<

Lara Bussi Trabucco: दुनिया का वह गांव जिस पर है बिल्लियों का ‘कब्जा’, 30 साल बाद आखिर किसने दी ‘चुनौती’

Lara Bussi Trabucco:  पाग्लियारा देई मार्सी (Pagliara dei Marsi) गांव में बच्ची लारा की किलकारियों ने बिल्लियों को भी हैरान कर दिया है, क्योंकि उन्होंने बच्चे के रोने आवाज सालों बाद सुनीं.

Lara Bussi Trabucco:  सामान्य तौर पर गांवों में इंसान ही बसते हैं और पालतू पशु-पक्षी भी. इससे एक तरह से संतुलन भी बना रहता है. दुनिया में एक ऐसा गांव भी है जहां पर इंसानों से ज्यादा बिल्लियां रहती हैं. अब इस गांव में 30 साल बाद इंसान के बच्चे का जन्म हुआ है, जिसके बाद यहां का पूरा माहौल ही बदल गया है. इंसान तो इंसान जानवर भी खुश हैं, खासकर बिल्लियां. हालांकि बिल्लियां अपने बीच बच्चे को देखकर थोड़ी हैरान भी हैं. पूरा मामला इटली के गांव पाग्लियारा देई मार्सी (Pagliara dei Marsi) का है. यहां पर पिछले 30 साल से इंसान के बच्चे का जन्म नहीं हुआ था. अब 3 दशक बाद एक बच्ची का जन्म हुआ है. इस बच्ची का नाम रखा गया है- लारा बुसी त्राबुक्को.

बहुत ऊंचाई पर बसा है गांव

पगलियारा देई मार्सी (Pagliara dei Marsi) इटली के अब्रूजो (Abruzzo) के पर्वतीय इलाकों में बसा हुआ है. यहां इंसान बेहद कम रहते हैं. गांव में ऐसी परिस्थिति भी नहीं है, जिससे यहां पर लोग आराम से गुजारा कर सकें. इस गांव में अधिकतर बिल्लियां ही रहती हैं. हालात और कामकाज के सिलसिले में इस गांव से युवाओं ने दूरी बना ली, जिससे धीरे-धीरे यहां की आबादी घटने लगी. इसके बाद स्कूल बंद हो गए और ज्यादा घर खाली पड़े हुए हैं. गांव में बुज़ुर्ग ही रहते हैं. वह दिन भी आया जब बिल्लियों के इस गांव में इंसान के बच्चे की एंट्री हुई. 30 साल बाद इस गांव में मार्च 2025 यहां एक बच्ची ने जन्म लिया. इस बच्ची का नाम रखा गया-लारा बुस्सी त्राबुको (Lara Bussi Trabucco). गार्जियन की रिपोर्ट के अनुसार, उसके घर के सामने चर्च में उसका नामकरण एक बहुत बड़ा कार्यक्रम था और इसमें पूरे समुदाय ने भाग लिया. इसमें बिल्लियां भी पहुंचीं.

20 लोग रहते हैं इस गांव में

बिल्लियों की ‘म्याऊं-म्याऊं’ से गूंजने वाले इस गांव में लारा के जन्म के साथ ही यहां की आबादी बढ़कर करीब 20 हो गई है. सवाल यह है कि इंसानों की आबादी वाले गांव में बिल्लियों ने कैसे ‘कब्जा’ कर लिया. आसपास के गांवों के लोगों का कहना है कि पगलियारा देई मार्सी गांव में कई तरह के समस्याएं थीं, जिससे यह कई दशकों से जनसंख्या घटने की समस्या से जूझ रहा है. बुजुर्गों का कहना है कि पर्वतीय इलाकों में बसे इस गांव में खूबसूरत नजारों के अलावा कुछ नहीं है. गांव में किसी चीज की सुविधा नहीं है. सरकार ने भी कुछ खास ध्यान नहीं दिया, क्योंकि यहां पर पहुंचा ही जोखिम का काम है. कुछ सालों के दौरान युवा रोजगार के चक्कर में शहर आए गए. गांव में बचे सिर्फ बुजुर्ग. यहां पर बिल्लियों की संख्या साल दर साल बढ़ती रही और आखिरकार इंसानों के गांव पर बिल्लियों का कब्जा हो गया.

माता-पिता को लारा के भविष्य और पढ़ाई की चिंता

लारा के माता-पिता (सिन्ज़िया ट्राबुको और पाओलो बुसी) को €1,000 का ‘बेबी बोनस’ मिला, जो हर बच्चे के जन्म या गोद लेने पर एक बार दिया जाने वाला भुगतान होता है. सरकार देती है. इस जोड़े को हर महीने लगभग €370 का बाल लाभ भुगतान भी मिलता है. लारा की मां सिंजिया का कहना है कि पाग्लियारा देई मार्सी के जन्म की खुशी सबने मनाई. सिर्फ़ नौ महीने की उम्र में लारा पूरी दुनिया में मशहूर हो गई है. पैरेंट्स को अब लारा की शिक्षा की चिंता सता रही है, क्योंकि गांव में या नजदीक में कोई स्कूल नहीं है. पड़ोसी कैस्टेलाफ्यूम में एक शिशु और प्राइमरी स्कूल है, लेकिन यह भी बंद होने की कगार पर है.

JP YADAV

जेपी यादव डेढ़ दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वह प्रिंट और डिजिटल मीडिया, दोनों में समान रूप से पकड़ रखते हैं. मनोरंजन, साहित्य और राजनीति से संबंधित मुद्दों पर कलम अधिक चलती है. अमर उजाला, दैनिक जागरण, दैनिक हिंदुस्तान, लाइव टाइम्स, ज़ी न्यूज और भारत 24 जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं.कई बाल कहानियां भी विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हैं. सामाजिक मुद्दों पर 'रेडी स्टडी गो' नाटक हाल ही में प्रकाशित हुआ है. टीवी और थिएटर के प्रति गहरी रुचि रखते हुए जेपी यादव ने दूरदर्शन पर प्रसारित धारावाहिक 'गागर में सागर' और 'जज्बा' में सहायक लेखक के तौर पर योगदान दिया है. इसके अलावा, उन्होंने शॉर्ट फिल्म 'चिराग' में अभिनय भी किया है. वर्तमान में indianews.in में बतौर एसोसिएट एडिटर कार्यरत हैं.

Share
Published by
JP YADAV

Recent Posts

कढ़ाई पनीर और मंचूरियन खाने से युवक की मौत! बाहर का खाना खाते समय बरतें सावधानियां

गर्मी के मौसम में खाने की चीजों का ध्यान रखना काफी जरूरी होता है. बिहार…

Last Updated: April 10, 2026 21:26:31 IST

Nashik IT Company Case: नासिक के आईटी कंपनी में महिलाओं का यौन शोषण, धर्म परिवर्तन भी कराया, गोमांस खाने के लिए किया गया मजबूर

Nashik IT Company Case: महाराष्ट्र के नासिक में एक मल्टीनेशनल कंपनी के कर्मचारियों पर बड़ा…

Last Updated: April 10, 2026 20:57:47 IST

दिल्ली में बदल गया हाजिरी लगाने का तरीका, वरिष्ठ अधिकारी भी नहीं बचेंगे, इन अफसरों पर होगी कार्रवाई

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्ली सरकार और दिल्ली नगर निगम के कर्मचारियों के…

Last Updated: April 10, 2026 20:37:54 IST

Mehak Pari Fight: महक-परी ने फिर काटा बवाल, पड़ोसी से जमकर की मारपीट, सड़क पर चलाती दिखीं डंडे

Mehak Pari Fight News: अश्लील कंटेंट बनाने को लेकर चर्चा में आईं महक और परी…

Last Updated: April 10, 2026 20:08:27 IST

91 की उम्र में झारखंड की सड़कों पर उतरे यशवंत सिन्हा को पुलिस ने हिरासत में लिया, पतरातु में अनिश्चितकालीन धरना पर थें बैठे

Jharkhand Protest News: रामगढ़ ज़िले में स्थित पतरातू में इस समय एक बड़ा जन-आंदोलन चल…

Last Updated: April 10, 2026 20:25:00 IST

शुभमन की गुजरात या अर्जुन की लखनऊ, किसे सपोर्ट करने पहुंची थी सारा तेंदुलकर? वीडियो में क्या कहा

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक पैपराजी ने…

Last Updated: April 10, 2026 19:52:44 IST