Live TV
Search
Home > राज्य > राजस्थान > अस्पताल में लटके ताले, डॉक्टर गायब! दर्द से तड़पती सही गर्भवती महिला, फिर खुले आसमान के नीचे जन्मा बच्चा!

अस्पताल में लटके ताले, डॉक्टर गायब! दर्द से तड़पती सही गर्भवती महिला, फिर खुले आसमान के नीचे जन्मा बच्चा!

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर व्यापक रूप से प्रसारित होने के बाद जिला प्रशासन हरकत में आया. जिला कलेक्टर ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए PHC प्रभारी डॉक्टर को निलंबित कर दिया है.

Written By:
Last Updated: July 27, 2026 16:19:04 IST

Mobile Ads 1x1

राजस्थान के सवाई माधोपुर में सरकारी स्वास्थ्य केंद्र की बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है जहां इमारत के सामने खुले आसमां के नीचे गर्भवती महिला ने बच्चे को जन्म दिया. बताया जा रहा है कि सरकारी अस्पताल पर ताला लगा था, डॉक्टर और नर्स सब गायब थे. जिसके चलते गर्भवती की एक महिला रिश्तेदार ने उसकी डिलीवरी कराई. इस घटना से जुड़ा एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. गनीमत रही कि डिलीवरी सुरक्षित ढ़ंग से करा ली गई और मां-नवजात को दूसरे सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां दोनों की तबियत में सुधार है.

क्या है पूरा मामला?

मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, गर्भवती महिला का नाम कुंती देवी है जो बिलोली गांव की रहने वाली है. प्रसव पीड़ा होने पर परिजनों ने सवाई माधोपुर जिले के मलारना स्टेशन स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) लेकर आए थे, लेकिन वहां का मेन गेट बंद था. मौके पर कोई एएनएम भी नहीं थी. इधर गर्भवती महिला तेज दर्द से तड़प रही थी इसलिए मजबूरी में पीएचसी के सामने खुले आसमान में महिला की डिलीवरी करानी पड़ी.बाद में जच्चा-बच्चा को दूसरे सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां दोनों की जान बचा ली गई.

कलेक्टर ने डॉक्टर को किया सस्पेंड

इस घटना का वीडियो रिकॉर्ड करके सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया जो अब अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर वायरल हो रहा है. जैसे ही वीडियो जिला प्रशासन की नजर में आया तो जिला प्रशासन ने त्वरित कार्यवाही करते हुए जांच-पड़ताल कराई. घटना की पुष्टि होने पर, जिला कलेक्टर ने कड़ी कार्रवाई की और पीएचसी के चिकित्सा प्रभारी डॉ. सचिन शर्मा को सस्पेंड कर दिया. ANM किरण कुमारी को भी एपीओ (Awaiting Posting Orders) किया गया है. मामले की उच्च स्तरीय जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया है.

ये भी पढ़ें:-चलती बस में गूंजी चीखें…. पहले शर्ट फाड़ी, फिर दरवाजे बंद करके सरेआम उतारी मनचले की हेकड़ी!

MORE NEWS