<

डिग्री का बोझ और बेरोजगारी का संकट, आखिर राइडर ने क्यों मांगी मदद, वायरल पोस्ट ने मचाया तहलका

सोशल मीडिया (Social Media) पर एक राइडर (Rider) का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसकी चारों तरफ चर्चा की जा रही है. लोगों ने कई गंभीर सवाल उठाए हैं.

B.Ed Graduate Turns Rapido Rider: हाल ही में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक दिल दहला देने वाली कहानी शेयर की गई है, जिसने भारत में बेरोजगारी के मुद्दे को एक बार फिर से चर्चा में ला दिया है. जहां,  एक यात्री ने जानकार देते हुए बताया कि जब उन्होंने अपनी यात्रा के लिए रैपिडो बाइक बुक की, तो उनकी मुलाकात एक ऐसे राइडर से हुई जिसके पास एमएससी (M.Sc) और बी.एड (B.Ed) जैसी उच्च शैक्षणिक डिग्रियां थीं. लेकिन, यात्रा के दौरान राइडर ने अपनी शैक्षणिक योग्यता का जिक्र करते हुए यात्री से पूछा कि क्या उनकी नजर में कोई सम्मानजनक नौकरी है. 

जिसके बाद राइडर ने जानकारी देते हुए बताया कि वह लंबे समय से अपनी योग्यता के मुताबिक ही शिक्षण या कॉर्पोरेट क्षेत्र में नौकरी की तलाश में जुटा हुआ, लेकिन सफलता नहीं मिलने की वजह से उसे घर चलाने के लिए बाइक टैक्सी चलानी पड़ रही है. तो वहीं, दूस3री तरफ यात्री ने इस भावुक बातचीत को इंटरनेट पर शेयर करते हुए समाज और सिस्टम से सवाल करते हुए कहा कि आखिर एक ‘मास्टर ऑफ साइंस’ को सड़कों पर सवारी ढोने के लिए क्यों मजबूर होना पड़ रहा है?

यहां देखें वायरल पोस्ट

राइडर मदद पर मांगने पर हुआ मजबूर

राइडर द्वारा नौकरी मांगने के पीछे की सबसे बड़ी वजह ‘आर्थिक तंगी’ और ‘सम्मान की तलाश’ बताई जा रही है. जहां,  बी.एड करने के बाद आमतौर पर लोग शिक्षक बनने का सपना देखते हैं, लेकिन सरकारी भर्तियों में देरी और निजी स्कूलों में कम वेतन की वजह से कई युवा इस तरह के ‘गिग वर्कर’ (Gig Worker) के रूप में काम करने को पूरी तरह से मजबूर हो गए हैं. तो वहीं, दूसरी तरफ राइडर का यात्री से मदद मांगना उसकी हताशा और बेहतर भविष्य की आखिरी उम्मीद को दर्शाता है. 

वायरल वीडियो को लेकर लोगों ने दी प्रतिक्रियाएं

जैसे ही यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ लोगों ने अपनी प्रतिक्रियाएं देनी शुरू कर दी. जिस पर कई लोगों ने  राइडर के जज्बे को सलाम करते हुए कहा कि वह मेहनत कर रहा है, वहीं अधिकांश ने इसे शिक्षा व्यवस्था की विफलता बताया.

तो वहीं, दूसरी तरफ इस मामले में कुछ विशेषज्ञों का कहना है कि यह केवल एक व्यक्ति की कहानी नहीं है, बल्कि उन हजारों युवाओं का प्रतिनिधित्व करती है जो डिग्रियां हाथ में लिए सड़कों पर लगातार संघर्ष कर रहे हैं. फिलहाल, इस घटना ने एक बार फिर ‘कौशल विकास’ और ‘रोजगार के अवसरों’ के बीच की गहरी खाई को उजागर कर दिया है. 

FOCUS KEY PHRASE: Rapido Rider, Unemployment, Higher Education, M.Sc B.Ed, Job Crisis, Viral Story, Social Media, Gig Economy, India Jobs, Educational Qualification

TAGS: Viral News, Viral Video, Social Media, Rapido Ride, Unemployment

Darshna Deep

Share
Published by
Darshna Deep

Recent Posts

5 फिल्मों में राम, तो दो में रावण बना ये एक्टर, पोते ने भी निभाया श्रीराम का किरदार

इन दिनों रामायण फिल्म को लेकर काफी चर्चा हो रही है. ऐसे में आज हम…

Last Updated: April 4, 2026 13:20:09 IST

JEE IIT Success Story: जेईई में 360 में से 360 अंक, IIT Bombay से बीटेक की डिग्री, अब करते हैं ये काम

JEE Success Story: भारत में JEE के बाद IIT और कॉर्पोरेट करियर आम रास्ता माना…

Last Updated: April 4, 2026 13:13:46 IST

Ashok Kharat Objectionable Video: महिलाओं से संबंध बनाने के तुरंत बाद अशोक खरात देता था कौन सा ‘आशीर्वाद’

Ashok Kharat Objectionable Video:  पीड़ित महिलाओं का कहना है कि अशोक खरात भविष्य बताने के लिए…

Last Updated: April 4, 2026 13:06:43 IST

OnePlus 15 vs Xiaomi Poco X8 Pro क्या रहेगा ज्यादा दमदार? फीचर्स में कौन किससे आगे

OnePlus 15 5G और Xiaomi POCO X8 Pro 5G भी अपने सेगमेंट के बेहद आकर्षक…

Last Updated: April 4, 2026 12:49:46 IST

राजस्थानी थाली की शान है गट्टे की सब्जी, जानिए बनाने की आसान रेसिपी

Gatte Ki Sabji Recipe: गट्टे की सब्जी राजस्थानी थाली का अभिन्न हिस्सा है. लेकिन अक्सर…

Last Updated: April 4, 2026 12:47:59 IST

KTM RC 125 vs Royal Enfield Classic 350 में से कौन ज्यादा दमदार? किसमें मिलेंगे बेस्ट फीचर्स, दोनों में क्या है अंतर

दोनों ही बाइकें अपने सेगमेंट की दमदार मानी जाती हैं. दोनों का ही लुक काफी…

Last Updated: April 4, 2026 12:44:06 IST