<

पहली नजर में लगेगा कुछ और, पर असल में है कुछ और! इस ऑप्टिकल इल्यूजन ने सबको कर दिया कन्फ्यूज

Male Body Part Optical Illusion: सोशल मीडिया पर एक ऑप्टिकल इल्यूजन वाली तस्वीर वायरल हो रही है, जिसे देखकर लोग कन्फ्यूज हो गए. पहली नजर में यह किसी पतले और बालों वाले पुरुष के गले की तस्वीर लगती है, जिसमें काला नेकलेस पहना हुआ दिखता है.

Slim Neck Optical Illusion: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक अजीब-सा ऑप्टिकल इल्यूजन तेजी से वायरल हो रहा है. तस्वीर में किसी पुरुष के शरीर का एक हिस्सा बेहद नजदीक से दिख रहा है. पहली नजर में लोग समझ ही नहीं पा रहे कि वे आखिर देख क्या रहे हैं.

तस्वीर में काले रंग का लेदर जैसा आभूषण नजर आता है और साथ में हल्का बेज और सफेद रंग भी दिखाई देता है. कई लोग इसे देखकर कन्फ्यूज हो गए. कुछ को लगा कि यह किसी बहुत पतले और बालों वाले गले की तस्वीर है, जिस पर काला नेकलेस पहना हुआ है. यहां तक कि एक उभरी हुई हड्डी भी दिखती है, जिसे कुछ लोगों ने “एडम्स एप्पल’ समझ लिया.

क्या है सच्चाई ?

दरअसल, यह किसी का गला नहीं बल्कि एक आदमी का हाथ है, जो उसकी पैंट की जेब में डला हुआ है. जो काला आभूषण दिख रहा है, वह नेकलेस नहीं बल्कि हाथ में पहना हुआ ब्रेसलेट है. और जो उभरी हुई चीज गले की हड्डी जैसी लग रही थी, वह असल में कलाई की हड्डी है. पूरी तस्वीर  सामने आने के बाद लोग हैरान रह गए. कई यूजर्स ने लिखा कि उन्हें समझने में काफी समय लग गया कि यह गला नहीं, बल्कि जेब में रखा हाथ है.

Male Body Part Optical Illusion 1

क्यों होता है ऐसा भ्रम?

इस तरह की तस्वीरों को ‘एंबिग्यूस’ या ‘बाइस्टेबल’ ऑप्टिकल इल्यूजन कहा जाता है. यानी एक ही तस्वीर को दो अलग-अलग तरीकों से देखा जा सकता है. जैसे मशहूर डक-रैबिट ड्राइंग में कुछ लोगों को बतख दिखती है, तो कुछ को खरगोश.इस तस्वीर में भी रंग, एंगल और क्लोज-अप फ्रेमिंग की वजह से दिमाग धोखा खा जाता है. हमारा दिमाग जो पैटर्न पहले पहचानता है, वही सच मान लेता है.यही वजह है कि यह साधारण-सी फोटो इंटरनेट पर लोगों का दिमाग घुमा रही है और हर कोई इसे बार-बार देखकर असली सच समझने की कोशिश कर रहा है.

Shivashakti narayan singh

मूल रूप से चन्दौली जनपद के निवासी शिवशक्ति नारायण सिंह ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है. वर्तमान में वे इंडिया न्यूज़ के साथ कार्यरत हैं. एस्ट्रो (ज्योतिष) और लाइफ़स्टाइल विषयों पर लेखन में उन्हें विशेष रुचि और अनुभव है. इसके अलावा हेल्थ और पॉलिटिकल कवरेज से जुड़े मुद्दों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं.तथ्यपरक, सरल और पाठकों को जागरूक करने वाला कंटेंट तैयार करना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है.डिजिटल मीडिया में विश्वसनीय और प्रभावी पत्रकारिता को लेकर वे निरंतर अभ्यासरत हैं.

Share
Published by
Shivashakti narayan singh

Recent Posts

50 लाख की सुपारी, 67 गोलियां और बिछ गई 4 लाशें…  9 साल बाद क्यों बंद हो गया धनबाद का बहुचर्चित हत्याकांड केस

Neeraj Singh Murder: सालों बाद, पूर्व डिप्टी मेयर नीरज सिंह की हत्या का मामला, एक…

Last Updated: May 19, 2026 23:48:57 IST

प्रेस कॉन्फ्रेंस में अमित शाह ने कांग्रेस को घेरा, नक्सलवाद लड़ाई खत्म करने में सुरक्षाबलों की जीत बताई

Amit Shah Press Conference: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह अभी छत्तीसगढ़ के तीन दिवसीय दौरे…

Last Updated: May 19, 2026 21:37:28 IST

Mahindra XEV 9e Cineluxe Edition vs Hyundai Ioniq 5: किसके फीचर्स दमदार, कौन है सेगमेंट की बेस्ट और वैल्यू फॉर मनी कार

Mahindra XEV 9e Cineluxe Edition vs Hyundai Ioniq 5: को लेकर भारतीय ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री में…

Last Updated: May 19, 2026 20:51:10 IST

Yamaha NMax 155 vs TVS Orbiter में से कौन सा इलेक्ट्रिक स्कूटर बैठेगा बजट में फिट, किसमें मिलेगी ज्यादा दमदार पावर

चलिए जानते हैं दोनों स्कूटरों के बीच अंतर और आपके लिए कौन सा ज्यादा किफायती…

Last Updated: May 19, 2026 20:48:16 IST

Silver Price Today 19 May 2026: क्या हैं शहरों में चांदी के ताजा रेट्स, फटाफट करें नोट

Silver Price Today 19 May 2026: मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी का वायदा भाव…

Last Updated: May 19, 2026 20:30:06 IST

Gold Price Today 19 May 2026: सोने की कीमतों में गिरावट जारी, जानिये अपने शहरों के ताजा रेट्स

Gold Price Today 19 May 2026 : मंगलवार (19 मई, 2026) को भी सोने की…

Last Updated: May 19, 2026 18:20:50 IST