
जैसे ही यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (ट्विटर) और अन्य जगहों पर वायरल हुआ, नेटिजन्स का गुस्सा फूट पड़ा. लोग रेलवे अथॉरिटीज को टैग करके उस शख्स पर कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. एक यूजर ने गुस्से में लिखा, ‘इस यात्री को ट्रेन में सफर करने से हमेशा के लिए बैन कर देना चाहिए… ऐसे लोग समाज के लिए खतरनाक हैं और इन्हें जेल भेजना चाहिए.’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘यह पागलपन है! अपनी सुरक्षा और दूसरों की जान को खतरे में डालने के लिए इस शख्स पर भारी जुर्माना लगना चाहिए.’ एक अन्य यूजर ने सुझाव दिया, ‘रेलवे को तुरंत इस व्यक्ति की पहचान करनी चाहिए और इसे हमेशा के लिए ट्रेन रिजर्वेशन से प्रतिबंधित कर देना चाहिए.’
ये भी पढ़ें:-अस्पताल में लटके ताले, डॉक्टर गायब! दर्द से तड़पती सही गर्भवती महिला, फिर खुले आसमान के नीचे जन्मा बच्चा!
PM Kisan 24th Installment: पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 24वीं किस्त का इंतजार कर…
India vs West Indies series cancelled: भारत और वेस्टइंडीज के बीच बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी…
Kolkata Durga Puja accident: दुर्गा पूजा की सप्तमी की शाम कोलकाता के चोरबागान सार्वजनीन पूजा…
When is Sharad Purnima: शरद पूर्णिमा 2026 में 25 अक्टूबर, रविवार को मनाई जाएगी. द्रिक…
Imran Khan FRRO notic: आमिर खान के भांजे और अभिनेता इमरान खान ने FRRO के…
Madhuri Dixit Wedding Anniversary: माधुरी दीक्षित और डॉ. श्रीराम नेने की शादी को 27 साल…