<

हैंड्स-ऑफ चावल! Rice खाने का ऐसा तरीका पहले कभी नहीं देखा होगा

Social Media Viral Video: भारत में चावल या तो हाथ से खाया जाता है, या फिर चम्मच से लेकिन Instagram में एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जो आपको चक्करा देगा.

Right Way of Eating Rice: भारत में चावल सिर्फ खाना नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति का हिस्सा है. हमें इसे हाथों से खाने का अलग ही आनंद आता है. लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि दुनिया के अन्य हिस्सों में इसे कितने जटिल तरीकों से खाया जाता है? हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें ब्रिटेन के एटिकेट एक्सपर्ट विलियम हैंसन ने चावल खाने का ‘ब्रिटिश तरीका’ दिखाया और इसे देखकर नेटिजन्स के माथे ठनके रह गए.

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया और देखते ही देखते इसे 10 मिलियन व्यूज मिल गए. इसमें हैंसन बताते हैं कि ब्रिटिश डाइनिंग एटिकेट में चावल को मटर जैसी छोटी चीज़ की तरह फोर्क और नाइफ से खाया जाता है. हाथ या चम्मच का इस्तेमाल पूरी तरह गलत माना जाता है. हैंसन ने डेमो में दिखाया कि फोर्क को तिरछा रखना है, नाइफ से चावल को फोर्क के बैक पर पुश करना है, और फिर उसे मुंह में डालना है.

क्या बोले यूजर्स?

वीडियो में चावल को ‘प्रॉपरली’ मसलते हुए हैंसन को देखकर कई लोगों को क्रिंज आया. कई यूजर्स ने वीडियो पर अपनी प्रतिक्रियाएं दी  कोई हंस पड़ा तो किसी को गुस्सा आ गया। एक यूजर ने लिखा, “ये तो चावल को मारने जैसा है! हम इंडिया में हाथ से खाते हैं, स्वाद अलग लगता है.  वहीं, दूसरे ने टिप्पणी की ओवरकिल! चम्मच यूज करो ना.

क्या हैं ब्रिटिश के खाने का तरीका?

दरअसल, ब्रिटिश डाइनिंग एटिकेट में फोर्क हमेशा लेफ्ट हैंड में रहता है और नाइफ के साथ मिलकर खाना फोर्क पर लोड करना ‘इलिगेंट’ माना जाता है. हैंसन की किताब ‘एलिमेंट्स ऑफ एटिकेट’ में भी इस पद्धति का ज़िक्र है. लेकिन एशियन कल्चर्स में यह तरीका अजीब और कठिन लग सकता है. रेडिट पर चर्चा में यूजर्स ने इसे ‘नेक्स्ट लेवल’ बताया. एक ने तो मजाक में कहा कि चावल को फोर्क पर चढ़ाना तो माउंट एवरेस्ट चढ़ने जैसा है.
इस वायरल वीडियो ने एक बार फिर यह दिखाया कि खाने के तरीकों में सांस्कृतिक विविधता कितनी गहरी और अलग-अलग हो सकती है. जहां एक ओर भारत में चावल खाने में सहजता और स्वाद का आनंद है, वहीं ब्रिटेन में इसे ‘सही तरीके’ से खाने के लिए कई नियम हैं.
Shristi S

Shristi S has been working in India News as Content Writer since August 2025, She's Working ITV Network Since 1 year first as internship and after completing intership Shristi Joined Inkhabar Haryana of ITV Group on November 2024.

Share
Published by
Shristi S

Recent Posts

Rajya Sabha Election: बिहार में बड़ा राजनीतिक खेल, एनडीए का क्लीन स्वीप; 4 विधायक गायब!

Rajya Sabha Election: आरजेडी नेताओं ने आरोप लगाया कि उनके विधायक को रिश्वत दी गई…

Last Updated: March 16, 2026 19:58:27 IST

Ration Dealer Complaint: कम राशन या ज्यादा कीमत वसूल रहा डीलर? गड़बड़ी की शिकायत अब सीधे सरकार से, जारी हुआ WhatsApp नंबर

राशन व्हाट्सएप शिकायत नंबर: अगर राशन लेते वक्त आपका डिलर कम राशन या मनमाना दाम…

Last Updated: March 16, 2026 19:56:26 IST

Alia Bhatt: फिटनेस के लिए क्या खाती हैं आलिया भट्ट? 33 की उम्र में भी कमाल की एनर्जी, जानें उनका डाइट प्लान

Alia Bhatt: 33 साल की उम्र में भी आलिया भट्ट अपनी फिटनेस और हेल्दी लाइफस्टाइल…

Last Updated: March 16, 2026 19:35:23 IST

Diet Calendar: सालभर फिट रहने के लिए किस महीने में क्या खाएं? देखें आयुर्वेद का 12 महीनों वाला डाइट चार्ट

Ayurvedic Diet Calendar: आयुर्वेद के अनुसार, वसंत ऋतु में हल्का और कफ कम करने वाला…

Last Updated: March 16, 2026 19:31:35 IST

‘ये पैसे भारत के खिलाफ इस्तेमाल हो सकते हैं…’ काव्या मारन से खुश नहीं सुनील गावस्कर, बोले- हथियार खरीदकर…

सुनील गावस्कर का कहना है कि भारतीय मालिकाना हक वाली टीमों को पाकिस्तानी खिलाड़ियों को…

Last Updated: March 16, 2026 19:12:31 IST

Bengal Elections 2026: पिछली बार नंदीग्राम, अब भवानीपुर, ममता के अभेद्य किले में बीजेपी का बड़ा दांव, सुवेंदु अधिकारी को टिकट

बंगाल विधानसभा चुनाव 2026: बीजेपी ने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की है, जिसमें पार्टी…

Last Updated: March 16, 2026 19:36:13 IST